Author: Devanand Singh

उम्र संबंधी समस्याओं की जांच करा रहा हूं, चिंता की कोई बात नहीं: रतन टाटा नयी दिल्ली:उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने सोमवार को कहा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है और वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच करा रहे हैं। मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को ‘‘अफवाह’’ करार देते हुए टाटा (86) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ये दावें निराधार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अभी चिकित्सकीय जांच करा रहा हूं। चिंता…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात की नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से सोमवार को मुलाकात की और पिछले साल खराब दौर से गुजरने के बाद बेहतर हो रहे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर दोनों नेताओं के बीच व्यापक चर्चा होने की संभावना है। मुइज्जू चार दिवसीय यात्रा पर रविवार शाम यहां पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत-मालदीव के विशेष संबंधों को आगे बढ़ाते हुए! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति एम.एम. मुइज्जू का ‘हैदराबाद हाउस’…

Read More

बिहार : जद (यू) ने मैथिली के लिए शास्त्रीय भाषा के दर्जे की मांग की पटना :  केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने सोमवार को मैथिली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने की मांग की। यह मांग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा मराठी, बांग्ला, पाली, प्राकृत और असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के फैसले के कुछ दिनों बाद आई है। जद (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि वह इस मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए जल्द केंद्रीय…

Read More

विधानसभा चुनाव से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों की मरम्मत की जाएगी: आतिशी नयी दिल्ली:  दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार सड़क मरम्मत समेत विभिन्न कार्यों को फिर से शुरू करेगी, जिन्हें आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कथित तौर पर बाधित किया था। आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी सरकार अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 89 क्षतिग्रस्त पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने देवी दुर्गा की स्तुति में लिखा ‘गरबा’ गीत साझा किया नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘गरबा’ गीत साझा किया, जिसे उन्होंने देवी दुर्गा की स्तुति के लिए स्वयं लिखा था। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मां दुर्गा की भक्ति से जुड़े लोग नवरात्रि के शुभ अवसर पर अलग-अलग तरीकों से यह उत्सव मना रहे हैं। श्रद्धा और आनंद की इसी भावना में ‘आवती कलाय’ गरबा पेश है जो मैंने उनकी शक्ति और कृपा के लिए उनकी स्तुति के रूप में लिखा है। उनका आशीर्वाद हमेशा…

Read More

निजी मेडिकल कॉलेज में मृत मिले एमबीबीएस छात्र के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी, लगाया हत्या का आरोप शाहजहांपुर: जिले में शनिवार को निजी मेडिकल कॉलेज में मिले एमबीबीएस छात्र के पिता ने अपने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस सात छात्रों तथा मेडिकल कॉलेज के सुपरवाइजर से थाने में पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने मृतक छात्र के पिता अजय प्रताप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से सोमवार को बताया कि उनका बेटा निजी मेडिकल कॉलेज वरुण अर्जुन में एमबीबीएस…

Read More

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने हथियार और गोलाबारूद का जखीरा जब्त किया इंफाल:  मणिपुर के काकचिंग और थौबल जिलों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक का जखीरा जब्त किया है। सोमवार को पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने पांच अक्टूबर को काकचिंग जिले के वबागई नतेखोंग तुरेनमेई इलाके में तलाशी अभियान के दौरान मैगजीन के साथ तीन कार्बाइन, एक एयर गन राइफल और नौ मिमी की पिस्तौल, दो सिंगल बैरल बंदूकें, 14 ग्रेनेड, एक 51 मिमी का मोर्टार, दो एमके-तृतीय…

Read More

रघुवर दास ने पूजा पंडाल का किया उद्घाटन,पंडाल को स्वामी नारायण मंदिर का रूप दिया गया जमशेदपुर के न्यू सिदगोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी, सिनेमा मैदान द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन ओड़िसा के राजयपाल रघुवर दास ने किया। पंडाल को स्वामी नारायण मंदिर का रूप दिया गया है। कमिटी के संरक्षक विक्रम शर्मा एवं मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मौजूद अतिथियों ने इस दौरान सभी को शारदीय नवरात्र की शुभकामनायें दी। सभी ने मां भगवती से सभी के सुख शांति की कामना की। इस दौरान मुख्य रूप…

Read More

गढ़वा एन एच 75 पर लगा जाम,लाठी चार्ज और पथराव में दो-तीन पुलिसकर्मी तथा दर्जनों ग्रामीण हुए जख्मी बिना कारण दो ग्रामीण के साथ मारपीट करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद उग्र ग्रामीण हुए शांत मेराल : गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे द्वारा बिना कारण दो ग्रामीण के साथ मारपीट करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब 2 घंटा से एन एच 75 जाम कर रहे उग्र ग्रामीण शांत हुए तथा यातायात बहाल किया गया. जानकारी के अनुसार मेराल थाना के पेट्रोलिंग पार्टी के पुलिस पदाधिकारी द्वारा रविवार की शाम को…

Read More

रोटरी क्लब और मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में हुआ ‘गरबा नाइट’ का आयोजन जमशेदपुर में हुए ‘गरबा नाइट’ के आयोजन की, जो रोटरी क्लब जमशेदपुर और मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर 600 से भी ज्यादा महिला और पुरुषों ने हिस्सा लिया। इस गरबा नाइट की सबसे खास बात ये रही कि इसमें सभी सनातन प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना था, और इसमें सभी ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।” आयोजकों ने बताया…

Read More