Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय
    Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय, 30 वर्षों से जुड़े सरायकेला के कांग्रेसी नेता की हाईकमान को सीधी सलाह।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता,
    झारखंड कांग्रेस में संगठनात्मक असंतोष अब गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। पार्टी से करीब 30 वर्षों से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेसी नेता होनी सिंह मुंडा ने कांग्रेस हाईकमान को पत्र लिखकर वर्तमान प्रदेश कमेटी पर कड़ा सवाल उठाया है और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

    राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि 314 सदस्यीय कमेटी का गठन सामाजिक न्याय और समावेशिता के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और महिला वर्ग को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया, जिससे इन वर्गों में असंतोष बढ़ रहा है। मालूम हो कि कल ही वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने भी इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया है।

    मुंडा ने कहा कि कमेटी में शामिल कई लोगों की न तो जमीनी पहचान है और न ही वे संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सक्षम हैं। इससे पार्टी की छवि और संगठनात्मक मजबूती दोनों प्रभावित हो रही है।

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो प्रदेश कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता दूसरे राजनीतिक दलों की ओर जा सकते हैं।

    मुंडा ने यह भी स्पष्ट किया कि वे तीन दशकों से पार्टी की सेवा में समर्पित हैं और ऐसे में संगठन की कमियों पर मौन रहना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी स्पष्टवादिता को अनुशासनहीनता माना जाता है तो वे किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार हैं, लेकिन पार्टी के हित में सच्चाई सामने रखना आवश्यक है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत की अभिलेखीय विरासत को सिनेमा से जोड़ने पर मंथन, DIFF 2026 में विशेष पैनल चर्चा
    Next Article जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.