Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में मूंगफली बेच गुजारा कर रहे पाकिस्तान के सांसद
    Breaking News Headlines संवाद विशेष

    भारत में मूंगफली बेच गुजारा कर रहे पाकिस्तान के सांसद

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: पाकिस्तान में हिंदुओं को किस तरह प्रताड़ित किया जाता है इसे बेनजीर भुट्टो के शासनकाल में पाकिस्‍तान में सांसद रहे डिवायाराम से बेहतर कौन जान सकता है. सांसद बनने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं. धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाने लगा. यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें समझौता करने को कहा गया. ऐसे में वह पाकिस्तान से भारत की शरण में आ गए. यहां सर्दियों में मूंगफली तो गर्मियों में कुल्फी बेचकर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे हैं. अब नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद वह काफी खुश हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इसके लिए शुक्रिया कहा है.

    बेनजीर भुट्टो ने बनाया था सांसद

    डिवायाराम हरियाणा के फतेहाबाद के गांव रतनगढ़ में मूंगफली बेच अपने परिवार की देखभाल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में गैर मुस्लिमों के लिए कुछ सीट रिजर्व रहती हैं. बेनजीर भुट्टो तब अपने पिता की मौत के बाद राजनीति में आई तो उनके स्वागत में भाषण दिया था. इससे खुश होकर भुट्टो ने रिजर्व सीट से उसे सांसद बना दिया. वह बताते हैं कि सांसद बनने के बाद उनके परिवार की मुसीबत अधिक बढ़ गई. इससे खफा मुस्लिम समाज के लोगों ने 15 दिन बाद ही उनके परिवार की एक लड़की का अपहरण कर लिया और उन्‍हें पद छोड़ने के लिए धमकियां भी दीं.

    ​डिवायाराम ने बताया कि उनका यह मामला पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा. सुप्रीम कोर्ट के जज ने भी उन्हें समझौता करने और धर्म परिवर्तन कर मामला खत्म करने की नसीहत दी. जब सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें न्याय नहीं मिला तो डिवायाराम ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया और भारत में शरण लेने का निर्णय लिया.

    प्रताड़ना से तंग आकर छोड़ा था पाकिस्तान

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लहिय्या जिले के गांव 150 चक पीडी के निवासी डिवायाराम अपने परिवार के साथ जनवरी 2000 में भारत आए थे. उन्हें सिर्फ एक महीने का वीजा मिला था. वह रोहतक जिले के कलानौर और रोहतक में रहे. वीजा खत्म हुआ तो उन्होंने तत्कालीन रोहतक के डीसी से समक्ष पेश होकर अर्जी दी कि वह और उनका परिवार किसी भी सूरत में पाकिस्तान नहीं जाना चाहता. डिवायाराम ने बताया कि 2006 में वह रोहतक से फतेहाबाद के रतिया कस्बे के निकट गांव रतनगढ़ में आकर रहने लगे. पिछले 13 सालों से वहीं रह रहे हैं. उनकी बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों ने उनकी मदद की.

    सर्दी में मूंगफली और गर्मी में कुल्फी बेच करते हैं गुजारा

    डिवायाराम पाकिस्तान से आकर रतनगढ़ में रहने लगे. वह सर्दियों में मूंगफली तो गर्मियों में कुल्फी बेचकर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे हैं. संसद में ना‍गरिकता संशोधन विधेयक पारित होने से डिवायाराम बहुत खुश हैं और जश्न मना रहे हैं. इससे उनको खुद और परिवार को भारत की नागरिकता की उम्‍मीद है. अब उन्हें उम्मीद है कि उनके परिवार का भी राशन कार्ड बनेगा और वे सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरगिल युद्ध के समय भारत को बेचा था 30 साल पुराना गोला बारूद: वीपी मलिक
    Next Article आंध्र प्रदेश में दिशा विधेयक पारित, रेप जैसे संगीन अपराधों में होगी फांसी की सज़ा

    Related Posts

    तिरुपति की तर्ज पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में 57वां ब्रह्मोत्सवम 24 जून से

    May 31, 2026

    आनंद मार्ग ने अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम को किया ‘रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित

    May 31, 2026

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प : गायत्री परिवार

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    तिरुपति की तर्ज पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में 57वां ब्रह्मोत्सवम 24 जून से

    आनंद मार्ग ने अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम को किया ‘रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प : गायत्री परिवार

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील, बन्ना गुप्ता व सुधीर पप्पू ने की सेवा

    तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

    मन की बात: विकसित भारत संकल्प को मिलेगी मजबूती – राजेश शुक्ल

    गुरु अर्जन देव जी शहादत: जमशेदपुर में छबील, बन्ना गुप्ता ने की सेवा

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.