नई दिल्ली:बजट विमानन कंपनी इंडिगो ने तीन दिन की समर सेल की घोषणा की है जो मंगलवार से चल रही है और 16 मई तक जारी रहेगी. एयरलाइन ने 53 घरेलू मार्गों तथा 17 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सस्ते टिकटों की पेशकश की है. एयरलाइन ने बयान में कहा कि इस पेशकश के तहत यात्री 29 मई से 28 सितंबर के दौरान यात्रा कर सकेंगे. इसमें यात्रियों के लिए किराया 999 रुपये (सभी शुल्क शामिल) से शुरू होगा. जिन मार्गों के लिए एयरलाइन ने यह पेशकश की है उनमें दिल्ली-अहमदाबाद, मुंबई-हैदराबाद, हैदराबाद-दुबई, चेन्नै-कुवैत, दिल्ली-क्वालालंपुर और बेंगलुरु-माले शामिल हैं. इंडिगो के मुख्य…
Author: Devanand Singh
देवघर : मेरे दिल में संताली समाज, आदिवासियों के प्रति मान सम्मान है. लेकिन कांग्रेसियों ने सिर्फ आदिवासियों को वोट बैंक समझा है. जो विकास आपने 70 साल में नहीं देखा है, वह विकास आपको मोदी करके देगा. आप मुझे प्रधानमंत्री नहीं, अपना बना लीजिये. उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि अटल जी ने आदिवासियों के लिए अलग राज्य बनाया. आदिवासियों के विकास के लिए अलग जनजातीय मंत्रालय ही बना दिया है. संताल परगना से करें महामिलावट का सफाया : उन्होंने कहा : बाबा…
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट प्रखंड के हेसाघुटू मैदान व तालझारी प्रखंड के गोढाइढाप फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा से झारखंड का कल्याण कभी नहीं हो सकता. छत्तीसगढ़ से आया हुआ भाजपा का व्यक्ति झारखंड का मुख्यमंत्री है, जो झारखंड के विकास की सही चिंता नहीं कर सकता. यह अमीरों व व्यापारियों की सरकार है. झारखंड के मूलवासियों का अस्तित्व जल, जंगल व जमीन से है. यदि जमीन ही हाथ से निकल गयी, तो लोगों के जीने का सहारा ही…
नई दिल्ली: कोलकाता में मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प, हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी से बंगाल से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच बॉलिवुड ऐक्टर विवेक ओबेरॉय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए उनकी तुलना इराक के दिवंगत तानाशाह सद्दाम हुसैन से की है. चुनाव बाद रिलीज होने जा रही पीएम मोदी की बायॉपिक में लीड रोल निभाने वाले ओबेरॉय ने ममता के ‘लोकतंत्र खतरे में है’ बयान से जुड़ी खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘मैं समझ नहीं पाता…
कोलकाता: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को कोलकाता में प्रस्तावित तीन रैलियों में से एक रैली रद्द कर दी गई, क्योंकि कुछ अराजक तत्वों ने रैली के मंच को तोड़ दिया और मंच बना रहे लोगों की पिटाई कर दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश नेतृत्व के एक करीबी सूत्र ने कहा, “फूलबागान में बी.टी. मार्ग पर होने वाली रैली के मंच को तोड़े जाने और सजावट करने वालों को पीटे जाने के बाद रैली रद्द करनी पड़ी.” आगामी 19 मई को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के मद्देनजर आदित्यनाथ यहां तीन जनसभाओं…
ललित गर्ग भारत की भूमि संबुद्ध महापुरुषों, साधु-संतों एवं संत मनीषियों की रत्नगर्भा भूमि है। अपनी गहन साधना एवं त्याग के बल पर सिद्धि एवं समाधि के स्वाद को चखा और उस अमृत रस को समस्त संसार में बांटा। कहीं बुद्ध बोधि वृक्ष तले बैठकर करुणा का उजियारा बांट रहे थे, तो कहीं महावीर अहिंसा का पाठ पढ़ा रहे थे। यही नहीं नानकदेव जैसे संबुद्ध लोग मुक्ति की मंजिल तक ले जाने वाले मील के पत्थर बने। यह वह देश है, जहां वेद का आदिघोष हुआ, युद्ध के मैदान में भी गीता गाई गयी, वहीं कपिल, कणाद, गौतम आदि ऋषि-मुनियों…
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मतदान संपन्न होते ही ईवीएम की निगरानी में सक्रिय जो गए हैं। बुधवार से को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर बनें भाजपा के अस्थाई शिविर में सुंदरनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने डेरा डाला। कार्यकर्ता सुबह साढ़े सात से ही को-ऑपरेटिव कॉलेज में डटे रहें। सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ता सुबह से देर शाम तक डटे रहें। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत वरीय नेता बीच-बीच में वहाँ पहुँच कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। देर शाम को बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने शिविर में…
मुंबई: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने लिस्टिंग ऑब्लिगेशन एंड डिस्क्लोकर रिक्वायरमेंट्स यानी सूचीबद्ध करने संबंधी दायित्वों व खुलासे की आवश्यकताओं (एलओडीआर) का अनुपालन नहीं करने को लेकर 250 कंपनियों पर बुधवार को जुर्माना लगाते हुए उन्हें नोटिस जारी किया. जिन कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें अस्थाई तौर पर परिचालन बंद कर चुकी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज, संकट से जूझ रही आईएलएंडएफएस की अनुषंगी कंपनियों और अदाणी पोर्ट्स व विशेष आर्थिक जोन (एपीएसईजेड), इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड, इंडिगो और कई सरकारी कंपनियां शामिल हैं.एनएसई ने एक बयान में कहा, “नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) ने अपनी सभी सूचीबद्ध कंपनियों को सूचीबद्ध करने संबंधी…
नई दिल्ली: इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान जब पाकिस्तान की कस्टडी में थे तो चंद घंटों में ही उन्हें इस्लामाबाद से रावलपिंडी ले जाया गया था. वह करीब 4 घंटे ही पाकिस्तान आर्मी की कस्टडी में थे और करीब 40 घंटे पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उनसे पूछताछ की, टॉर्चर किया और भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च ऐंड ऐनालिसिस विंग) को लेकर कई कॉमेंट भी किए. डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन का विमान जब पाकिस्तान में गिरा तो पहले अभिनंदन इस्लामाबाद…
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलावामा में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें तीन आतंकी मारे गये. जानकारी के अनुसार मुठभेड़ दलीपोरा इलाके में चल रही है. इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान के शहीद होने की भी खबर आ रही है. मुठभेड़ में दो जवान और दो आम नागरिक भी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलवामा में कर्फ्यू लगा दिया गया है. बताया जा रहा है कि सेना और एसओजी की संयुक्त टीम को इलाके में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद गुरुवार तड़के दलीपोरा…
