Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के 11 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, 15 लाख लोग बेहाल, 30 से ज्यादा लोगों की मौत, हालात गंभीर
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार के 11 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, 15 लाख लोग बेहाल, 30 से ज्यादा लोगों की मौत, हालात गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में कोरोना और वज्रपात के बाद अब बाढ़ और बारिश के पानी से मौत का सिलसिला शुरू हो गया है. बिहार में अब तक करीब 30 लोगों की मौत हो गई है.

    वहीं राज्य में बाढ़ का पानी अब 11 जिलों में फैल गया है, जिससे राज्य की करीब 15 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. इस बीच, राज्य सरकार द्वारा राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किए गए हैं, लेकिन यह अब तक नाकाफी साबित हो रही है. अभी भी राज्य की प्रमुख नदियों में उफान जारी है तथा करीब सभी प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

    जल संसाधन विभाग के रिपोर्ट में कहा गया है कि कोसी का जलस्तर वीरपुर बैराज के पास आज सोमवार 27 जुलाई की सुबह छह बजे 1.55 लाख क्यूसेक था, जो आठ बजे बढ़कर 1.62 लाख क्यूसेक बना हुआ है. इधर गंडक नदी के जलस्तर में भी एक बार फिर बढ़ोतरी हो रही है. गंडक का जलस्राव बाल्मीकिनगर बराज पर सुबह छह बजे 1.89 लाख क्यूसेक था जो आठ बजे 2.09 लाख क्यूसेक पहुंच गया है. राज्य की करीब सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. गंगा, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, महानंदा, घाघरा कई क्षेत्रों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

    आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू ने बताया कि बिहार की विभिन्न नदियों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से सतर्क है. नदियों के बढ़े जलस्तर से बिहार के 11 जिलों के कुल 86 प्रखंडों की 625 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं. इन क्षेत्रों में करीब 15 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है.

    राज्य में अबतक जो मौत हुई हैं उसमें से कई बाढ़ के पानी में डूबने हुई है तो कई जगहों पर बारिश के कारण भरे पानी में डूबने से मौत हुई है. मुजफ्फरपुर के डुमरी विक्रम कुमार की मौत बूढ़ी गंडक में स्नान करने के क्रम में हो गई. जबकि जगदीश गांव में कमलेश कुमार सहनी मौत बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान डूबने से हो गई.

    पूर्वी चंपारण जिले में भी 8 लोगों की मौत हुई है

    चौपार भरत गांव में गुलाम रब्बानी की पोखर में डूबने से मौत हो गई. पूर्वी चंपारण जिले में भी 8 लोगों की मौत हुई है. अधिकतर मौत बाढ़ के पानी के कारण हुआ है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन इलाकों में 26 राहत शिविर खोले गए हैं, जहां 14,011 लोग रह रहे हैं. इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में कुल 463 सामुदायिक रसोई घर चलाए जा रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन 1,77,065 लोग भोजन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव का कार्य कर रही हैं.

    इधर, गांवों में बाढ़ का पानी घुसने के बाद लोग ऊंचे स्थानों की खोज में राष्ट्रीय राजमार्ग और तटबंधों पर शरण ले रहे हैं. लोगों की शिकायत है कि कहीं भी सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. गोपालगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर की स्थिति अब काफी खराब हो चुकी है. गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में सडकों पर बाढ़ पीडि़त रात-दिन काट रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफ्यूचर ग्रुप का रिटेल बिजनेस जल्‍द खरीदने जा रही है रिलायंस
    Next Article बढ़ रही है कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या, 24 घंटे में सामने आये 47703 नए मामले

    Related Posts

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    June 25, 2026

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.