विद्यालयों को ‘आनंदघर’ बनाने वाले 50 शिक्षक ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान से लखनऊ में होंगे सम्मानित • चयनित शिक्षकों की पहली सूची जारी राष्ट्र संवाद संवाददाता गोरखपुर। शैक्षिक संवाद मंच द्वारा विद्यालय को ‘आनंदघर’ बनाने की संकल्पना को साकार कर रहे देश के कर्मठ शिक्षकों और शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के लिए आगामी 12 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भव्य राष्ट्रीय सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस गौरवशाली कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित नवाचारी शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान-2026’ से विभूषित किया जाएगा। मंच के…
Author: Devanand Singh
बलिदान दिवस पर गणेश शंकर विद्यार्थी : अपने ‘प्रताप’ से अंग्रेजी सत्ता की नींव उखाड़ दी • प्रमोद दीक्षित मलय अंग्रेजी शासन से मुक्ति और स्वराज्य प्राप्ति के लिए 1857 से आरम्भ हुआ स्वाधीनता संघर्ष 1947 में पूर्ण हुआ। इस यात्रा में देश के विविध क्षेत्रों से हजारों नर-नारियों ने योगदान दिया है। अपना सर्वस्व समर्पण करके मां भारती के गौरव एवं गरिमा में वृद्धि की है। भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में समाज जागरण करते हुए राष्ट्रीय एकात्मकता का भाव भरने के क्रम में पत्र-पत्रिकाओं की भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस शृंखला में कानपुर से प्रकाशित साप्ताहिक राष्ट्रीय…
रामनवमी- 26 मार्च, 2026 मर्यादा, सुशासन और शांति के विश्वनायक श्रीराम -ः ललित गर्ग:- रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानव सभ्यता के नैतिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का पुण्य और पवित्र अवसर है। आज जब दुनिया युद्ध, हिंसा, आतंक, असहिष्णुता, पारिवारिक विघटन, राजनीतिक अविश्वास और नैतिक पतन जैसी अनेक समस्याओं से जूझ रही है, तब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन-दर्शन केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि मानव समाज और विश्व-राजनीति के लिये मार्गदर्शन का स्रोत बन सकता है। श्रीराम का जीवन केवल एक धार्मिक आख्यान नहीं है, बल्कि वह शासन, समाज, परिवार, युद्ध, कूटनीति, न्याय और मानव संबंधों का…
Spintowin Casino is rapidly positioning itself as a premier gaming destination for online players, offering a comprehensive experience that is both entertaining and rewarding. Known for its diverse selection of games and attractive bonuses, this casino provides a valuable option for enthusiasts looking for reliable online entertainment. For more details, visit https://spintowincasinos-uk.com. Variety of Games Available At Spintowin Casino, players can immerse themselves in a vast array of gaming options. The platform features a deep catalog of games spanning multiple categories, including slots, table games, live dealer experiences, and more. The partnership with top game providers ensures that users have…
पीएम मोदी ने लोकसभा में ‘पश्चिम एशिया संकट’ पर कहा कि सरकार ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। समाधान कूटनीति से ही संभव है। नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष से पैदा हुए अप्रत्याशित संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों पर लोकसभा में वक्तव्य देते हुए यह भी कहा कि इस संकट का प्रभाव लंबे…
गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (गोजए) में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए ‘शहीदों को श्रद्धांजलि’ दी गई। पढ़ें कार्यक्रम की पूरी रिपोर्ट। प्राणोत्सर्ग के साथ भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु कॉलजयी हो गए : रत्नाकर राष्ट्र संवाद संवाददाता गोरखपुर. अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी ने देश हित में प्राणोत्सर्ग की जो राह दिखाई, उसने न केवल अंग्रेजों के सत्ता की नीव हिला दी, वरन स्वयं उनको कालजई बना दिया. उक्त विचार आज गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभागार में अमर शहीदों की शहादत को याद करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने व्यक्त…
यूपी में SDM दिव्या ओझा ने पति SDM अनुपम मिश्रा पर 20 करोड़ दहेज, धोखाधड़ी और उत्पीड़न की FIR दर्ज कराई है। पढ़ें इस हाई-प्रोफाइल विवाद की पूरी खबर। राष्ट्र संवाद संवाददाता उत्तर प्रदेश (इंद्र यादव) प्रतापगढ़/चंदौली: प्रशासन की कुर्सी पर बैठकर जनता की समस्याओं का निपटारा करने वाले दो अफसरों के बीच का विवाद अब पुलिस की फाइलों तक पहुंच गया है। चंदौली में तैनात SDM दिव्या ओझा और उनके पति SDM अनुपम मिश्रा के बीच चल रहा घरेलू विवाद अब सार्वजनिक हो चुका है। दिव्या ओझा के पिता ने अपने दामाद पर जो आरोप लगाए हैं, उन्होंने प्रशासनिक…
बिहार के चंद्रशेखर मंडल ने ‘डिजिटल लेबर चौक’ (मजदूरों का लिंक्डइन) बनाकर लाखों मजदूरों की जिंदगी बदल दी है। पढ़ें बिचौलियों को खत्म करने वाली यह कहानी। – महेन्द्र तिवारी क्या मजदूरों का भी लिंक्डइन हो सकता है? ये सवाल सुनकर कई लोग आश्चर्य से भौहें चढ़ा लेंगे। लेकिन बिहार के दरभंगा जिले के चंद्रशेखर मंडल ने न सिर्फ ये सवाल उठाया, बल्कि इसे हकीकत में बदल दिया। हर सुबह शहरों के चौकों पर खड़े उन मजदूरों की तस्वीर देखिए हाथों में हथौड़ा, कुदाल या सिर्फ इंतजार। घंटों धूप में पसीना बहाते हैं, लेकिन काम किसी और को मिल जाता…
हथियारों की होड़: अस्थिर विश्व व्यवस्था और भारत की भूमिका -ः ललित गर्ग :- तेज होती हथियारों की होड़ और अस्थिर होती विश्व व्यवस्था आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बनकर खड़ी है। दुनिया एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है जहां युद्ध केवल सीमाओं पर लड़े जाने वाले संघर्ष नहीं रह गए हैं, बल्कि उनका प्रभाव पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा व्यवस्था, पर्यावरण, सृष्टि-संतुलन, खाद्य सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता तक पहुंच रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, ईरान और इजरायल के बीच हमलों का नया दौर, अमेरिका की रणनीतिक भूमिका, रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन-ताइवान…
नई दिल्ली में ‘महावीर जयंती’ के अवसर पर ‘लोक-धर्मोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन। विश्व शांति के लिए भगवान महावीर का संदेश और कार्यक्रम की पूरी जानकारी पढ़ें। युद्ध के माहौल में महावीर का शांति-दर्शन ज्यादा जरूरी: देवेन्द्र ब्रह्मचारी राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली, 23 मार्च 2026 आज जब दुनिया में युद्ध एवं हिंसा की विभीषिका में संपूर्ण मानवता पीड़ित एवं आहत है, ऐसे समय में भगवान महावीर के अहिंसा एवं शांति संदेश की ज्यादा जरूरत है। इस वर्ष महावीर जयंती के अवसर पर यही संदेश समूची दुनिया को एक युद्ध का अंधेरा नहीं, शांति का उजाला देगा। इसी भाव के…
