बीजिंग में गांधी जयंती समारोह के अवसर पर चीनी कलाकारों और स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुति बीजिंग: चीन के विशाल चाओयांग पार्क में बुधवार को गांधी जयंती मनाई गई, जिसमें स्थानीय स्कूली बच्चों ने मंदारिन भाषा में उनकी शिक्षाओं का उल्लेख किया और बीजिंग के कलाकारों ने उनके पसंदीदा भजन पर ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया। बीजिंग का मनोरम चाओयांग पार्क चीनी स्कूली बच्चों के एक समूह द्वारा मंदारिन भाषा में उनके उपदेशों के पाठ से जीवंत हो उठा। इस पार्क में 2005 में प्रसिद्ध चीनी मूर्तिकार प्रो. युआन शिकुन द्वारा बनाई गयी महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई…
Author: Devanand Singh
आदित्यपुर पुलिस को विवेक सिंह हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, साजिशकर्ता बबलू दास हुआ गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला जिले के आदित्यपुर पुलिस को कुख्यात अपराधी बबलू दास के गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापूरी पहाड़ी के पास बीते 20 जून को हुए विवेक सिंह हत्याकांड का मुख़्य साजिशकर्ता था। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर अपराधी बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास की गिरफ्तारी आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलडीह बस्ती आदित्य गार्डन के पीछे से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर की। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी…
भरोसा तोड़ने वालों के सरदार हैं प्रधानमंत्री मोदी: खरगे चंडीगढ़: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘‘हरियाणा की जनता से किए वादे पूरे नहीं करने’’ के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भरोसा तोड़ने वालों के भी सरदार हैं। उन्होंने चरखी दादरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हरियाणा की जनता इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का फैसला कर चुकी है। उनका कहना था, ‘‘आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है। मैं…
पुणे : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो पायलट समेत तीन लोगों की मौत पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को सुबह एक निजी विमानन कंपनी के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने और उसमें आग लग जाने से दो पायलट और एक इंजीनियर समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकरी दी। लोकसभा सदस्य और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें बुधवार को उसी हेलीकॉप्टर से मुंबई से रायगढ़ जाना था, जिसे उनकी पार्टी ने किराए पर लिया था। पुलिस ने बताया कि दिल्ली स्थित निजी…
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को महालया की शुभकामनाएं दीं नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महालया के मौके पर देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। महालया को दुर्गा पूजा की शुरुआत और पितृपक्ष का समापन माना जाता है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शुभ महालया! दुर्गा पूजा के करीब आने पर हम प्रार्थना करते हैं कि आशा, अच्छाई और सकारात्मकता हमेशा बनी रहे। मां दुर्गा हमें हमेशा खुशी, शक्ति और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।’’ महालया अमावस्या के अगले दिन यानी प्रतिपदा पर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। शारदीय…
बंगाल : चिकित्सक की हत्या के विरोध में दुर्गा पूजा से पहले महालया पर रात भर विरोध प्रदर्शन कोलकाता के आर जी कर अस्पताल की चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में पश्चिम बंगाल में महालया के अवसर पर रात भर प्रदर्शन हुए। महालया को दुर्गा पूजा के साथ ही त्योहारों की शुरूआत का प्रतीक माना जाता है। दुर्गा पूजा शुरू होने में छह दिन बाकी हैं। कोलकाता में प्रदर्शनकारियों ने नदियों में दीप प्रवाहित किए और चिकित्सक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, वहीं कूचबिहार में विरोध प्रदर्शन के तहत तड़के ‘अभया का तर्पण’…
कांग्रेस का प्रधानमंत्री से सवाल: झारखंड की बकाया राशि जारी क्यों नहीं हो रही कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह बताना चाहिए कि राज्य की बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये की राशि क्यों नहीं जारी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झारखंड के हजारीबाग का दौरा करेंगे और इस दौरान धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत करने के अलावा 83,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश…
प्रधानमंत्री मोदी ने असम में चार बायो-गैस संयंत्र की आधारशिला रखी गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में ‘ऑयल इंडिया लिमिटेड’ द्वारा चार संपीड़ित बायो-गैस (सीबीजी) संयंत्र के निर्माण के लिए बुधवार को आधारशिला रखी। यह कार्यक्रम देशभर में सीबीजी के कई संयंत्रों के लिए नींव रखने के समारोह का हिस्सा था, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने नयी दिल्ली से डिजिटल माध्यम से की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत दिवस के मौके पर एक सतत और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा परिदृश्य को बढ़ावा देना है। असम में ये संयंत्र गुवाहाटी, जोरहाट, शिवसागर और तिनसुकिया में बनाए जाएंगे। …
चाईबासा में ASI कृष्णा साव ने रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या कराइकेला थाना के एक एएसआई ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित कराइकेला थाना में हुई है. जहां बुधवार की सुबह एएसआई कृष्णा साव ने खुद को गोली मार ली. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी कृष्णा साव को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुट…
35वें साल मनायेंगे चौरंगी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी , तैयार में जुटे कमेटी के सदस्य बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के पाथरी, मौदा, बनकाटा पंचायत के अंतगर्त एक मात्र भव्य पुजा किया जाता है। इस वर्ष दुर्गा पूजा के 35 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बड़ी धुमधाम से मनाएगी। इसको लेकर कमेटी तैयारियों में जुटी हुई है। वही भव्य पंडाल का निर्माण की जा रही है। आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जा रही है। कमेटी के सह सचिव रामचंद्र हेंब्रम ने बताया कि इस बार चौरंगी में दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा। पश्चिम बंगाल के कारीगरों…
