सोनिया, खरगे और राहुल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बापू के विचार व उनके आदर्श सदा प्रेरणादायी हैं। राहुल गांधी ने राजघाट जाकर बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए तो सोनिया गांधी और खरगे ने संसद भवन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बापू ने…
Author: Devanand Singh
ठाणे के निजी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद सात और बच्चे बीमार पड़े ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे शहर के समीप एक निजी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद संदिग्ध रूप से खाद्य विषाक्तता के कारण सात और बच्चे बीमार पड़ गए हैं, जिससे अभी तक अस्पताल में भर्ती कराए बच्चों की संख्या 45 हो गयी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, आठ से 11 वर्ष की आयु के इन बच्चों को मंगलवार को दोपहर के भोजन के बाद चक्कर आने, मितली, सिरदर्द और पेट में दर्द की शिकायत…
गांधीजी के स्वच्छता के आह्वान को प्रधानमंत्री मोदी ने जन आंदोलन में बदला : नड्डा नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा किए गए स्वच्छता के आह्वान को पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘जन आंदोलन’’ में बदल दिया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ नड्डा ने राष्ट्रीय राजधानी के लोधी कॉलोनी इलाके में ‘स्वच्छता अभियान’ में हिस्सा लिया। नड्डा ने पत्रकारों से कहा कि…
गांधी जी के न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का संकल्प लें: ममता ने गांधी जयंती पर कहा कोलकाता, दो अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत के प्रति गांधीजी के दृष्टिकोण को प्रदर्शित करने वाले एक न्यायपूर्ण तथा समावेशी समाज के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गांधी जी की अहिंसा, सत्य और एकता की शिक्षाएं हर दिन लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गांधी जयंती…
विकसित भारत की यात्रा में हर प्रयास ‘स्वच्छता से संपन्नता’ के मंत्र को मजबूत करेगा: प्रधानमंत्री नयी दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान आरंभ होने के 10 साल पूरे होने के अवसर पर बुधवार को स्वच्छता और सफाई से संबंधित 9,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा कहा कि विकसित भारत की यात्रा में हर प्रयास ‘स्वच्छता से संपन्नता’ के मंत्र को मजबूत करेगा। राजधानी स्थित विज्ञान भवन में महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर आयोजित स्वच्छ भारत दिवस 2024 कार्यक्रम…
केजरीवाल एक से दो दिनों में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे : आप नयी दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस में ‘फ्लैगस्टाफ रोड’ पर स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास अगले एक दो दिनों में खाली कर देंगे क्योंकि उनके लिए नयी दिल्ली क्षेत्र में एक आवास तय हो गया है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहने के लिए आएंगे। आप ने बुधवार को यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि केजरीवाल अपने परिवार के साथ मंडी हाउस के पास फिरोज शाह रोड पर आप के राज्यसभा सांसदों को आवंटित…
अवैध बालू का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर को प्रशासन द्वारा किया गया जप्त, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के निर्देश पर आदित्यपुर और गम्हरिया में अवैध बालू का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर को जप्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार खनन पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर और गम्हरिया थाना क्षेत्रों में नदी घाटों से बालू की अवैध निकासी की जा रही है। तत्पश्चात मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए खनन पदाधिकारी के निर्देश पर एक टीम…
मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,उपायुक्त ,वरीय आरक्षी अधीक्षक सहित कई सामाजिक संगठन के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उपयुक्त वरीय आरक्षी अधीक्षक सहित कई सामाजिक संगठन के लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उपयुक्त अनन्य मित्तल वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठन के…
तेल अबीब। इजरायली सेना ने लेबनान में जमीनी ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों और बुनियादी ढांचों के खिलाफ सीमित और लक्षित जमीनी हमला शुरू किया है. इजराइली सेना ने कहा कि वे सीमा के नजदीकी गांवों को अपना निशाना बना रहे हैं. यहीं से हिजबुल्लाह, इजराइल पर हमला करता है. IDF ने कहा कि इस हमले के लिए उनके सैनिकों ने हाल ही में ट्रेनिंग ली थी. IDF ने बताया कि ये हमला खुफिया जानकारी के आधार पर किया जा रहा है. इजराइली एयर फोर्स…
नई दिल्ली. फीस जमा नहीं कर पाने की वजह से आईआईटी-धनबाद में प्रवेश से वंचित रह गए छात्र अतुल कुमार के प्रकरण पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. छात्र के हक में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी को उसका एडमिशन करने का निर्देश दिया है. याचिका करने वाला छात्र उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसके पिता दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं. लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार छात्र का एडमिशन प्रतिष्ठित आईआईटी धनबाद में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कोर्स में हुआ था. उसे 24 जून शाम 5 बजे तक एडमिशन सुरक्षित…
