Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ज्यादा नकद लेकर यात्रा नहीं करें : विनय चौबे
    Breaking News Headlines झारखंड

    ज्यादा नकद लेकर यात्रा नहीं करें : विनय चौबे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता प्रभावी है. ऐसे में अगर किसी वाहन से 50 हजार से अधिक नकद या अवैध शराब, मादक पदार्थ, ड्रग्स, अवैध हथियार, गैर कानूनी सामान मिलते हैं, तो तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जायेगी. वहीं 10 हजार रुपये से ज्यादा कीमत के ऐसे उपहार मिलते हैं, जिससे यह स्पष्ट हो कि इसका इस्तेमाल मतदाताअों को प्रलोभन देने के लिए किया जा सकता है, तो भी जब्त कर कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए उड़न दस्ता टीम, स्थैतिक निगरानी टीम या प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा जांच की जायेगी. पूरी जांच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी. जब्ती की जानकारी संबंधित व्यक्ति को दी जायेगी.
    नकदी लेन-देन से बचने की सलाह : श्री चौबे ने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नकदी लेन-देन से बचने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि भारी मात्रा में नकदी लेकर आवागमन नहीं किया जाये. उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों के निराकरण के लिए हर जिले में तीन अधिकारियों की समिति बनायी गयी है, जो जब्ती पर अवलोकन कर निर्णय लेगी. उन्होंने कहा कि जब्ती के हर मामलों की समिति जांच करेगी. समिति यह पाती है कि अगर जब्ती के संबंध में कोई प्राथमिकी या शिकायत दर्ज नहीं की गयी है या जब्ती किसी अभ्यर्थी तथा राजनीतिक दल या किसी निर्वाचन अभियान आदि से जुड़ी हुई नहीं है, तो रिलीज करने के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय के लिए प्रचार भी कर सकते हैं नीतीश कुमार
    Next Article पाकिस्तान: हिंदू विवाह कानून के नियमों में विलंब, खतरे में शादी

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.