Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हम झारखंड के विकास के लिए समर्पित हैं:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    हम झारखंड के विकास के लिए समर्पित हैं:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवघर : मेरे दिल में संताली समाज, आदिवासियों के प्रति मान सम्मान है. लेकिन कांग्रेसियों ने सिर्फ आदिवासियों को वोट बैंक समझा है. जो विकास आपने 70 साल में नहीं देखा है, वह विकास आपको मोदी करके देगा. आप मुझे प्रधानमंत्री नहीं, अपना बना लीजिये. उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  देवघर एयरपोर्ट मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि अटल जी ने आदिवासियों के लिए अलग राज्य बनाया. आदिवासियों के विकास के लिए अलग जनजातीय मंत्रालय ही बना दिया है. संताल परगना से करें महामिलावट का सफाया : उन्होंने कहा : बाबा बैद्यनाथ व बाबा बासुकिनाथ की कृपा हमलोगों पर बनी हुई है. फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी. बाबाधाम आप लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं. देश में सारी सीटें भाजपा और एनडीए जीत रही है, इसलिए झारखंड के सारे कमल नयी सरकार में सुशोभित होने चाहिए. 19 को भारी तादाद में वोट करिये, आपका वोट सीधे मोदी को मिलेगा और संताल परगना से महामिलावट का सफाया हो जायेगा.
    उन्होंने कहा कि मैं बाबाधाम का विकास करने के लिए एवं यहां सुविधाओं का विकास करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हूं. यही कारण हैं कि यहां रेल और रोड के साथ एयरपोर्ट पर भी काम किया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा : एक तरफ हम झारखंड के विकास के लिए समर्पित हैं, वहीं दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के लोग घुसपैठियों के साथ खड़े हैं.
    उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद भाजपा की सरकार बनेगी. वहीं कांग्रेस पार्टी अपनी हार को लेकर अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस तैयारी कर रही है कि हार के बाद उसका ठीकरा किसके सिर पर फोड़ा जाये. नामदार को बचाने के लिए क्या किया जाये. इसके लिए पार्टी के अंदर अभ्यास चल रहा है.

    सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर का नाम लिये बगैर प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के बाद ही नामदार परिवार के दो सबसे करीबी दरबारियों ने अपनी तरफ से बैटिंग भी शुरू कर दी है. वरना इनकी हिम्मत नहीं है कि कप्तान से पूछे बगैर मैच खेलने उतर जाये. इसमें से एक तो नामदार के गुरु हैं.

    उन्होंने सिखों की भावनाओं का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ‘हुआ तो हुआ’. दूसरे बल्लेबाज, गुजरात चुनाव के दौरान हिट विकेट होने के बाद से ही मैदान से बाहर थे. मुझे गाली देने के बाद से छिपे हुए थे. वो भी अब मैदान में पहुंच गये हैं. जमकर मुझे गालियां दे रहे हैंं. अब कांग्रेस यह नहीं कह सकती है कि नामदार की वजह से चुनाव हार गये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमूलवासियों की जमीन छीनने पर तूली भाजपा:हेमंत सोरेन
    Next Article इंडिगो की तीन दिन की समर सेल, महज 999 रुपये से टिकट शुरू

    Related Posts

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    June 13, 2026

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग

    गिरिडीह चोरगता गांव के घर से 25 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और जमीन के कागजात गायब, जमीनी विवाद को लेकर

    दो अलग-अलग घटनाओं में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, डुमरिया क्षेत्र में शोक की लहर

    धनबाद पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

    कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर

    जमशेदपुर में चापड़ का आतंक: बढ़ती हिंसा पर चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.