Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होमगार्ड वेतन घोटाला:DGP बोले सुबूतों को नष्ट करने लगाई गई आग, 5 अरेस्ट
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    होमगार्ड वेतन घोटाला:DGP बोले सुबूतों को नष्ट करने लगाई गई आग, 5 अरेस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: होमगार्ड की फर्जी तैनाती दिखाकर वेतन निकालने वाले घोटालेबाजों द्वारा सुबूतों को नष्ट करने के आरोप में पांच लोगों की गिरफ़्तारी की गई है. मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि सुनियोजित तरीके से सुबूतों को नष्ट करने के लिए आग लगाई गई. मामले में गुजरात की फॉरेंसिक टीम बुधवार को जांच के लिए नोएडा के सूरजपुर होमगार्ड कमान्डेंट ऑफिस पहुंच रही है.डीजीपी ने बताया कि होमगार्ड मस्टररोल घोटाले में बड़ी कार्रवाई की गई है. 24 घंटे में तत्कालीन कमांडेंट होमगार्ड राज नारायण चौरसिया, एडीसी सतीश, प्लाटून कमांडर शैलेन्द्र, मोंटू और सतवीर की गिरफ़्तारी की गई है. बता दें मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे. जिसके बाद 24 घंटे के भीतर पांच गिरफ़्तारी की गई है. आने वाले समय में और भी गिरफ़्तारी हो सकती है.बता दें होमगार्डों की फर्जी ड्यूटी दिखाकर करोड़ों का वेतन भुगतान करने के मामले में घोटालेबाजों ने सोमवार को सुबूत मिटाने के लिए होमगार्ड कमांडेंट के दफ्तर में ही आग लगा दी. इसमें घोटाले से जुड़े सभी अहम दस्तावेज जलकर ख़ाक हो गए. बता दें कि सात दिन पहले ही यह घोटाला सामने आया था, जिसके बाद मामले में जांच के आदेश दिए गए थे.

    एसएसपी वैभव कृष्णा ने बताया कि सूरजपुर स्थित होमगार्ड कमांडेंट के दफ्तर में ब्‍लॉक ऑर्गेनाइजर कमरे का ताला तोड़कर वर्ष 2014 तक के दस्तावेज में आग लगाई गई. इस आगजनी में अधिकांश दस्तावेज जल गए.शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने मुख्य दीवार फांदकर दफ्तर में प्रवेश किया. इसके बाद बीओजी दफ्तर का ताला तोड़कर उसी आलमारी को खोला, जिसमें हाजिरी रजिस्टर, मस्टर रोल और वेतन संबंधित दस्तावेज रखे हुए थे. इसके बाद आरोपियों ने सभी दस्तावेजों में आग लगा दी. आग लगने की जानकारी मंगलवार को एक स्वीपर द्वारा दी गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान: हिंदू विवाह कानून के नियमों में विलंब, खतरे में शादी
    Next Article नहीं लगवाया FASTag तो 1 दिसंबर से देना होगा दोगुना टोल टैक्स

    Related Posts

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    August 9, 2026

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    August 9, 2026

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.