????????नमस्कार ???????? ????आपका राष्ट्र आपका संवाद ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????दिनांक 11अप्रैल दिन शानिवार 2020???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????channel:- rsnewslive. Com ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया :*सोनिया गांधी के विज्ञापन बैन पञ, छोटे और मझोले अखबार व पत्र-पत्रिकाओं को बंद करने की साजिश!* ********************* *राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सिंह के निर्देश के बाद मैं देश के तमाम प्रकाशकों के संपर्क में हूं लॉक डाउन के बाद दिल्ली में होगा प्रकाशकों का होगा महाजुटान:देवानंद सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लीड इंडिया पब्लिशर्स एसोसिएशन* ********************** *कोविड-19 : देश में मरने वालों की संख्या 199 पर पहुंची, संक्रमितों की…
Author: Devanand Singh
कोरोनावायरस और उससे उपजी बीमारी COVID-19 के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन मंगलवार (14 अप्रैल) को खत्म होगा या नहीं, इस बारे में अपने फैसले का ऐलान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं. इस फैसले से पहले वह शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिये सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.सूत्रों ने बताया है कि लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है लेकिन इस बार इसे लेकर कई बदलाव भी लागू किए जाएंगे. जरूरी सेवाओं को छोड़कर इंटरस्टेट मूवमेंट प्रतिबंधित रहेगा. स्कूल, कॉलेज और धार्मिक संस्थानों को भी बंद रखा जाएगा. सूत्रों ने बताया…
आपका राष्ट्र, आपका संवाद
जुगसलाई संग बागबेड़ा में भी जरूरतमंद ब्राह्मणों के बीच बटी राहत समाग्री :अप्पू तिवारी आज दिनांक 10 अप्रैल 2020 दिन शुक्रवार दोपहर 12 बजे ब्राह्मण युवा शक्ति संघ द्वारा जुगसलाई छपरहिया मुहल्ला में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य समाग्री का वितरण किया गया ,इसके बाद बागबेड़ा गणेश नगर रामनगर में भी जरूरतमंद ब्राह्मणो के बीच खाद्य समाग्री का वितरण किया गया,उक्त अवसर पर संघ के संयोजक श्री अप्पू तिवारी ने कहा कि उन माताओ के आखों से आंसू गिरने लगे जब उनके घर राहत समाग्री लेकर संघ के साथी पहुचे और उन्हें राहत स्वरूप खाद्य समाग्री पहुचाई गई..!! सभी को…
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और अब तक अछूृते रहे क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने लगे हैं, जो कि काफी चिंताजनक है. अब तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 6412 हो गई है, जबकि 199 लोगों की मौत हो चुकी है.देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च ने चौंकाने वाली जानकारी दी है. आईसीएमआर ने कहा है कि हाल के कुछ हफ्तों में आईसीएमआर की ओर से देशभर के अलग-अलग जिलों से लिए गए कोरोना वायरस मरीजों के नमूनों और उनकी केस…
लखनऊ: देश में जारी 21 दिनों को लॉकडाउन के कारण रोज खाने-कमाने वाले श्रमिकों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था. जिसके तहत आज उन्होंने आर्थिक सहायता श्रमिकों एवं वेंडर्स के खातों में स्थानांतरित की.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान उन्होंने ये मदद जारी की. आर्थिक सहायता प्रदेश के 4 लाख 81 हजार शहरी वेंडर्स के अलावा 11 लाख से अधिक श्रमिकों…
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भी कोरोना वारियर्स के साथ बदतमीजी शुरू हो गयी है. हिंदपीढ़ी में एक साथ 5 मरीज मिलने के बाद इलाके को सैनिटाइज करने के लिए गये रांची नगर निगम के कर्मचारियों पर लोगों ने थूकना शुरू कर दिया. इससे गुस्साये निगम के सफाई कर्मचारी वहां से लौट आये. उन्होंने निगम से इसकी शिकायत की. रांची नगर निगम के उप-आयुक्त ने वरीय अधिकारी से बात करके दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई का उन्हें भरोसा दिया.हिंदपीढ़ी में कोरोना के सात मरीज पाये जाने के बाद नगर निगम मुहल्ले के तीन किलोमीटर के दायरे को पूरी…
चंडीगढ़: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच मेडिकल स्टाफ मुस्तैदी से कोरोना संक्रमितों का उपचार करने में जुटे हुये हैं. ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार, देखभाल और टेस्टिंग में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को दोगुना वेतन देने का निर्णय लिया है.हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुये कहा कि जब तक कोविड-19 महामारी राज्य में है, तब तक कोविड-19 मरीजों के इलाज, देखभाल और उनकी टेस्टिंग में लगे स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों को डबल सैलरी दी जाएगी.गौरतलब है कि हरियाणा में कोरोना वायरस…
सीवान : चीन के वुहान शहर से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस भारत में कहर बरपा रहा है. चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस पहली बार सामने आया था और चीन में इससे सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर ही रहा. क्योंकि यहां सबसे ज्यादा मामला सामने आया था. अब सिवान को बिहार का वुहान कहा जा रहा है. गौरतलब, सीवान में गुरुवार को मिले 17 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने बिहार में संक्रमण के कुल तादाद को बढ़ाकर 58 कर दिया है. गौर करने वाली बात ये है कि इन 58 लोगों में से 20 तो सिर्फ सीवान के…
नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू किया गया है. इस बीच कहा जा रहा था कि रेलवे 15 अप्रैल से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है लेकिन भारतीय रेलवे उन तमाम खबरों में विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि देश में 15 अप्रैल से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा.भारतीय रेलवे आज एक ट्वीट कर कहा है कि 15 अप्रैल से ट्रेनों का परिचालन के संबंध में रेल मंत्रालय ने अभी तक कोई भी प्रोटोकॉल जारी नहीं किया है. रेल…
