Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगी दिव्या दत्ता
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगी दिव्या दत्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साल 2018 में फिल्म इरादा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने जा रही हैं. पहले भी दो बार इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी कर चुकी अभिनेत्री एक बार फिर प्रतिष्ठित कार्यक्रम का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं. लगातार दो सालों तक अभिनेता आशुतोष राणा और जावेद जाफरी के साथ पुरस्कार समारोह को होस्ट कर चुकी दिव्या इस साल अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के साथ को-होस्ट करेंगी.समारोह को होस्ट करने को लेकर उत्साहित दिव्या दत्ता ने कहा, पिछले साल मेरा उत्साह अलग था क्योंकि तब मैं स्वयं अपना पुरस्कार लेने के लिए मंच पर गई थी. लेकिन इस साल मैं सभी विजेताओं की हौसला अफजाई करूंगी और उनके जश्न का हिस्सा बनूंगी. दिव्या ने यह भी बताया कि आखिर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह अन्य पुरस्कार समारोह से कैसे अलग है.इस बारे में उन्होंने कहा, राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह अपने सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए जाना जाता है जिसके मान-सम्मान और शिष्टाचार को बनाए रखना जरूरी होता है. क्योंकि विजेताओं की घोषणा पहले से ही कर दी जाती है इसलिए इस मंच पर खुद को पुरस्कार के साथ देखना गौरव प्रदान करता है. जब मैंने पुरस्कार हासिल किया था तब मैं बेहद ही उत्साहित थी.साल 2019 दिव्या दत्ता के लिए काफी बेहतरीन गया है. पिछली बार वह लघु फिल्म प्लस माइनस में नजर आई थी. इस फिल्म के लिए उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी. वहीं इन दिनों दिव्या अपनी आगामी फिल्म शीर कोरमा की तैयारी में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके अलावा स्वरा भास्कर और शबाना आजमी भी मुख्य किरदार में हैं. इसके साथ ही दिव्या ने ऑस्कर विजेता निर्माता, गुनीत मोंगा की फिल्म साइन की है, जिसमें वह संजय कपूर के साथ अभिनय करेंगी. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनागरिकता कानून: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, कहा- विधेयक को वापस ले सरकार
    Next Article किताब समीक्षाः दक्षिणपंथ के मध्यमार्गी अटल

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.