Author: Devanand Singh

दिनांक 31.01.2020 को भारतीय जन मोर्चा, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की एक बैठक बिष्टुपुर में विधानसभा संयोजक श्री मुकुल मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भावी संगठन की रूप रेखा पर विस्तृत चर्चा किया गया। इसमें भाजमो के जिला संयोजक राम नारायण शर्मा ने उपस्थित लोगों के बीच संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार करने को लेकर अपने विचार रखे तथा उनसे आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द पश्चिम विधानसभा के संयोजक के साथ मिलकर मंडल संयोजक बनायें तथा पूरे विधानसभा में बूथ स्तर तक इसका गठन कर लिया जाय। इसके बाद पश्चिम विधानसभा के प्रत्येक मंडल से…

Read More

समूचे झारखंड की सेहत सुधारेंगे: बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री आज श्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए बताया कि एक दो अस्पताल का नही बल्कि पूरे झारखंड की सेहत सुधारेंगे, हमारी प्राथमिकता डॉक्टरों का दिल जीतने की होगी, हम चिकित्सकों का दिल जीते और चिकित्सक मरीजों का।चिकित्सक भगवान का रूप होता हैं इसलिए जरूरी हैं एक सकारात्मक माहौल बनाने का।मैं एक मंत्री की हैसियत से नही, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से काम करूँगा, ताकि एक स्वस्थ परंपरा का निर्वाहन हो…

Read More

नयी दिल्ली: बीते सप्‍ताह उत्‍तर भारत में मौसम बहुत खराब रहा. इसके चलते कई शहरों में बारिश और शीतलहर का असर देखा गया. हालांकि अब उत्‍तर भारत में मौसम ठीक है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. मौसम के जानकारों का अनुमान है कि मध्‍य भारत के राज्‍यों में बेमौसम बारिश परेशानी खड़ी कर सकती है. कई शहर ऐसे में जहां तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इससे सेहत पर तो असर पड़ेगा ही, फसलों के लिए भी यह ठीक नहीं बताई जा रही है. आइये जानते हैं अगले दो-तीन दिनों तक देश में मौसम का क्‍या हाल…

Read More

नयी दिल्ली: इटली के एक क्रूज पर सवार एक महिला के संदिग्ध नोवेल कोरोनावायरस से पीड़ित होने की आशंका के मद्देनजर क्रूज पर सवार 6000 लोग फंस गए हैं. यह जानकारी शुक्रवार को मिली. मेट्रो समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, क्रूज पर सवार एक चीनी महिला (54) में कोरोनावायरस से पीड़ित होने की आशंका को देखते हुए रोम से 35 मील दूर सिवितावेच्चिया के पास कोस्टा स्मेराल्डा जहाज को रोका गया है.हालांकि कोरोनावायरस को लेकर किए गए शुरुआती परीक्षण निगेटिव आए हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वे स्पष्ट परिणाम का इंतजार करेंगे. मेट्रो ने इतालवी समाचार पत्र…

Read More

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी को प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक ढांचा दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव को सभी प्रखंड कार्यालयों, सामुदायिक भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, थाना परिसरों, बाल विकास परियोजना कार्यालयों आदि को सशक्त बनाने के लिए कहा है.मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा है कि सभी प्रखंड पंचायत भवनों की आवश्यकता अनुसार मरम्मत व रंगाई-पुताई करायी जाये. कार्यालय के टूटे फर्नीचर हटा कर नये फर्नीचर की आपूर्ति करने को कहा. वहीं प्रखंड स्थित कार्यालयों में ग्रामीणों के बैठने के लिए आवश्यक संख्या में बेंच उपलब्ध कराने को कहा. कार्यालयों में पेयजल…

Read More

रांची : कल्याण विभाग के मंत्री चंपई सोरेन ने कहा है कि उनका विभाग अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के आवासीय विद्यालयों तथा विभिन्न अस्पतालों के लिए उपलब्ध फंड का बेहतर इस्तेमाल करेगा. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उक्त दोनों मद से जुड़े केंद्रीय फंड में वृद्धि की मांग केंद्र सरकार से करेगी. उन्होंने कहा कि विभाग के आवासीय विद्यालयों को दुरुस्त किया जा रहा है. उन्हें मॉडल बनाने के प्रयास हो रहे हैं. सभी विद्यालयों को मॉडल विद्यालय की तरह विकसित किया जायेगा. चंपई ने कहा कि झारखंड की स्थानीय जनता का कल्याण…

Read More

नई दिल्‍ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बजट सत्र की शुरुआत में एनडीए की बैठक की. इस दौरान उन्होंने बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. इसमें पीएम मोदी ने कहा कि हमने सीएए पर कुछ भी गलत नहीं किया है, बल्कि हमको फ्रंटफुट पर और आक्रामक रहना है. सीएए से किसी की नागरिकता नहीं जा रही है, बल्कि नागरिकता देने के लिए लाया गया है.राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन की मीटिंग में नागरिकता संशोधन अधनियम पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का रुख सही है. उन्होंने आगे कहा कि सीएए पर हमने कुछ गलत नहीं…

Read More

नई दिल्ली.:सरकार के स्वामित्व वाली बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) पर नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट (NPA) की जबर्दस्त मार पड़ी है. हाल ये है कि पांच साल में कंपनी का एनपीए दोगुना हो गया है. एलआईसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 30 सितंबर, 2019 तक कुल 30,000 करोड़ रुपये का सकल एनपीए है.रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2019 में एलआईसी का सकल एनपीए 6.10 प्रतिशत रहा जो पिछले पांच वर्षों में लगभग दोगुना हो गया है. इससे पहले एलआईसी ने हमेशा 1.5 से 2 प्रतिशत के बीच ही सकल एनपीए बनाए रखा था.बैंकों की तरह यहां भी बड़े…

Read More

चंडीगढ़: पंजाब के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य के अमृतसर जिले के सुलतानविंड इलाके में एक घर से 188 किलोग्राम हेरोइन और अन्य प्रतिबंधित पदार्थ जब्त कर अफगानिस्तान के एक नागरिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है.इस बात की जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी. अधिकारियों ने बताया कि बरामद हेरोइन की खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तकरीबन 1,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसे अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते तस्करी कर भारत लाया गया था.एसटीएफ, बॉर्डर रेंज ने गुरुवार की देर रात यह बरामदगी की. अधिकारियों ने बताया कि एसटीएफ ने 188 किलोग्राम हेरोइन, 38…

Read More

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ. आज ही संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित किया. बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा. इसका दूसरा चरण 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल को संपन्न होगा.एक फरवरी को 2020-21 का केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश किया जायेगा. इससे पहले राष्ट्रपति ने कहा, मेरी सरकार ने आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों को पूरी छूट दी हुई है.राष्ट्रपति ने कहा,बदलते समय में, देश की रक्षा से जुड़ी नई और जटिल चुनौतियों का…

Read More