Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  चुनाव के बाद झारखंड के कई नेता होंगे होटवार व तिहाड़ जेल मे:रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

     चुनाव के बाद झारखंड के कई नेता होंगे होटवार व तिहाड़ जेल मे:रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संथाल में अपना तूफानी दौरा जारी रखते हुए सोमवार को पाकुड़ के सेजा तथा महेशपुर के पोखरिया गांव में रैली कर राजमहल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू को पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इससे पूर्व रघुवर दास ने झामुमो, कांग्रेस, राजद को आडे हाथों लेते हुए उनके खिलाफ जम कर शब्द बाण छोड़े। रघुवर दास ने कहा कि 2019 में जिन दलों ने महागठबंधन बनाया है वे 2004 व 2009 में यूपीए बना चुके हैं। इस यूपीए के कार्यकाल में अनगिनत घोटाले हुए, जिसमें झामुमो सुप्रीमो गुरुजी को कोयला घोटला में फंसे होने के कारण मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सीएम ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने जिन नकारों को नकार दिया और देश के चाैकीदार नरेन्द्र मोदी ने इन लुटेरों को लूटने का मौका नहीं दिया। इसलिए एक बार फिर ये नकारे लोगों ने महाठगबंधन बना कर जनता को लूटना चाहती है।
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि 2019 के चुनाव के बाद अगर मोदी सत्ता में आए तो सूबे के कई नेता होटवार व देश के नेता तिहाड़ जेल जाएंगे। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मां-बेटे बेल पर हैं। इसलिए इनका एक ही नारा है-मोदी हटाओ। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केन्द्र व राज्य सरकारों को उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा आगामी 19 मई को बैलेट बम गिराकर पाकिस्तान, कांग्रेस व झामुमो को सबक सिखाना चाहिए। सभा को प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के अलावे दुर्गा मरांडी, सुरेन्द्र भगत आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रांची की मेयर आशा लकड़ा, पिंकू अग्रवाल, विजय भंडारी, शीलारानी हेम्ब्रम, नोरेन साह, तमाल बनर्जी समेत हजारों लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनालंदा, बक्सर, जहानाबाद, पटना में नहीं दिख रही भाकपा
    Next Article  पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान और मोदी के विवादित बोल

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.