Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फ्यूचर ग्रुप का रिटेल बिजनेस जल्‍द खरीदने जा रही है रिलायंस
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    फ्यूचर ग्रुप का रिटेल बिजनेस जल्‍द खरीदने जा रही है रिलायंस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द ही फ्यूचर ग्रुप का रिटेल बिजनेस खरीद लेगी. बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी और किशोर बियानी के बीच ये डील अपनी फाइनल स्टेज में है.मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज कोरोना काल में हर दिन चर्चा में बनी रह रही है. कभी तमाम कंपनियों के निवेश के लिए तो कभी नए-नए रिकॉर्ड बनाने के लिए. एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज चर्चा में है, और इस बार भी वह एक बड़ी डील है. कहा जा रहा है कि रिटेल कारोबार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए मुकेश अंबानी अब किशोर बियानी की अगुवाई वाले फ्यूचर ग्रुप में हिस्सेदारी खरीदने की तैारी कर रहे हैं.बल्कि ये कहना ज्यादा सही होगा कि मुकेश अंबानी अब फ्यूचर ग्रुप को खरीदने वाले हैं. खबर तो ये भी है कि दोनों कारोबारियों के बीच ये डील अपने आखिरी चरण में है.

    बाजार पर पकड़ होगी मजबूत

    दोनों ही कंपनियों के बीच नियम और शर्तों को लेकर सहमति बन गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही इस सौदे की घोषणा भी हो सकती है. हाल ही में रिलायंस ने अपना प्लेटफॉर्म जियो मार्ट शुरू किया है और अब ये डील हो जाने से रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रॉसरी, फैशन और रोजमर्रा की चीजों के बाजार में अपनी स्थिति को बना सकती है.

    तीन कंपनियों का हो सकता है विलय

    माना जा रहा है कि अंबानी और बियानी के बीच डील फाइनल होने के बाद फ्यूचर रिटेल, फ्यूचर लाइफ स्टाइल फैशन और फ्यूचर सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स का विलय हो सकता है. इसके बाद इन सब पर मुकेश अंबानी का मालिकाना हक हो जाएगा. इससे भारत में मुकेश अंबानी का कद और अधिक बढ़ जाएगा.

    अमेजन भी चाहता था फ्यूचर ग्रुप खरीदना

    ऐसा नहीं है कि सिर्फ मुकेश अंबानी की नजर ही फ्यूचर ग्रुप पर थी. अमेजन जैसी दुनिया की दिग्गज कंपनी भी इसी ताक में थी कि वह फ्यूचर ग्रुप को खरीद ले, लेकिन ये डील मुकेश अंबानी ने की है. बता दें कि अभी फ्यूचर ग्रुप के मौजूदा निवेशक अमेजन, ब्लैकस्टोन और प्रेमजी इन्वेस्ट को बदले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर मिल सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूमि पूजन के लिये सज रही है श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या
    Next Article बिहार के 11 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, 15 लाख लोग बेहाल, 30 से ज्यादा लोगों की मौत, हालात गंभीर

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.