कोलकाता पुलिस का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर पोस्टर-बैनर हटाए गए हैं। आयोग के अधिकारियों के अनुसार, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी और टीएमसी पर मनमर्जी करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता मुकुल रॉय, बाबुल सुप्रियो और पार्टी के अन्य नेताओं ने इस कार्रवाई की भर्त्सना की है। मालूम हो कि सातवें चरण के लिए अमित शाह उत्तर कोलकाता लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए रोड शो और रैली करने वाले थे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने…
Author: Devanand Singh
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जनरल सैक्रेटरी प्रिंयका गांधी बठिंडा में कांग्रेसी उम्मीदवार अमरेंद्र सिंह राजा वंडिग के चुनाव प्रचार के लिए पहुंची। प्रियंका गांधी ने बठिंडा रैली के दौरान प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते कहा कि वह सत्ता पाने के लिए झूठ की राजनीति करते हैं। अगर आप मोदी का प्रचार सुनें तो आपके लगेगा देश में सत्तर वर्षों में कोई विकास नहीं हुआ,लेकिन, बठिंडा के लोगों को पता है कि इन सालों में देश का कितना विकास हुआ। 2014 में मोदी ने कहा 15 लाख रुपए आपके खाते में डालेंगे, लेकिन क्या किसी के खाते में आए।…
आपका राष्ट्र, आपका संवाद
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से पहले एक युवती को ममता बनर्जी का मीम्स सोशल मीडिया में शेयर करना महंगा पड़ गया था, भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सोशल मीडिया में ममता बनर्जी का मीम्स शेयर करने के लिए गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था. मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम जमानत (Bail) दे सकते हैं लेकिन उनको ममता बनर्जी से माफी मांगनी होगी. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आपत्तिजनक तस्वीर…
aapka rastra , aapka samvad
भारतीय राजनीति में चुनावी समर के दौरान राजनेताओं के ज़ुबान फिसलने का लंबा इतिहास रहा है. इस बार के लोकसभा चुनावों में न सिर्फ़ कई नेताओं की ज़ुबान फिसली है, बल्कि उन्होंने राजनीति से इतर नेताओं की निजी ज़िंदगियों में तांक-झांक वाले ऐसे बोल बोले हैं, जो न सिर्फ़ आपत्तिजनक हैं, बल्कि जिसकी उनसे उम्मीद नहीं की जाती है. चुनावी रैलियों में जनता के सामने अपने प्रतिद्वंद्वी को नीचा दिखाने के मकसद से ये नेता मर्यादा और नैतिकता की रेखाएं पार करते नज़र आए हैं. इस जमात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विभिन्न पार्टियों के दिग्गज राजनेता शामिल हैं.…
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संथाल में अपना तूफानी दौरा जारी रखते हुए सोमवार को पाकुड़ के सेजा तथा महेशपुर के पोखरिया गांव में रैली कर राजमहल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू को पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इससे पूर्व रघुवर दास ने झामुमो, कांग्रेस, राजद को आडे हाथों लेते हुए उनके खिलाफ जम कर शब्द बाण छोड़े। रघुवर दास ने कहा कि 2019 में जिन दलों ने महागठबंधन बनाया है वे 2004 व 2009 में यूपीए बना चुके हैं। इस यूपीए के कार्यकाल में अनगिनत घोटाले हुए, जिसमें झामुमो सुप्रीमो गुरुजी को कोयला घोटला में फंसे होने…
पटना: प्रदेश की राजनीति में साठ से अस्सी के दशक तक लोकसभा चुनाव में नालंदा, बक्सर, जहानाबाद व पटना में वाम दलों का दबदबा होता था. भाकपा इनमें सबसे आगे थी. राजधानी पटना की सीट हो या पड़ोस की नालंदा और बेगूसराय व बलिया, भाकपा के उम्मीदवार चुनाव जीतते रहे.भाकपा उम्मीदवारों ने नालंदा व पटना में तीन, बक्सर में दो व जहानाबाद में चार बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. पिछले दो दशक से अधिक समय से भाकपा को क्षेत्र का प्रतिनिधित्च करने का अवसर नहीं मिला.पटना लोकसभा क्षेत्र परिसीमन के बाद पटना साहिब व पाटलिपुत्र दो लोकसभा क्षेत्र में बंट…
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां चार युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक महिला मेकअप आर्टिस्ट को जमीन पर पटक कर डंडों से पीटा औऱ उसके बाल खींचकर लात-घूंसे भी बरसाई. मिली जानकारी के अनुसार मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित वीनस यूनिसेक्स सैलून का है. यहां एक बिहार के पटना की रहने वाली 24 वर्षीय यूनिसेक्स सैलून में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी. दो महीने से सैलरी न मिलने के कारण महिला ने काम छोड़ दिया औऱ जब उसने सैलून मालिक से अपनी…
महागठबंधन के दोनों प्रमुख नेताओं झामुमाे के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत साेरेन व झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को राजमहल, दुमका व गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में छह सभाओं को संयुक्त रूप से संबोधित किया. साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हिरण पंचायत के संजोरी मैदान में नेताद्वय ने कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार विजय हांसदा के विजय में ही झारखंड और झारखंड के आदिवासी-मूलवासी सुरक्षित रह सकते हैं. भाजपा आदिवासियों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है. बाबूलाल मरांडी ने कहा : जब तक हमारा देश सुरक्षित नहीं रहेगा, तब तक हम सुरक्षित नहीं रह सकते हैं. केंद्र…
