फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बेटी के जन्मदिन पर बुलाकर 24 बच्चों को बंधक बनाने वाले बदमाश को पुलिस ने मार गिराया जबकि उसकी पत्नी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार दिया. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा से शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि करीब 11 घंटे बंधक रहे 24 बच्चों को रात करीब बजे सुरक्षित मुक्त करा लिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता सभी बंधक बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना था. इसी क्रम में पुलिस ने देर रात सुभाष के घर का दरवाजा तोड़कर दिया . इस पर वहां मौजूद…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली: चीन में खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 213 हो गई है और इससे करीब 9,692 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन में फैले इस वायरस को अंतरराष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित कर दिया है.ऐसा दुलर्भ ही होता है जब ऐसी घोषणा की जाती है. आपात स्थिति घोषित होने के बाद इस बीमारी से निपटने के मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देशों की बीच आपसी सहयोग में सुधार होगा.इस बीच खबर है कि यहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुक्रवार को 12.30 बजे दोपहर एयर…
जम्मू: जम्मू के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा इलाके में बान टोल के पास सीआरपीएफ पोस्ट पर चार आतंकवादियों ने शुक्रवार तड़के गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियो को मार गिराया जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा. इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है.केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियो को ढेर कर दिया. अभियान अभी भी जारी है और इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ है.उन्होंने ने कहा, हादसे के बाद पुलिस, सीआरपीएएफ और सेना के जवान मौके पर पहुंचे और तलाशी…
अहमदाबाद: गुजरात में अहमदाबाद की एक अदालत ने आज पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के पूर्व संयोजक और अब कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की लगभग साढ़े चार साल पहले यहां जीएमडीसी मैदान पर हुई रैली के सिलसिले में दर्ज एक मामले में उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया.इस रैली के बाद भी अनुमति नहीं होने के बावजूद मैदान पर बने रहने और इस दौरान सरकारी अधिकारियों का काम बाधित करने, उन पर हमला करने, गैरकानूनी तौर पर भीड़ जुटाने और रायटिंग जैसे आरोपों को लेकर भारतीय दंड संहिता की गैर जमानती धारा 332 के अलावा 143, 147…
नयी दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार दिल्ली के सियासी दंगल में एक साथ मंच साझा करेंगे. जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और अमित शाह जेडीयू कैंडिडेट शैलेंद्र कुमार के समर्थन में आगामी 2 फरवरी को दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हैं.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अलावा, मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भी चुनाव प्रचार करेंगे.…
नई दिल्ली: महंगे प्याज को लेकर परेशान देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार बंदरगाहों पर सड़ रहे आयातित प्याज को काफी सस्ती दर पर यानी 22-23 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर सकती है. यह प्याज मौजूदा बाजार भाव की तुलना में करीब 60 प्रतिशत कम है. सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. केंद्र सरकार अभी राज्य सरकारों को 58 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आयातित प्याज मुहैया करा रही है. केंद्र सरकार परिवहन खर्च का भी वहन कर रही है.सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए नवंबर, 2019 में एमएमटीसी के जरिये 1.2…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंदी के मद्देनजर देश की आर्थिक समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श की आवश्यकता पर जोर देते हुए गुरुवार को कहा कि सरकार संसद के बजट सत्र में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. मोदी ने बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में कहा कि संसद का कामकाज सुचारु रुप से चलाना प्रत्येक सांसद का कर्तव्य है और बजट सत्र के दाैरान सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. संसद का बजट सत्र कल राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा.प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने दिल्ली के जामिया इलाके में हुई फायरिंग पर बयान देते हुए कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी. ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अमित शाह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली में आज जो गोली चलाने की घटना हुई है उस पर मैंने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से बात की है और उन्हें कठोर से कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार इस तरह…
नयी दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया है. चीन से लौटे केरल के एक छात्र में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है. यह छात्र वुहान युनिवर्सिटी में पढ़ता है और हाल ही में चीन से भारत लौटा है. केरल के एक अस्पताल में उसका इलाज जारी है. इस बीच बढ़ते खतरे के बीच भारत सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है. आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में एहतियाती उपाय बताए गए हैं और कहा गया है कि होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा में कोरोना वायरस का कारगर इलाज उपलब्ध है. आयुष मंत्रालय…
प्रयागराज: माघ मेले के चौथे स्नान पर्व बसंत पंचमी के मौके पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इस मौके पर उनके साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री नाव पर सवार होकर संगम पहुंचे. इसके बाद अरैल घाट पर मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन किया और गंगा आरती की.गंगा पूजन और गंगा आरती के बाद मुख्यमंत्री ने माघ मेले में बने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी ली. इसके साथ ही बैलून उड़ाकर स्वच्छता का सन्देश दिया. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने पतंगबाजी का भी लुत्फ…
