लखनऊ: होमगार्ड की फर्जी तैनाती दिखाकर वेतन निकालने वाले घोटालेबाजों द्वारा सुबूतों को नष्ट करने के आरोप में पांच लोगों की गिरफ़्तारी की गई है. मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि सुनियोजित तरीके से सुबूतों को नष्ट करने के लिए आग लगाई गई. मामले में गुजरात की फॉरेंसिक टीम बुधवार को जांच के लिए नोएडा के सूरजपुर होमगार्ड कमान्डेंट ऑफिस पहुंच रही है.डीजीपी ने बताया कि होमगार्ड मस्टररोल घोटाले में बड़ी कार्रवाई की गई है. 24 घंटे में तत्कालीन कमांडेंट होमगार्ड राज नारायण चौरसिया, एडीसी सतीश, प्लाटून कमांडर शैलेन्द्र, मोंटू और सतवीर की गिरफ़्तारी की गई है. बता…
Author: Devanand Singh
पेशावर: उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार द्वारा हिंदू विवाह कानून के मसौदा नियमों में अत्यधिक विलंब से कई युगलों की शादी खटाई में पड़ गई है. समुदाय के नेताओं ने बताया कि संघीय सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में सरकारों की सहमति से हिंदू विवाह विधेयक को मार्च 2017 में मंजूरी दी और आवश्यक नियम बनाने के लिए उन्हें जरूरी निर्देश दिए. बहरहाल, खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय सरकार ने कानून के लिए अभी तक आवश्यक नियम तैयार नहीं किए हैं.समुदाय के नेताओं ने कहा कि संवैधानिक सुरक्षा के अभाव में कई हिंदू लड़कियां अपने मूल अधिकारों से वंचित…
रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता प्रभावी है. ऐसे में अगर किसी वाहन से 50 हजार से अधिक नकद या अवैध शराब, मादक पदार्थ, ड्रग्स, अवैध हथियार, गैर कानूनी सामान मिलते हैं, तो तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जायेगी. वहीं 10 हजार रुपये से ज्यादा कीमत के ऐसे उपहार मिलते हैं, जिससे यह स्पष्ट हो कि इसका इस्तेमाल मतदाताअों को प्रलोभन देने के लिए किया जा सकता है, तो भी जब्त कर कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए उड़न दस्ता टीम, स्थैतिक निगरानी टीम या प्रवर्तन एजेंसियों…
रांची : बिहार में भाजपा के साथ सरकार चला रही पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय को समर्थन देने का एलान कर दिया है. पार्टी ने कहा है कि यदि सरयू राय ने अनुरोध किया, तो जदयू अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके लिए चुनाव प्रचार करने के लिए भी आ सकते हैं.जदयू के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा, ‘जदयू ने फैसला किया है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जमशेदपुर पूर्वी में चुनाव मैदान में उतरे सरयू…
बीमा नियामक इरडा के जुलाई में जारी नॉन लिंक्ड और लिंक्ड बीमा पॉलिसी के नए नियम 1 दिसंबर 2019 से लागू होंगे. सभी बीमा कंपनियों को 30 नवंबर तक बीमा उत्पादों को नए नियमों के मुताबिक बदलाव जरूरी है. इरडा के अनुसार बीमा कंपनियों को पॉलिसी का प्रीमियम 15% तक बढ़ाने या घटाने की छूट दी है. इरडा ने सभी बीमा कंपनियों को 30 नवंबर तक नए नियमों के अनुसार बीमा पॉलिसी में बदलाव करने को कहा है. एलआईसी बंद करेगा कई पॉलिसी बदलाव के तहत देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एलआईसी) ने भी दो…
ललित गर्ग राष्ट्रीय जीवन में घुन की तरह लगे सामाजिक रीति-रिवाजों, प्रदर्शन, फैशन, दहेज, बड़े भोज, प्री-बेड शुटिंग,भव्य एवं खर्चिली शादियों, साप्रदायिकता के कोढ़ को समाप्त करने की दिशा में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एक रचनात्मक भूमिका का निर्माण करती है, जिसका व्यापक स्तर पर स्वागत किया जाना चाहिए। अन्य प्रांतों को भी इस प्रेरक एवं अनूठी योजना को अपनाना चाहिए। समाज में जो व्यवस्था है और जो पनप रही है, वह सामाजिक समता, सौहार्द, न्याय के घेरे से बाहर है। कब तक चलेगा यह भद्दा एवं भयावह सामाजिक रीति-रिवाजों का नाटक? और कब तक झेलता रहेगा…
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को किसी विवाद में ना फंसने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को जीत के लिए षडयंत्र की राजनीति करने की जरुरत नहीं है। अच्छी और सच्ची राजनीति करते हुए ही बीजेपी इस मुकाम पर पहुंची है। पार्टी को अपनी इसी विचारधारा पर दृढ़ रहते हुए झारखंड और देश का विकास करना है। विरोधी कितना भी उकसायें कार्यकर्ताओं को धैर्य और मर्यादा बनाये रखना है। आपको उनके बहकावे में आ कर गलत बयानी नहीं करनी है। क्योंकि आवेश में आ कर दिये गए बयान हमेशा आपको…
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सह राज्य के मुखिया रघुवर दास अपनी साफगोई के लिए जाने जाते हैं। अपने जमशेदपुर प्रवास के दौरान उनका ये रुप खुल कर देखने को मिलता है। चाहे अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होना हो या फिर अपनी मित्र मंडली के साथ भूजा और चाय का आनंद उठाना। कई बार तो वो अपने सुरक्षा कर्मियों को भी अपने पास ना फटकने की नसीहत दे देते हैं। ताकि अपने मित्रों और पुराने दिन के साथियों के साथ खुल कर गपशप कर सकें। जमीन से जुड़े रहने की उनकी ये आदत नामांकन के दिन भी…
झारखंड में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं बीजेपी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही पार्टी पर समाज के सभी तबके का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के उरांव समाज ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। साथ ही उरांव समाज के दर्जनों लोगों ने आज पार्टी का दामन थामा और चुनाव में खुल कर अपनी सक्रियता बढ़ा कर बीजेपी को भारी मतों से विजयी बनाने का…
जम्मू. सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले से मंगलवार को आतंकवादियों के छिपने की एक जगह से आईईडी विस्फोटक और एक वायरलेस सेट बरामद किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरनकोट के एक जंगल में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के बारे में गांव वालों से प्राप्त सूचना के आधार पर रविवार को तलाशी अभियान चलाया गया जिसके बाद धैर जंगल में स्थित एक निर्जन ठिकाने से सात आईईडी विस्फोटक, एक गैस सिलेंडर और एक वायरलेस सेट जब्त किया गया.अधिकारियों ने बताया कि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि सेना और पुलिसकर्मी…
