Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निर्भया की मां बोलीं- जब 7 साल लड़ाई लड़ी, तो एक हफ्ते और कर सकते हैं इंतजार
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    निर्भया की मां बोलीं- जब 7 साल लड़ाई लड़ी, तो एक हफ्ते और कर सकते हैं इंतजार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से बाहर निकलने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि उनको कोर्ट पर भरोसा है और पिछले 7 साल से वो बहुत धैर्य से इंसाफ का इंतजार कर रही हैं. कोर्ट ने दोबारा 18 दिसंबर को बुलाया है. वो एक हफ्ते और इंतजार कर लेंगी.
    दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अब 18 दिसंबर को होगी सुनवाईनिर्भया के दोषी अक्षय ने SC में दाखिल की है पुनर्विचार याचिका
    दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में शुक्रवार सुबह 10 बजे निर्भया मामले की सुनवाई थी, लेकिन निर्भया की मांग आशा देवी सुबह 9:30 बजे ही पहुंच गई थी. ये उस मां की छटपटाहट थी, जो पिछले 7 साल से न्याय के इंतजार में निचली अदालत से सर्वोच्च अदालत तक का दरवाजा खटखटा चुकी है. यह मां इंतजार कर रही है कि 7 साल होने के बाद ही सही लेकिन उनकी बेटी निर्भया को इंसाफ मिले और दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए.

    पटियाला हाउस कोर्ट ने जब इस मामले में सुनवाई की और उसके बाद 18 दिसंबर की तारीख मुकर्रर कर दी, तो भी निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, ‘मुझे कोर्ट पर भरोसा है और पिछले 7 साल से मैं बहुत धैर्य से इंसाफ का इंतजार कर रही हूं. कोर्ट ने दोबारा 18 दिसंबर को बुलाया है. मैं एक हफ्ते और इंतजार कर लूंगी.’

    निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि उन्होंने 7 साल से भले ही धैर्य से संघर्ष किया है, लेकिन उनका संघर्ष तभी खत्म होगा, जब चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने का डेथ वारंट उनके हाथ में होगा. जब आशा देवी से पूछा गया कि इस मामले की पिछली सुनवाई के दौरान आपकी आंखों में आंसू थे, लेकिन आज आप संतुष्ट है, तो उन्होंने कहा, ‘मुझको उम्मीद है कि लगातार हो रही देरी अब खत्म होगी. मैं अब आश्वस्त हूं कि कोर्ट जल्द ही डेथ वारंट जारी करेगा. मुझे अब तसल्ली है और उम्मीद जगी है कि मेरी बेटी निर्भया को जल्द ही इंसाफ मिलेगा.’
    निर्भया की मां आशा देवी ने बताया कि निर्भया के दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर उनकी तरफ से भी हस्तक्षेप अर्जी लगाई गई है, जिस पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट निर्भया के दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका को जल्द खारिज करेगा. 17 तारीख को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में अगर अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज होती है, तो 18 दिसंबर को पटियाला हाउस कोर्ट इस मामले में डेथ वारंट जारी कर सकता है.’

    आपको बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया के चारों दोषियों को फांसी में लटकाने की मामले की सुनवाई चल रही है. दिल्ली की तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी देने की तैयारी भी तेज हो गई है. वहीं, निर्भया के दोषी अक्षय ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगाई है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है. अगर सुप्रीम कोर्ट निर्भया के दोषी अक्षय की याचिका खारिज होती है, तो चारों दोषियों को जल्द फांसी पर लटका दिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज संजय गांधी की 73वीं जयंतीमेनका और वरुण गांधी ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय द्वारा ईवीएम को हैक करने के लिए दक्षिण भारत के 8-10 लोगों के रांची के होटल एमराल्ड में ठहरे होने के संबंध में दी गई सूचना तथ्यहीन : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    Related Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    September 16, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    September 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.