Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 1 दिसंबर से 15 फीसदी तक महंगी हो सकती है नई बीमा पॉलिसी
    Breaking News राष्ट्रीय

    1 दिसंबर से 15 फीसदी तक महंगी हो सकती है नई बीमा पॉलिसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीमा नियामक इरडा के जुलाई में जारी नॉन लिंक्ड और लिंक्ड बीमा पॉलिसी के नए नियम 1 दिसंबर 2019 से लागू होंगे. सभी बीमा कंपनियों को 30 नवंबर तक बीमा उत्पादों को नए नियमों के मुताबिक बदलाव जरूरी है. इरडा के अनुसार बीमा कंपनियों को पॉलिसी का प्रीमियम 15% तक बढ़ाने या घटाने की छूट दी है. इरडा ने सभी बीमा कंपनियों को 30 नवंबर तक नए नियमों के अनुसार बीमा पॉलिसी में बदलाव करने को कहा है.

    एलआईसी बंद करेगा कई पॉलिसी

    बदलाव के तहत देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एलआईसी) ने भी दो दर्जन से ज्यादा व्यक्तिगत बीमा पॉलिसी, आठ ग्रुप इंश्योरेंस प्लान और सात से आठ राइडर प्लान को 30 नवंबर तक बंद करने की घोषणा की है. हालांकि, एलआईसी ने कहा कि वह भविष्य में इन पॉलिसी को इरडा के नियमों के तहत दोबारा से लॉन्च करेगा. एक अनुमान के अनुसार, इरडा के नए नियमों के तहत 75 से 80 बीमा पॉलिसी 30 नवंबर तक बंद हो जाएंगी.

    29 फरवरी 2020 के बाद लॉन्च होंगी नई बीमा पॉलिसी

    इरडा ने सभी बीमा कंपनियों से अपने उत्पादों को 30 नवंबर 2019 तक नए नियमों के तहत परिवर्तित करने को कहा है. इरडा ने कहा है कि जिन उत्पादों को नए नियमों के तहत परिवर्तित नहीं किया जा सकता है उन्हें 30 नवंबर 2019 तक वापस लिया जा सकता है. बीमा कंपनियां जिन उत्पादों को वापस ले रही हैं उनको तीन माह के अंदर यानी 29 फरवरी 2020 तक परिवर्तित किया जा सकता है, और इसके बाद नए उत्पाद के तौर पर इन्हे फिर से लॉन्च किया जा सकता है.

    पुरानी पॉलिसी पर नहीं पड़ेगा कोई असर

    इरडा ने कहा है कि उसके यह नए नियम 1 दिसंबर 2019 के बाद बेची जाने वाली बीमा पॉलिसियों पर लागू होंगे. पहले से जारी बीमा पॉलिसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पुरानी बीमा पॉलिसी का प्रीमियम और बेनेफिट पहले की तरह ही चालू रहेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोगी सरकार का सामाजिक क्रांति का शंखनाद
    Next Article सरयू राय के लिए प्रचार भी कर सकते हैं नीतीश कुमार

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.