Author: Devanand Singh

सरायकेला:मधुश्री महतो के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही सरायकेला- खरसावां जिला परिषद के कुल 12 सदस्यों ने उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उपायुक्त व उप विकास आयुक्त से मुलाकात की और नए सिरे से उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर ज्ञापन सौंपा. जिला परिषद सदस्यों ने सौंपे ज्ञापन में कहा है कि काफी उम्मीद के साथ मधुश्री महतो को उपाध्यक्ष के लिए समर्थन देकर उपाध्यक्ष पद पर चयन किया था, परंतु क्षेत्र के विकास कार्य के लिए कोई सहयोग नहीं मिला. उनकी कार्यशैली से सभी…

Read More

डीआरएम सीकेपी ने कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की दिलाई शपथ राष्ट्र संवाद संवाददाता चक्रधरपुर स्थित रेलवे मंडल कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। 26 नवंबर, 1949 को भारत के संविधान को अपनाने के सम्मान में समर्पित था। देश के लोकतांत्रिक ढांचे को आकार देने में संविधान के महत्व को पहचानते हुए इस दिन को बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री अरुण जतोह राठौड़ (डीआरएम/सीकेपी) ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने रेलवे सहित सरकारी संस्थानों के कामकाज में हमारे संविधान की भूमिका पर…

Read More

आंबेडकर ने जो संविधान दिया था उसमें ‘सेक्युलर’ और ‘समाजवादी’ शब्द नहीं थे: योगी आदित्यनाथ लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि हमारा सर्वसमावेशी, सर्व हितग्राही संविधान उच्चतम आदर्शों, नागरिक कर्तव्यों एवं अधिकारों की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री ने भारत के संविधान को दुनिया का सबसे विस्तृत और सशक्त संविधान बताते हुए कहा कि बाबा साहेब ने सबसे पहले संविधान के रूप में ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ की आधारशिला रखी। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान 26 नवंबर 1949 को दिया था, उसमें ‘सेक्युलर’ (पंथनिरपेक्ष) और…

Read More

  उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर में संविधान दिवस के साथ ही नशा मुक्ति दिवस मनाया गया राष्ट्र संवाद ( ब्यूरो चीफ) बेगूसराय अशोक कुमार ठाकुर 26 नवंबर मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर के प्रांगण में संविधान दिवस एवं नशा मुक्ति दिवस मनाया गया सबसे पहले बच्चों को संविधान के महत्व के बारे में जानकारी दिया गया उसके बाद बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभात फेरी में विभिन्न स्लोगन, बैनर, पोस्टर इत्यादि के साथ बच्चों ने विद्यालय से निकलकर गांधी ग्राम, रचियाही रोड,उलाव रोड तक नारों के साथ साथ ढोल बजाकर प्रचार प्रसार एवं नशा से बचने का आह्वान…

Read More

अनुमंडल के बछवाड़ा एवं तेघड़ा के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता( ब्यूरो चीफ) बेगूसराय अशोक कुमार ठाकुर दानी स्पोर्ट्स फाउंडेशन की पहल परियोजना छलांग के तहत बेगूसराय जिला अंतर्गत तेघड़ा ओमर 10 प्लस टू विद्यालय तेघड़ा में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ तेघड़ा के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमारने किया । इस दौरान उन्होंने उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को आवश्यक कौशल और ज्ञान से सशक्त बनाना है ताकि वे अपने संबंधित स्कूलों में शारीरिक शिक्षा परिदृश्य को और बेहतर…

Read More

बंगाल की खाड़ी पर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात का रूप ले सकता है: आईएमडी नयी दिल्ली:  भारत मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र बुधवार तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और अगले दो दिन में श्रीलंका के तट को पार करते हुए तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जारी ताजा जानकारी में मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक गहरे दबाव का क्षेत्र त्रिंकोमाली से करीब 310 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, पुडुचेरी से 710 किलोमीटर…

Read More

कांग्रेस ने कई बार संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाई, सही मायने में भाजपा ही इसकी रक्षक: नड्डा नयी दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस पर संविधान की आत्मा को अनेकों बार चोट पहुंचाने का आरोप लगाया और दावा किया कि सही मायने में उनकी पार्टी ही संविधान की रक्षक है। संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने यह भी दावा किया कि संविधान की आत्मा को लागू करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…

Read More

ग्रेजुएट कॉलेज में नैक पर वर्कशॉप का आयोजन जमशेदपुर के ग्रेजुएट कॉलेज में नैक पर एक वर्कशॉप का आयोजन मंगलवार से शुरू हुआ जिसमें 100 से ऊपर प्रतिभागी भाग ले रहें हैँ,यह कार्यक्रम दो दिवसीय है जिसके पहला दिन के मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा झारखंड सरकार रांची के डॉक्टर विभा पांडे और डॉक्टर फादर जोसेफ थे,यह वर्कशॉप प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर वीणा सिंह प्रियदर्शी के देखरेख में संपन्न हो रहा है, प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि हम लोगों अपने महाविद्यालय को ए ग्रेड कैसे होगा इसके लिए जानने का प्रयास करेंगे और जमशेदपुर महाविद्यालय के अन्य…

Read More

नव निर्वाचित विधायिका पूर्णिमा साहू के जीत के खुशी में भाजपा ने निकाली आभार यात्रा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की नव निर्वाचित विधायिका पूर्णिमा साहू के जीत के खुशी मे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के चार मंडलों मे जिला भाजपा के द्वारा आभार यात्रा निकाली गई, यात्रा गोलमुरी स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई जो गोलमुरी, केबल बस्ती से होते हुए बिरसानगर, टेलको एवं बरमामाइंस पहुंचकर समाप्त हुई, आभार यात्रा के दौरान विधायिका पूर्णिमा साहू ने हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया, वहीँ गली मुहल्लों मे महिलाओं ने घर से निकलकर अपने विधायिका का अभिनन्दन फूलों के…

Read More

महाराष्ट्र : शिंदे ने इस्तीफा दिया, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा मुंबई: महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मंगलवार की सुबह मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने को कहा है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की भारी जीत के बाद अभी इस रहस्य से पर्दा उठना बाकी है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। शिंदे उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ राजभवन…

Read More