Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरेाना संक्रमण के 47703 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1483156 पर पहुंच गई है. वहीं अब देश में कोरोना संक्रमण के 496988 एक्टिव मामले हो गये हैं.स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से 654 लोगों की मौत हुई है और अब तक देश में 33425 लोगों की मौत हो चुकी है.देश में पिछले 24 घंटे के दौरान…

Read More

पटना. बिहार में कोरोना और वज्रपात के बाद अब बाढ़ और बारिश के पानी से मौत का सिलसिला शुरू हो गया है. बिहार में अब तक करीब 30 लोगों की मौत हो गई है. वहीं राज्य में बाढ़ का पानी अब 11 जिलों में फैल गया है, जिससे राज्य की करीब 15 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. इस बीच, राज्य सरकार द्वारा राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किए गए हैं, लेकिन यह अब तक नाकाफी साबित हो रही है. अभी भी राज्य की प्रमुख नदियों में उफान जारी है तथा करीब सभी प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के…

Read More

नई दिल्‍ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द ही फ्यूचर ग्रुप का रिटेल बिजनेस खरीद लेगी. बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी और किशोर बियानी के बीच ये डील अपनी फाइनल स्टेज में है.मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज कोरोना काल में हर दिन चर्चा में बनी रह रही है. कभी तमाम कंपनियों के निवेश के लिए तो कभी नए-नए रिकॉर्ड बनाने के लिए. एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज चर्चा में है, और इस बार भी वह एक बड़ी डील है. कहा जा रहा है कि रिटेल कारोबार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए मुकेश अंबानी अब किशोर बियानी की अगुवाई वाले…

Read More

अयोध्या: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में पांच अगस्त को 70 एकड़ के रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियों के लिये पूरी अयोध्या को सजाया और संवारा जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन करेंगे. भूमि पूजन से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व शनिवार को अयोध्या का दौरा किया. प्रस्तावित राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियों की जायजा लेते हुए उन्होंने संतों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद यह…

Read More

आज दिनांक 27 जुलाई, 2020 को झारखंड सरकार के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री तथा वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय द्वारा लिखित पुस्तक ‘मेनहर्ट नियुक्ति घोटाला, ‘‘लम्हों की खता’’ का विमोचन रांची स्थित उनके आवास पर किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि, झारखण्ड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव, श्री अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने किताब विमोचन के अवसर पर कहा कि इस पुस्तक का विमोचन करते हुए मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में मुख्य रूप से परामर्शी के चयन में हुई अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का उजागर किया गया है।…

Read More

कोर्ट, सरकार ने दी क्लीनचिट, क्या एक ही व्यक्ति सत्यवादी : रघुवर दास रांची/जमशेदपुर । सरयू राय जी की किताब मैनहर्ट पर आई है, जिसमें मेरे नाम का उल्लेख है। ऐसी स्थिति में झारखंड की जनता को सच जानने का अधिकार है। यह एक ऐसा मामला है, जिसे विधायक सरयू राय समय-समय पर उठाकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने पहले भी कई बार इस मुद्दे को उठाया है। जनता यह जानना चाहेगी कि आखिर बार-बार मैनहर्ट का मुद्दा उठाकर राय जी क्या बताना चाहते हैं? किस बात को लेकर उन्हें नाराजगी है? कहीं ओ.आर.जी. को दिया गया ठेका…

Read More

जमशेदपुर अपराध की खबरें कदमा पुलिस ने किया एक बड़े वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश दो गिरफ्तार पांच बाईक जब्त जप्त सैकड़ों बाइकों के स्पेयर पार्ट्स साइलेंसर टंकी रिंग बरामद छापेमारी जारी कदमा पुलिस की एक टीम ने अन्तराज्जीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है इसके साथ ही पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर मानगो आजाद नगर में छापेमारी कर एक मिनी पाइप फैक्ट्री का उद्भेदन किया है दरअसल इस फैक्ट्री में झारखंड और उससे सटे राज्यों से बाई के चोरी कर लाई जाती थी उनके सारे स्पेयर पार्ट पार्ट पार्ट खोल दिए…

Read More

मॉस्को: चीन के सबसे बड़े सहयोगी और दोस्त माने-जाने वाले रूस ने ही इस मुश्किल वक्त में उसे बड़ा झटका दे दिया है. भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से जारी तनाव के बीच रूस ने फिलहाल चीन को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलिवरी रोक दी है. चीन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि एक अन्य देश के दबाव में रूस ने ये फैसला लिया है.वहीं भारत ने भी रूस से ये मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदा है और चीन का इशारा भी भारत की तरफ ही है. रूस के इस कदम से बौखलाए चीन ने इसे…

Read More

नई दिल्ली. राजस्थान की राजनीतिक उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है. यहां जारी सियासी संकट के बीच विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने पायलट खेमे के विधायकों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस लेने की गुहार लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर की ओर से दायर याचिका को वापस लेने की अनुमति दे दी है.स्पीकर की ओर से कपिल सिब्बल ने अदालत से कहा कि वो अपनी याचिका वापस लेना चाहते हैं, क्योंकि हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है और उनकी याचिका निष्प्रभावी हो चुकी है. जिसके बाद शीर्ष न्यायालय ने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी याचिका वापस लेने…

Read More

बिरसानगर निवासी भाजपा नेता प्रकाश यादव की निर्मम हत्या से हर कोई आहत व आक्रोशित है। रविवार संध्याकाल में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति व उचित न्याय के लिए प्रार्थना की। विभिन्न मंडलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने स्व. प्रकाश यादव के छविचित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपाजनों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए स्व. प्रकाश यादव की स्मृति में मोमबत्ती जलाकर उनके…

Read More