दिल्ली में प्रदूषण स्तर फिर बढ़ा, एक्यूआई 400 के पार, जारी रहेंगी ग्रैप-4 की पाबंदियां नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 396 है. वहीं, कुछ इलाकों में यह स्तर 400 के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक हो गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, अलीपुर…
Author: Devanand Singh
संभल हिंसा पीड़ित से कोरे कागज पर दस्तखत लेने के मामले पर संज्ञान ले उच्चतम न्यायालय : अखिलेश लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उच्चतम न्यायालय से संभल हिंसा में मारे गये एक व्यक्ति के भाई को पुलिस द्वारा मीडिया में बयान नहीं देने की धमकी देते हुए उससे कोरे कागज पर दस्तखत कराने के आरोपों पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिये उच्चतम न्यायालय से मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध करते हुए एक खबर की प्रति भी संलग्न की। खबर के मुताबिक, संभल हिंसा के दौरान मारे…
आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरायकेला जिले के आदित्यपुर पुलिस को ब्राउन शुगर कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरायकेला एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एच रोड में छापेमारी कर दो युवकों को 29.25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जब्त ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य लगभग ₹6 लख रुपए आंकी गयी है. पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों का नाम…
1 दिसंबर से साढ़े 6 घंटे ही संचालित होंगे सरकारी स्कूल राष्ट्र संवाद ( ब्यूरो चीफ) बेगूसराय अशोक कुमार ठाकुर तेघड़ा/ बेगूसराय बिहार में सरकारी स्कूलों के समय-सारणी में बदलाव किया गया है/ यह एक दिसंबर 2024 से सभी स्कूलों में प्रभावी हो जायेगा। इसके तहत अब सभी कक्षाएं साढ़े छह घंटे ही संचालित की जाएगी। नई समय-सारणी लागू करने के इस निर्णय से शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) राम उदय महतो ने बताया कि नये नियम के अनुसार 1 दिसंबर से सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, संस्कृत और मदरसा स्कूल सुबह…
लड्डुओं से तौले गये सरयू राय, कहाः अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण करेंगे जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय का बुधवार को मानगो में अभिनंदन किया गया। श्री राय को उनके समर्थकों ने लड्डुओं से भी तौला। उन्हें लड्डुओं से तौलने का यह उपक्रम त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर (बड़ा हनुमान मंदिर) मानगो के सम्मुख हुआ। इसके पूर्व श्री राय ने त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस मौके पर श्री राय ने कहा कि वह पश्चिम की जनता के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उन्हें चुनाव में विजयी बना कर सेवा का मौका दिया।…
इतिहासकार डॉ. राम शरण शर्मा की जयंती मनाई गई । राष्ट्र संवाद ( ब्यूरो चीफ) बेगूसराय अशोक कुमार ठाकुर बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप बेगूसराय अवस्थित सूरज भवन में मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. राम शरण शर्मा की जयंती के अवसर पर जनपद के इतिहासकार और प्रगतिशील लोगों की उपस्थिति में समारोह सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता जीडी काॅलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र साह एवं संचालन जलेस के राज्य सचिव कुमार विनिताभ ने किया। प्रत्यक्ष गवाह के संपादक पुष्कर प्रसाद सिंह ने डॉ. रामशरण शर्मा का, द्वन्दात्मक इतिहास दूंगा/शोषित पीड़ित मजबूरों को, संघर्ष का अहसास दूंगा/जाति-धर्म की हर राजनीति को,…
अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह की संस्थापिका रेखा शर्मा हुईं सम्मानित राष्ट्र संवाद (ब्यूरो चीफ )बेगूसराय अशोक कुमार ठाकुर बेगूसराय मिथिला बिहार की पावन धरती पर लिचियों का शहर मुजफ्फरपुर की चर्चित कवयित्री एंव काव्य हिन्दुस्तान अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखा शर्मा’स्नेहा’को अंग वस्त्र सम्मान पत्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।बताते चलें कि रेखा शर्मा’स्नेहा’ने देश के कई प्रांतों में साहित्य का अलख जगाने का काम किया है। साहित्य सेवा में समर्पित रेखा शर्मा ‘स्नेहा’ को संस्थापक नरेश नाज व डॉ.मीना कुमारी परिहार द्वारा सम्मानित किया गया। इन्होंने बहुत ही कम समय में एक मुक्तक…
गौतम अदाणी पर रिश्वतखोरी का कोई आरोप नहीं: अदाणी समूह नयी दिल्ली: उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके सहयोगियों पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के तहत कोई आरोप नहीं लगाया गया है। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी तथा वायर धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जाना शामिल है। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क की एक अदालत में दायर अमेरिकी…
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव में तीसरी बार आर.के सिंह और गुरमीत सिंह की जोड़ी ने लगाई हेट्रिक जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन मे आम चुनाव संपन्न हुआ जिसके बाद लगातार तीसरी बार आर.के सिंह और गुरमीत सिंह की जोड़ी ने हेट्रिक मार दी, लगातार तीसरी बार उन्हें अध्यक्ष व महामंत्री चुने जाने पर कमिटी मेम्बरो मे खुशी की लहर दिखा पड़ी, बता दें यूनियन मे 85 कमिटी मेंबर व 25 ऑफिस बीयरर के पदों पर चुनाव हुआ, जिसमे 5516 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, मतदान के उपरांत नवनिर्वाचित सभी कमिटी मैम्बरो ने लगातार तीसरी…
नव निर्वाचित विधायक सरयू राय का अभिनन्दन मानगो बड़ा हनुमान मंदिर मे किया गया जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से विजयी हुए नव निर्वाचित विधायक सरयू राय का अभिनन्दन मानगो बड़ा हनुमान मंदिर मे किया गया, इस दौरान विधायक सरयू राय को लड्डू से तौला गया, इस दौरान विधायक सरयू राय ने तमाम नागरिकों का आभार जताया, मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा की जनता ने एक बार फिर उन्हें सेवा का मौका दिया है, जिसका वें निर्वाहन करेंगे, उन्होने कहा की पश्चिम विधानसभा क्षेत्र मे जो भी जनहित के कार्य है उन्हें वें अगले पांच…
