Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंध्र प्रदेश में दिशा विधेयक पारित, रेप जैसे संगीन अपराधों में होगी फांसी की सज़ा
    Breaking News अपराध राष्ट्रीय

    आंध्र प्रदेश में दिशा विधेयक पारित, रेप जैसे संगीन अपराधों में होगी फांसी की सज़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमरावती: रेप के आरोपियों के लिए आंध्र प्रदेश विधानसभा ने शुक्रवार को दिशा विधेयक पारित कर दिया जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों का निपटारा 21 दिन के भीतर करने का नियम है. इसके साथ ही दोषी को फांसी की सजा देने का भी प्रावधान किया गया है. इस प्रस्तावित नए कानून का नाम आंध्र प्रदेश दिशा अधिनियम आपराधिक कानून (आंध्र प्रदेश संशोधन) अधिनियम, 2019 रखा गया है. हाल में तेलंगाना में पशु चिकित्सक से बलात्कार के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया था.इस कानून में मामले की जांच रिकॉर्ड समय 7 दिनों के भीतर यौन अपराधों के मामलों की जांच और चार्जशीट दाखिल करने की तारीख से 14 कार्य दिवसों के भीतर मुकदमे को पूरा करने की बात कही गई है. इस कानून में यह भी प्रावधान किया गया है कि सजा के खिलाफ अपील को छह महीने के भीतर निपटाना होगा. आईपीसी में तीन नए खंड 354E, 354F और 354G जोड़े जाएंगे जो महिलाओं के उत्पीड़न, बच्चों पर यौन उत्पीड़न और क्रमशः बच्चों पर बढ़ रहे यौन हमले को परिभाषित करते हैं. धारा 376 (बलात्कार), 376D (अस्पताल के किसी भी महिला के प्रबंधन या स्टाफ के किसी भी सदस्य द्वारा संभोग) और 376DA (16 साल से कम उम्र की महिला से सामूहिक बलात्कार) को सूचीबद्ध अपराधों के लिए मृत्युदंड में शामिल किया जाएगा.

    कानून का नाम रखा दिशा

    इस कानून का नाम दिशा विधेयक रखा गया है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत किसी भी रेप पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जा सकती है. उसके नाम और फोटो को मीडिया में दिखाने पर पाबंदी होती है. मीडिया मामले को लोगों तक पहुंचाने के लिए किसी और नाम का उपयोग करता है. जैसे दिल्ली केस में पीड़िता को निर्भया का नाम दिया गया. उसी प्रकार हैदराबाद मामले में पुलिस ने सबसे अनुरोध किया है कि वो जस्टिस फॉर दिशा नाम से कैंपेन चलाये. पुलिस ने पीड़िता का नाम दिशा रखा जिसके नाम पर यह विधेयक बनाया गया.

    एनकाउंटर में मारे गए थे सभी आरोपी

    हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हुए रेप और फिर जला कर मारने की घटना के बाद देश भर में ऐसी घटनाओं के खिलाफ आक्रोश था. पुलिस सभी आरोपियों को लेकर सीन रीक्रिएट करने पहुंची. आरोपियों ने पुलिस के हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने सभी को एनकाउंटर में मार गिराया. इस एनकाउंटर की जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में मूंगफली बेच गुजारा कर रहे पाकिस्तान के सांसद
    Next Article आज संजय गांधी की 73वीं जयंतीमेनका और वरुण गांधी ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.