नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सीजेएम अदालत में पेशी पर आए हत्या के आरोपी दो बदमाशों पर कोर्ट में शार्प शूटरों ने हमला कर दिया. इसमें मुख्य आरोपी शाहनवाज की मौत हो गई, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है. हमले में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है. वारदात को अंजाम देने वाले हत्या के आरोपियों शाहनवाज और जब्बार को दिल्ली की तिहाड़ जेल से बिजनौर की सीजेएम कोर्ट लाया गया था. सुनवाई शुरू हुई तो वहां पर सीजेएम योगेश कुमार, दिल्ली पुलिस का जवान संजीव, कोर्ट मोहर्रिर (यूपी पुलिस का जवान) मनीष कुमार मौजूद थे. इसी…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर और पंजाब से लगती सीमा पर घुसपैठियों के खिलाफ अभियान के चलते पाकिस्तान और चीन के नागरिकों की नेपाल के रास्ते घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर लेजर फेसिंग लगायी जा रही है. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा ने बल के 56 वें स्थापना दिवस पर यहां वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस वर्ष 59 थर्ड पार्टी यानी तीसरे देश के नागरिकों को नेपाल के रास्ते घुसपैठ की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया. इनमें पाकिस्तान, बंगलादेश, चीन और अमेरिका के…
अटल पर जनता सरकार के अनुभव का ही प्रभाव पड़ा कि उन्होंने 1980 में बनी नई पार्टी बीजेपी के सिद्धांतों में गांधीवादी समाजवाद और सकारात्मक धर्मनिरपेक्षता को शामिल करने पर जोर दिया. हालांकि जिस वक्त अपने पुराने अवतार, जनसंघ के विपरीत यह अधिक उदारवादी रुख अख्तियार कर रही थी, उस वक्त सत्ताधारी कांग्रेस तेजी से हिंदू पार्टी बनती जा रही थी!इंदिरा गांधी के दूसरे कार्यकाल (1980-84) के दौरान असम, पंजाब और कश्मीर समस्या ने सिर उठाना शुरू कर दिया. इंदिरा के तीखे बयानों (अल्पसंख्यक पसंद नहीं करते थे) और साफ तौर पर दिखने वाले, जबरदस्त तरीके से मंदिरों और धार्मिक…
साल 2018 में फिल्म इरादा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने जा रही हैं. पहले भी दो बार इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी कर चुकी अभिनेत्री एक बार फिर प्रतिष्ठित कार्यक्रम का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं. लगातार दो सालों तक अभिनेता आशुतोष राणा और जावेद जाफरी के साथ पुरस्कार समारोह को होस्ट कर चुकी दिव्या इस साल अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के साथ को-होस्ट करेंगी.समारोह को होस्ट करने को लेकर उत्साहित दिव्या दत्ता ने कहा, पिछले साल मेरा उत्साह अलग था क्योंकि तब मैं स्वयं अपना…
नयी दिल्ली: संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में कई जगहों पर मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी है. इसी बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में विपक्ष राष्ट्रपति से मिला. सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, सपा नेता रामगोपाल यादव, टीएमसी नेता डेरेक ब्रायन समते विपक्षी पार्टियों के कई नेता शामिल थे.राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सोनिया गांधी ने कहा, उन्होंने राष्ट्रपति से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार से इस कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति मामले में हस्तक्षेप करें यह एक…
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों में डर पैदा करके राजनीति करने का आरोप लगाया है. गडकरी ने समाचार चैनल आजतक के एक कार्यक्रम में मंगलवार को केंद्र सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी मुसलमान या अल्पसंख्यकों में डर पैदा नहीं करना चाहती है.उन्होंने कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि विश्व में कोई भी ऐसा देश है, जो अवैध रूप से आये लोगों को नागरिकता प्रदान…
नई दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ देश भर में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आपको जो राजनीतिक विरोध करना है, वो करो. भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार फर्म है. ये सभी शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी. वो भारत के नागरिक बनेंगे और सम्मान के साथ दुनिया में रहेंगे.दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि कुछ भी हो इस कानून को देश भर में लागू किया जाएगा. मोदी सरकार सुनिश्चित करेगी कि इन शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता हासिल हो और वे सम्मान के साथ भारतीय नागरिक बनकर…
नई दिल्ली: Paytm 24 घंटे NEFT सुविधा देने वाला अकेला एप बन गया है, अब Paytm यूजर्स एक बार में 10 लाख रुपए तक कर सकते हैं ट्रांसफर, इससे पेमेंट बाजार में Paytm का प्रभुत्व और बढ़ गया है, जहां फोन पे और गूगल पे जैसे यूपीआई पी2पी (पीयर टू पीयर) एप्स एक बार में सिर्फ दो लाख रुपए तक भेज सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार से सप्ताहांत और अवकाश के दिन सहित सभी दिन 24 घंटे एनईएफटी से रुपए ट्रांसफर करने की सुविधा शुरू कर दी है, जिसके बाद भारत की अग्रणी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम…
नई दिल्ली: अपने देश की परेशानियों पर आंखें बंद कर बैठे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने भारत सरकार के इस फैसले को दुनिया में आने वाले संकट की वजह बताया है. उन्होंने कहा कि इस कानून के कारण लाखों मुस्लिमों को भारत छोड़ना पड़ेगा और यह इस प्रकार की शरणार्थी समस्या होगी जिसके आगे दुनिया की सारी समस्याएं छोटी लगेंगी.स्विटजरलैंड के जेनेवा में आयोजित ग्लोबल फॉरम ऑफ रेफ्यूजी’ में बोलते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान में भारत में एक नागरिकता कानून को लागू किया गया है,…
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र (उत्तम हिन्दू न्यूज) जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान और चीन लगातार भारत पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते रहे हैं.कश्मीर की स्थिति पर चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (यूएनएससी) में बंद कमरे में चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा था. हालांकि मीडिया के मुताबिक, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और रूस के विरोध के बाद चीन ने अपने इस प्रस्ताव को वापस ले लिया है. चीन ने यह फैसला सुरक्षा परिषद के कई सदस्यों के विरोध के बाद लिया.अमेरिका, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन ने भारत का समर्थन करते हुए कहा कि यह द्विपक्षीय…
