Author: Devanand Singh

विनय कुमार चौबे, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी श्री सरयू राय ने कल दिनांक 12 दिसंबर 2019 की रात्रि में दूरभाष पर उन्हें सूचना दी कि ईवीएम को हैक करने के मकसद से रांची स्थित होटल एमराल्ड में दक्षिण भारत के लगभग 8-10 व्यक्ति ठहरे हुए हैं. दूरभाष पर श्री राय को बताया गया कि ईवीएम तकनीकी तौर पर पूरी तरह सुरिक्षत है. इसे कदापि हैक नहीं किया जा सकता है, फिर भी मामले की तहकीकात करने हेतु रांची जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा…

Read More

दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से बाहर निकलने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि उनको कोर्ट पर भरोसा है और पिछले 7 साल से वो बहुत धैर्य से इंसाफ का इंतजार कर रही हैं. कोर्ट ने दोबारा 18 दिसंबर को बुलाया है. वो एक हफ्ते और इंतजार कर लेंगी. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अब 18 दिसंबर को होगी सुनवाईनिर्भया के दोषी अक्षय ने SC में दाखिल की है पुनर्विचार याचिका दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में शुक्रवार सुबह 10 बजे निर्भया मामले की सुनवाई थी, लेकिन निर्भया की मांग आशा देवी सुबह 9:30…

Read More

आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की 73वीं जयंती है. संजय गांधी की जयंती के मौके पर उन्हें लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं. संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. मेनका और वरुण गांधी शनिवार सुबह शान्ति वन पहुंचे और संजय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.संजय गांधी, फिरोज गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे थे. 23 जून 1980 को संजय गांधी दिल्ली में एक विमान हादसे का शिकार हो गए थे, जिसमें उनकी मौत हो गई थी. संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को हुआ…

Read More

अमरावती: रेप के आरोपियों के लिए आंध्र प्रदेश विधानसभा ने शुक्रवार को दिशा विधेयक पारित कर दिया जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों का निपटारा 21 दिन के भीतर करने का नियम है. इसके साथ ही दोषी को फांसी की सजा देने का भी प्रावधान किया गया है. इस प्रस्तावित नए कानून का नाम आंध्र प्रदेश दिशा अधिनियम आपराधिक कानून (आंध्र प्रदेश संशोधन) अधिनियम, 2019 रखा गया है. हाल में तेलंगाना में पशु चिकित्सक से बलात्कार के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया था.इस कानून में मामले की जांच रिकॉर्ड समय 7 दिनों के भीतर यौन अपराधों…

Read More

नई दिल्ली: पाकिस्तान में हिंदुओं को किस तरह प्रताड़ित किया जाता है इसे बेनजीर भुट्टो के शासनकाल में पाकिस्‍तान में सांसद रहे डिवायाराम से बेहतर कौन जान सकता है. सांसद बनने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं. धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाने लगा. यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें समझौता करने को कहा गया. ऐसे में वह पाकिस्तान से भारत की शरण में आ गए. यहां सर्दियों में मूंगफली तो गर्मियों में कुल्फी बेचकर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे हैं. अब नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद वह काफी खुश हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री…

Read More

चंडीगढ़:करगिल युद्ध के 20 साल बाद भी इससे जुड़े नए-नए तथ्‍य सामने आने का सिलसिला जारी है. भारतीय सेना के तत्‍कालीन प्रमुख जनरल (रिटायर) वीपी मलिक ने दावा किया है कि करगिल युद्ध के समय भारत को विदेशों से हथियार और गोला बारूद मंगाना पड़ा था लेकिन इन देशों ने मदद की बजाय बाजार की दर से बहुत ज्‍यादा दाम पर पैसा वसूला और भारत को तीन साल पुराने सैटलाइट पिक्‍चर दिए.जनरल मलिक ने मेक इन इंडिया को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि करगिल युद्ध के समय भारत को हथियार और गोला बारूद की सख्‍त जरूरत थी लेकिन…

Read More

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई. यह आग मुंडका इलाके में एक लकड़ी के कारखाने में लगी है. शनिवार तड़के लगी आग काफी भीषण है, जिसे बुझाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियां पहुंच गई हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है. यहीं यह लकड़ी का कारखाना मौजूद है. दमकल विभाग की 21 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं.जानकारी के मुताबिक, आग प्लाइवुड फैक्ट्री से बढ़कर पास की बल्ब फैक्ट्री तक पहुंच गई है. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक नहीं है. बता…

Read More

गुवाहाटी.:गुवाहाटी में नागरिकता (संशोधन) विधेयक (कैब) के खिलाफ प्रदर्शनों के मद्देनजर लगाये गये कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ढील दी गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. दिसपुर, उजान बाजार, चांदमारी, सिलपुखुरी और जू रोड सहित कई स्थानों पर दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं. ऑटो-रिक्शा और साइकिल-रिक्शा सड़कों पर नजर आएं लेकिन बसें अब भी नदारत रहीं. शहर में पेट्रोल पंप भी खोल दिये गये हैं, जहां वाहनों की लंबी कतारें दिखीं.पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ढील दी गयी है. उन्होंने…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित भाजपा महिला सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को चुनाव आयोग पहुंचा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बलात्कार को लेकर उनकी टिप्पणी के लिए कठोरतम कार्रवाई की मांग की. ईरानी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बलात्कार का इस्तेमाल एक राजनीतिक अस्त्र के तौर पर कर रहे हैं.केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, हमने राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे और न्याय करेंगे.इससे पहले, लोकसभा…

Read More

रांची: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्‍या को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे विवाद खड़ा हो सकता है. सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के हर परिवार से 11 रुपये और एक ईंट का योगदान देने को कहा है. यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री कद के किसी बीजेपी नेता ने मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से योगदान देने को कहा है. मुख्यमंत्री योगी ने झारखंड में चुनाव रैली के दौरान यह बात कही.सीएम योगी बीजेपी उम्मीदवार नागेंद्र महतो के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे थे. योगी आदित्यनाथ बागोदर…

Read More