Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडिगो की तीन दिन की समर सेल, महज 999 रुपये से टिकट शुरू
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    इंडिगो की तीन दिन की समर सेल, महज 999 रुपये से टिकट शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2019No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली:बजट विमानन कंपनी इंडिगो ने तीन दिन की समर सेल की घोषणा की है जो मंगलवार से चल रही है और 16 मई तक जारी रहेगी. एयरलाइन ने 53 घरेलू मार्गों तथा 17 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सस्ते टिकटों की पेशकश की है. एयरलाइन ने बयान में कहा कि इस पेशकश के तहत यात्री 29 मई से 28 सितंबर के दौरान यात्रा कर सकेंगे. इसमें यात्रियों के लिए किराया 999 रुपये (सभी शुल्क शामिल) से शुरू होगा. जिन मार्गों के लिए एयरलाइन ने यह पेशकश की है उनमें दिल्ली-अहमदाबाद, मुंबई-हैदराबाद, हैदराबाद-दुबई, चेन्नै-कुवैत, दिल्ली-क्वालालंपुर और बेंगलुरु-माले शामिल हैं. इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बाउल्टर ने कहा, ‘गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के तहत हम तीन दिन की विशेष बिक्री की पेशकश कर रहे हैं. यह पेशकश मंगलवार से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी.’ उन्होंने कहा कि छुट्टियों के सीजन को खास बनाने के लिए इंडिगो प्रीपेड अतिरिक्त सामान तथा प्रीपेड एक्सप्रेस चेक इन सेवा पर 30 प्रतिशत की आकर्षक छूट दे रही है. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार घरेलू यात्री बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी करीब 44 प्रतिशत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहम झारखंड के विकास के लिए समर्पित हैं:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Next Article ममता पर बरसे PM, बोले- दीदी की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता पूरा देश देख रहा है

    Related Posts

    दुबई में छिपे प्रिंस खान गैंग पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा, भाई गोपी और साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

    November 22, 2026

    सपनों की ऊंचाई से ज्यादा जरूरी है जमीन पर बदलाव की गहराई

    November 22, 2026

    भारत जापान की नई रणनीतिक धूरी से बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा

    November 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    NBajee overview and options

    CK4444 app account verification guide for Bangladeshi players

    JW8 Bangladesh payment methods guide

    दुबई में छिपे प्रिंस खान गैंग पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा, भाई गोपी और साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

    सपनों की ऊंचाई से ज्यादा जरूरी है जमीन पर बदलाव की गहराई

    भारत जापान की नई रणनीतिक धूरी से बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा

    मां की अंतिम विदाई: सत्ता के शिखर पर बैठा बेटा भी आखिर मां के सामने सिर्फ बेटा ही होता है!

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.