Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब रूस ने दिया चीन को झटका: रोकी एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलिवरी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अब रूस ने दिया चीन को झटका: रोकी एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलिवरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मॉस्को: चीन के सबसे बड़े सहयोगी और दोस्त माने-जाने वाले रूस ने ही इस मुश्किल वक्त में उसे बड़ा झटका दे दिया है. भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से जारी तनाव के बीच रूस ने फिलहाल चीन को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलिवरी रोक दी है. चीन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि एक अन्य देश के दबाव में रूस ने ये फैसला लिया है.वहीं भारत ने भी रूस से ये मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदा है और चीन का इशारा भी भारत की तरफ ही है. रूस के इस कदम से बौखलाए चीन ने इसे दबाव में उठाया गया फैसला बताया है. हालांकि चीन ने किसी देश का नाम नहीं लिया है. हालांकि उसका इशारा भारत और अमेरिका की ओर है.गौरतलब है कि एस-400 दुनिया का सबसे अच्छा मिसाइल डिफेंस सिस्टम है. अभी रूस के अलावा इसका इस्तेमाल सिर्फ चीन कर रहा है. चीन के पास इसकी कुछ यूनिट हैं1 हालांकि इसी साल भारत को भी इस सिस्टम की पहली खेप मिलने वाली है.रूस ने न सिर्फ एस-400 की डिलिवरी रोकी है. बल्कि चीन को यह भी नहीं बताया गया है कि उसे यह मिसाइल डिफेंस कब देगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस ने चीन से कहा है कि वह एस 400 मिसाइल की डिलीवरी रोक रहा है. वहीं चीन की मीडिया भी रूस के इस कदम से सरकार की ओलाचना कर रही है. चीनी मीडिया ने कहा कि इस कदम से साफ होता है कि हथियार खरीद का समझौता करने से कुछ नहीं होता.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन का मानना है कि रूस ने यह फैसला दबाव में लिया है. चीन ने डिफेंस मिसाइल की ट्रेनिंग के लिए अपने सैनिकों को रूस भेजा था. जल्द ही रूस टेक्निकल एक्सपट्र्स की टीम को चीन भेजने वाला था. वहीं जिनपिंग सरकार के सूत्रों का कहना है कि रूस को लगता है कि है कि अगर वह इस समय डिलीवरी रोक देगा तो चीन की परेशानियां बढ़ेंगी.भारत ने रूस से एस-400 सिस्टम खरीदने के लिए डील की है. इसके तहत भारत को यह सिस्टम इसी साल मिलना है. वहीं चीन ने यह सिस्टम पहले ही खरीदने की डील की है. उसे 2018 में पहली खेप भी मिल चुकी है. लेकिन दोनों देशों के बीच विवाद के बीच रूस ने चीन की डिलीवरी रोक दी है, वहीं, भारत को वक्त पर मिसाइल देने का वादा किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के राजनीतिक संकट में नया मोड़, स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका
    Next Article कुंडहित के मनरेगा कर्मी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.