कांग्रेस ने चलाया 86 बस्ती मालिकाना हक जागरूकता अभियान कांग्रेस पार्टी का जन जागरण अभियान में पदयात्रा के माध्यम से ” 86 बस्ती को मालिकाना हक ” के मामले को उठाया गया जिसमें ध्वनि यंत्र से जनता को संबोधित भी किया गया। बारीडीह बस्ती के जनता में सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला । कांग्रेस पार्टी का जन जागरण अभियान में पदयात्रा बजरंग चौक बारीडीह बस्ती से होते हुए हरी मैदान ,भोजपुर कॉलोनी , सुभाष पाठ ,मीरा पथ, जिला स्कूल , टी ओ पी मैदान ,निराला पथ ,जय शंकर पथ ,होते हुए बजरंग चौक पर समापन हुआ। पदयात्रा…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर : यातायात नियमों में किये गये बदलाव के साथ जुर्माना की राशि बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस ने जमशेदपुर के डीसी ऑफिस पर उग्र प्रदर्शन किया. इन लोगों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की. कांग्रेस की दलील है कि जुर्माना पहले से ही लगाया जा रहा है. लेकिन इतनी ज्यादा राशि बढ़ा दी गयी है कि लोगों का जीना मुहाल हो चुका है. गाड़ी से ज्यादा जुर्माना लगा दिया गया है. इसके लिए कम से कम जुर्माना को घटा दिया जाना चाहिए. अगर कोई चेकिंग हो रही है तो साथ ही साथ किसी दस्तावेज की…
बूथ की शक्ति ही विकाश की मजबूती प्रदान करती है :- सहिस दिनांक 11 सितम्बर को परसुडीह हलुदबनी में बूथ विचार मंथन सभा का आयोजन किया गया,विचार मंथन सभा मे बतौर अतिथि श्री रामचन्द्र सहिस मंत्री झारखण्ड सरकार उपस्थित हुये । विचार मंथन के अध्यक्षता श्री कन्हैया सिंह ने किया जबकि संचालन जमशेदपुर प्रखंड सचिव श्री सचिन प्रसाद ने किया कार्यक्रम में 11 पंचायत के प्रभारी और सह प्रभारी समेत पार्टी के सक्रिय सदस्य मौजद थे ,हर पंचायत के अंतर्गत सभी बूथों के भी बूथ प्रभारी ने अपने अपने विचार रखे। साथ ही हर बूथ पर महिलाओ की भी भागीदारी…
जमशेदपुर उपायुक्त से मिले अभय सिंह सौंपा ज्ञापन उपायुक्त को दो बिन्दुओ पर ज्ञापन दिया गया । 1.पूर्वी बिधान सभा के मतदान केंद्रों को न परिवर्तन की जाए भाजपा की सिफारिश को रिजेक्ट किया जाए 2 . सेंट्रल व्हीकल एक्ट 2019 एक सितंबर से काला कानून को प्रधानमंत्री वापस ले झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह आज प्रतिनिधिमंडल लेकर माननीय उपायुक्त जमशेदपुर से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और कहा कि आज जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र परिवर्तन कर बूथ लूटने की तैयारी में है और बोगस वोट भी काफी…
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नवनिर्मित विधानसभा भवन और मुख्य कार्यक्रम स्थल श्री जगन्नाथ मैदान एचइसी पहुंचकर प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 सितंबर को रांची आगमन को लेकर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज रांची कूटे स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन और मुख्य कार्यक्रम स्थल श्री जगन्नाथ मैदान एसइसी का स्वयं दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. ज्ञात हो कि 12 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राज्य की सबसे बड़ी पंचायत नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे. इस…
11 सितंबर 2019 को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय पत्रकारों के लिए “मुख्यमंत्री पत्रकार जीवन बीमा योजना” की स्वीकृति दी गई. झारखंड राज्य में अपनी सेवा देने वाले अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा बीमा योजना से आच्छादित करने का निर्णय लिया गया है. इस पर लगने वाले प्रीमियम का भुगतान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जाएगा. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की प्रीमियम राशि ₹330 या वार्षिक तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की प्रीमियम राशि ₹12 वार्षिक का भुगतान झारखंड पत्रकार कल्याण कोष से किया जाएगा. पत्रकारों के किसी…
उत्तरप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह ने झारखण्ड पुलिस के कमल नयन चौबे से मुलाकात की दिनांक-11 सितंबर को उत्तरप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री प्रकाश सिंह ने पुलिस महानिदेशक झारखण्ड श्री कमल नयन चौबे से पुलिस मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। श्री सिंह सीमा सुरक्षा बल एवं आसाम में भी पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान श्री अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, झारखण्ड, श्री आर0के0 मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक, आधुनिकीकरण, झारखण्ड, श्री मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, श्री…
मालिकाना हक के बहाने कांग्रेस मुख्यमंत्री को घेरने कर रहा है प्रयास पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 86 बस्ती मालिकाना हक जागरूकता अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी अभियान के संयोजक कांग्रेसी नेता योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा के नेतृत्व में सिधु कान्हु चौक, गुडिया मैदान बिरसानगर से प्रारंभ हो कर बस्ती क्षेत्र के तीन किलोमीटर तक पदयात्रा की विगत 22 वर्षों से मालिकाना हक देने के नाम पर जनता को छला गया। उक्त बातों को जनता के समक्ष रखा गया। दूसरी तरफ एक गुट ने इस अभियान के खिलाफ सोशल मीडिया में विरोध भी जारी किया…
स्पेस सुपरपावर बनने का हौंसला देवानंद सिंह चंद्रमा के दक्षिणी धुर्व पर जहां आज तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है, वहां रोवर को सॉफ्ट लैंड कराने का भारत का ऐतिहासिक मिशन भले पूरा नहीं हुआ हो, लेकिन इसने इसरो की इंजीनियरिंग दिलेरी और भारत के स्पेस सुपरपावर बनने की महत्वाकांक्षा को दो टूक बयां किया है। पूरी दुनिया जानती है कि चंद्रयान-2 भारत का सबसे महत्वाकांक्षी स्पेस मिशन था। विक्रम लैंडर और जिस प्रज्ञान रोवर को चांद की सतह पर उतारने के लिए वह ले जा रहा था, उनसे संपर्क टूटना भारत के स्पेस प्रोग्राम के लिए झटका जरूर…
एनआरसी को जोड़ दिया जाता है वोटबैंक से एनआरसी का मुद्दा सुर्खियों में है। इसी बीच झारखंड के मुख्य मंत्री रघुवर दास ने भी कहा है कि झारखंड में एनआरसी लागू किया जाएगा। हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के दौरे पर फिर कहा कि देश से सभी घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा। देश में जब भी घुसपैठियों की बात आती है, उसे सीधे वोट बैंक से जोड़ दिया जाता है और इसी आधार पर इसका समर्थन और विरोध होने लगता है. भारतीय जनता पार्टी देश की इकलौती पार्टी है जो खुले तौर पर घुसपैठिये का विरोध…
