संसदीय अवरोध कोई समाधान नहीं बल्कि एक रोग है: सभापति धनखड़ नयी दिल्ली: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि संसदीय अवरोध कोई समाधान नहीं है बल्कि यह एक रोग है जो देश की नींव को कमजोर करता है और संसद को अप्रासंगिकता की ओर ले जाता है। धनखड़ ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा आरंभ हुई। कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्य अदाणी समूह के खिलाफ आरोपों के मुद्दे पर नियम 267 के तहत चर्चा कराने की मांग कर रहे थे। सदस्यों…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया बधाई : सुधीर कुमार पप्पू 28 नवंबर 2024 आज झारखंड के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, आज झारखंड विधानसभा मे 14वे मुख्यमंत्री स्वरूप चौथी बार माननीय हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं, जिसका जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के बैठक में अधिवक्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है, जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड के इंडिया गठबंधन सरकार को झारखंड की जनता जनार्दन के द्वारा पूर्ण बहुमत दिए जाने पर और झारखंड राज्य को ऊंचे मुकाम पर ले जाने के…
राजनगर के खरकई नदी के समीप युवती का दुष्कर्म करने के पश्चात पत्थर से कूचकर की गई निर्मम हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला थाना क्षेत्र के राजनगर-मार्ग स्थित राधा स्वामी सत्संग के पास खरकाई नदी के किनारे से एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव के पास से पुलिस ने शराब की बोतलें और शक्ति वर्धक दवाइयाँ भी बरामद की हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल से 50 मीटर दूर युवती का शव पाया गया, जहां उसके सिर और…
साइबर अपराध के मामले में छापेमारी के दौरान दिल्ली में ईडी टीम पर हमला नयी दिल्ली: साइबर धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली में छापेमारी कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर बृहस्पतिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जांच एजेंसी ने राष्ट्रीय राजधानी के बिजवासन क्षेत्र में स्थित एक फार्महाउस पर हुई घटना के संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जहां ईडी अधिकारियों ने छापेमारी की थी। बिजवासन क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अधिकारियों ने बताया कि हमले…
प्रियंका गांधी ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए हाल में संपन्न उपचुनाव में सदन की सदस्य निर्वाचित हुई हैं। प्रियंका ने हिंदी भाषा में शपथ ली और इस दौरान उन्होंने संविधान की एक प्रति अपने हाथ में ले रखी थी। महाराष्ट्र के नांदेड़ से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए कांग्रेस नेता रवींद्र बसंतराव चव्हाण ने भी सदन की सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने मराठी भाषा में शपथ ली। शपथ ग्रहण करने के बाद…
दिल्ली की वायु गुणवत्ता बिगड़ी, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज नयी दिल्ली: दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ गया और वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को सुबह नौ बजे यह 301 था। राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई रही। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के…
एकता हमारा सबसे बड़ा हथियार, हमें न विभाजित किया जा सकता है, न चुप कराया जा सकता है: हेमंत सोरेन रांची: झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से कुछ घंटे पहले हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि एकता राज्य के लोगों का सबसे बड़ा हथियार है, जिन्हें न तो विभाजित किया जा सकता है और न ही चुप कराया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर स्पष्ट हमला करते हुए सोरेन ने यह भी कहा कि जब भी ‘‘वे हमें चुप कराने की कोशिश करते हैं’’, तो क्रांति और तेज हो…
चक्रवात फेंगल का खतरा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट चेन्नई. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का क्षेत्र बुधवार शाम तक चक्रवात फेंगल (Cyclone Fengal) में बदल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह चक्रवात तमिलनाडु तट की ओर बढ़ेगा, लेकिन तट से टकराने से पहले इसका प्रभाव थोड़ा कमजोर पड़ सकता है. इस चक्रवाती तूफान को फेंगल नाम दिया गया है और इसे लेकर देश के दक्षिणी राज्यों में काफी चिंता देखी जा रही है. यह गहरा दबाव उत्तर-पश्चिम दिशा में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से…
ASI सर्वे की मांग वाली याचिका कोर्ट ने की मंजूर, अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा जयपुर. अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के पहले शिव मंदिर होने के दावा मामले में कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. सिविल कोर्ट (वेस्ट) के जज मनमोहन चंदेल ने एक याचिका को सुनवाई योग्य मानते हुए बड़ा आदेश दिया है. इस याचिका में दावा किया गया है कि दरगाह के स्थान पर पहले एक प्राचीन शिव मंदिर था. अब कोर्ट ने इस मामले में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) को सर्वेक्षण करने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए…
पत्नी और उसके प्रेमी सहित पांच के खिलाफ न्यायालय ने संज्ञान लिया जमशेदपुर की एक अदालत ने पत्नी और उसके प्रेमी सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में संज्ञान लेते हुए 12 दिसंबर को हाजिर होने का आदेश जारी किया है। वादी करसन घावरी रजक के वकील सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि खुंटाडीह निवासी रेलकर्मी करसन का विवाह भालूबासा की निशा कुमारी के साथ नवंबर 2022 में हुआ। विवाह भोज के दिन ही निशा अपने प्रेमी तेजेंद्र सिंह उर्फ रॉकी सिंह के साथ बात करते हुए पकड़ी गई। परिवार को बता देने पर उसने माफी मांगी…
