पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादी के बीच भीषण मुठभेड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता लातेहार। जिले के बोकाखांड़ जंगल में जिला के लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरवाई, बोकाखांड़ के जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन (JJMP) झारखंड जनमुक्ति परिषद के पप्पू लोहरा, लवलेश गंझू का दस्ता और लातेहार पुलिस, झारखंड जगुआर के बीच भीषण मुठभेड़ में हुई। जिसमें झारखंड जगुआर के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां इलाज जारी है। लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी। कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के पप्पू लोहरा की टीम…
Author: Devanand Singh
भाजपा की सरकार में ही महिलाओं को मिलेगा उचित सम्मान: दिनेश जमशेदपुर: बिरसानगर जोन 6 में आज पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्थानीय महिलाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने भाजपा झारखंड प्रदेश के पंचप्रण से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की और महिलाओं को पार्टी की योजनाओं से अवगत कराया। दिनेश कुमार ने बताया कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही हर महिला को प्रत्येक माह 2100 सालाना 25 हज़ार 200 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये कर दी जाएगी…
बिष्टुपुर थाना पुलिस ने छिनतई करने वाले आठ युवक को किया गिरफ्तार जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना पुलिस ने जुबिली पार्क घूमने आने- जाने वाले छात्र- छात्राओं एवं प्रेमी युगलों के साथ मारपीट कर अपनी मोटरसाइकिल में बिठाकर आदित्यपुर पुल पार ले जाकर उसका मोबाइल एवं पैसे छीन कर लड़कों से अपने फोन पर पैसा ट्रांसफर कर छोड़ देने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए कुल आठ युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि इनमें तीन नाबालिग हैं. सभी सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. …
नक्सली मानवाधिकारों के सबसे बड़े उल्लंघनकर्ता हैं : अमित शाह नयी दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि सुरक्षा बल अब नक्सलियों के खिलाफ रक्षात्मक कार्रवाई के बजाय ‘‘आक्रामक अभियान’’ चला रहे हैं और हाल के समय में उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है। शाह ने नक्सलवाद से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं शीर्ष अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में सुधार के कारण पिछले लोकसभा चुनाव में 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इससे पहले इस क्षेत्र में एक भी मत नहीं पड़ा था। इस महत्वपूर्ण बैठक…
पीएम मोदी ने फोन कर पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन को फोन कर के, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया। पूर्व सीएम ने उन्हें बताया कि चिकित्सकों के अथक प्रयास एवं आम लोगों की दुआओं से अब वे काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। पीएम ने अस्वस्थ रहने के बावजूद, अस्पताल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए, बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आयोजित आदिवासियों के एक महासम्मेलन में शामिल होने के लिए, उनके जज्बे की तारीफ की। ज्ञात हो कि…
चाईबासा-हाटगम्हरिया NH पर धान की रोपाई करने जा रहे ग्रामीण, नितिन गडकरी को भेजा पत्र राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-75 ई के घटिया निर्माण से लोगों में आक्रोश चाईबासा-हाटगम्हरिया सड़क पर आठ को ग्रामीण करेंगे धान रोपाई किसान इन दिनों सरकार से काफी नाराज हैं। आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के अध्यक्ष जान मिरन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय उच्च पथ 75 ई के निर्माण में अनियमितता और जमीन मालिकों को मुआवजा न मिलने की समस्या उठाई है। उन्होंने सड़क के दोनों ओर नापी कर जमीन मालिकों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। आदिवासी…
आदित्यपुर स्थित हरिओम नगर का पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला, कांग्रेस नेता अजय सिंह ने फीता काटकर पूजा पंडाल का विधिवत किया उद्घाटन अंडमान-निकोबार द्वीप पर निवास करने वाले आदिवासी समाज की थीम पर आधारित है पूजा पंडाल राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर के हरिओम नगर स्थित मैदान में मां भवानी यूथ क्लब दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल दर्शकों के लिए खोल दिया गया। इससे पूर्व इस पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह तथा जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।…
कदमा डीबीएमएस स्कूल की बड़ी लापरवाही, छुट्टी के पश्चात बिना परिजन के ही 4 साल के बच्चे को किया स्कूल से बाहर एएसआई विनय कुमार सिंह ने दिखाई मानवता, बच्चे के स्कूल डायरी से उसके परिजन का नंबर निकाल उसे सही सलामत पहुंचाया घर वाहन की चपेट में आने से बाल बाल बचा बच्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा जब भी कोई मां बाप अपने नौनीहालों को स्कूल में पढ़ने के लिए छोड़ते है, तो उन्हे इस बात की तसल्ली होती है कि स्कूल में उनका दिल का टुकड़ा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा, लेकिन जब स्कूल लापरवाही करता…
गोगो योजना जुमला के अलावा कुछ नहीं : सुधीर कुमार पप्पू जमशेदपुर। सामाजिक चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने भारतीय जनता पार्टी की झारखंड के लिए प्रस्तावित गोगो योजना को जुमला बताया है। उनके अनुसार झारखंड की हेमंत सरकार बेटियों एवं मां बहनों के लिए योजनाएं लेकर आई है और उसके काउंटर में यह प्रलोभन देने की कोशिश है। झारखंडी स्वाभिमानी होते हैं और उनके प्रलोभन में आने वाले नहीं हैं। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार सत्ता पाने के लोभ में भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है। जिस पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को…
झामुमो सरकार घुसपैठ को ‘संरक्षण’ दे रही है, सत्ता में आने पर भाजपा एनआरसी लागू करेगी: चौहान रांची: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को ‘‘संरक्षण’’ दे रही है और कहा कि राज्य में सत्ता में आने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू करेगी। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में ‘माटी, बेटी और रोटी’ खतरे में है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कहा, ‘‘भाजपा…
