दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के साथ नहीं है किसी गठजोड़ की संभावना : केजरीवाल नयी दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठजोड़ की संभावना से बुधवार को एक बार फिर इनकार कर दिया। दरअसल पहले ऐसी खबरें थीं कि दोनों दल मिलकर यह चुनाव लड़ सकते हैं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि आप दिल्ली में अपने बलबूते पर ही चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।’’ उनकी…
Author: Devanand Singh
संजय मल्होत्रा ने आरबीआई के 26वें गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला मुंबई: संजय मल्होत्रा ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 26वें गवर्नर के रूप में बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, उन्होंने 11 दिसंबर 2024 से अगले तीन वर्षों के लिए गवर्नर का कार्यभार संभाला है। पूर्व राजस्व सचिव मल्होत्रा ने शक्तिकान्त दास का स्थान लिया, जो अपने छह साल के कार्यकाल के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए।
उद्योग जगत को राजनीतिक,रणनीतिक नीतियों को ध्यान में रखते हुए खुद को बदलना चाहिए:सीतारमण नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि उद्योग जगत को देश के राजनीतिक और रणनीतिक निर्णयों को ध्यान में रखते हुए अपनी नीतियों में बदलाव करना होगा। अगले दशक के लिए अर्थव्यवस्था की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए सीतारमण ने कहा कि वैश्विक शांति तथा सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास किए जाने चाहिए और युद्ध या किसी भी प्रकार के व्यवधान से बचा जाना चाहिए। सीतारमण ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को अपनी ताकत हासिल करने…
वेस्टइंडीज ने 10 साल में पहली बार बांग्लादेश से वनडे श्रृंखला जीती बासेटेरे:तेज गेंदबाज जेडन सील्स के चार विकेट और सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग के आकर्षक अर्धशतक की मदद से वेस्टइंडीज में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 79 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2–0 से अजेय बढ़त बनाई। वेस्टइंडीज ने पहले बांग्लादेश को 46 ओवर में 227 रन पर आउट कर दिया और फिर 36.5 ओवर में तीन विकेट पर 230 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। यह पिछले 10 वर्षों में पहला अवसर है जबकि…
15 को जमशेदपुर में होगा कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर करेगा शहर के वरिष्ठ पत्रकारों, दिवंगत पत्रकार के परिवार और वर्तमान में काम कर रहे पत्रकारों को सम्मानित – अध्यक्ष संजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई बैठक – कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास, विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और सम्मानित अतिथि के तौर पर सांसद विद्युत वरण महतो होंगे शामिल जमशेदपुर. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से आगामी 15 दिसंबर को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह-2024 का…
डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर द्वारा प्रस्तुत राशिफल 🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल ११::१२::२०२४ बुधवार एकादशी व्रत सबके लिए आज ही 🙏 🕉️ *ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे* 🚩 🌺 *((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड मूल गांव राढ़ी दरभंगा मिथिला मो एवं वाट्सअप नंबर ९४३०३३६५०३(9430336503) दिन में एग्यारह बजे से रात्रि नौ बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं परामर्श शुल्क अनिवार्य))* 🙏🙏 🙏 *जिनके विषय में कुछ पूछना चाहते हैं तो उनका नाम उनके पिताजी का नाम जन्म…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता बदलें सोच बदलेगा समाज* 💐दिनांक 11दिसंबर दिन बुधवार 2024 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया :“ भारत से नाराजगी हो सकती है, लेकिन अल्पसंख्यक हिन्दू पर बांग्लादेश में हमला ठीक नहीं* *रविंद्र नाथ महतो दूसरी बार बने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रचा इतिहास* ************************* ✍️’घरों में ही रहना, मत निकलना बाहर’, बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने क्यों…
‘इंडिया’ गठबंधन ने धनखड़ को हटाने के लिए नोटिस दिया, कांग्रेस बोली: ‘अंपायर’ ही कर रहा है पक्षपात नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों ने राज्यसभा में आसन और विपक्ष के तल्ख रिश्तों के बीच मंगलवार को सभापति जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस मंगलवार को सौंपा। विपक्ष का आरोप है कि धनखड़ द्वारा अत्यंत पक्षपातपूर्ण तरीके से राज्यसभा की कार्रवाई संचालित करने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। नोटिस पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, द्रमुक, समाजवादी…
नई दिल्ली. सर्दियों ने जोरदार दस्तक दे दी है, और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दिलकश नजारा हर किसी को आकर्षित कर रहा है। उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम से लेकर हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग तक, हर जगह बर्फ की सफेद चादर बिछी है। जहां इस बर्फबारी ने पर्यटकों को खूब लुभाया है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए यह ठंड और कठिनाइयां भी लेकर आई है। उत्तराखंड में इस सीजन की पहली बर्फबारी ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे चारधामों को सफेद बर्फ से ढक दिया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के…
नई दिल्ली. पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा (एसएम कृष्णा) का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अपने आवास पर सुबह 2:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वरिष्ठ राजनेता के निधन की जानकारी पीटीआई के सूत्रों के माध्यम से मिली है। राजनीतिक जीवन और योगदान- एसएम कृष्णा ने 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा की। बेंगलुरु को “भारत की सिलिकॉन वैली” के रूप में विकसित करने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। उनके…
