रांची. झारखंड के गुमला जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर रायडीह थाना क्षेत्र के डेरागडीह गांव में चार लोगों की हत्या घर के आंगन में कर दिये जाने का मामला सामने आई है. घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है. मारे गए चार लोगों में 42 वर्षीय मारियानुस कुजूर और उसकी पत्नी नीलम कुजूर 35 वर्ष शामिल है, जबकि दो मृतकों की पहचान नही हो सकी है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति की हत्या कराने के लिए प्रेमी को बुलाया था. प्रेमी के साथ में एक और शख्स था. घर…
Author: Devanand Singh
श्रीनगर. सीबीआई की टीम ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के निवास स्थान सहित 10 जगहों पर छापेमारी की. यह छापेमारी एक शैक्षिक ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्ट्राचार के मामले में की गई. मामला आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट से जुड़ा है.प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के कुल 10 ठिकानों पर सीबीआई का छापा पड़ा. शैक्षिक ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्ट्राचार के इस मामले को इसी साल जून में दर्ज किया गया था. सीबीआई सूत्रों के अनुसार इसी साल जून महीने में सीबीआई ने प्राथमिक जांच का मामला दजज़् किया था. एक अधिकारी ने छापे…
मुंबई. शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार के साथ चल रहे विवाद के बीच फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार 15 सितम्बर को बीएमसी को नोटिस भेजा है और अपने ऑफिस में गलत तरह से की गई कार्रवाई के लिए दो करोड़ रुपए की मांग की है. गौरतलब विवाद के बीच बीएमसी ने कंगना के दफ्तर पर अवैध निर्माण का हवाला देकर बुलडोजर चला दिया था. 9 सितंबर को कंगना के ऑफिस पर बीएमसी ने यह कार्रवाई की है. प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात कर सकती है कंगना इस बीच यह भी खबर है कि बीएमसी को नोटिस भेजने के साथ ही…
आत्महत्या की खबरें पद्ग-पढ़ कर मन काफ़ी उद्वेलित हो जाता है – काले नमन करेगी आत्महत्या निवारण पर पहल । जब भी कोई विषय मुझे व्यथित करता है या आकर्षित करता है तो पहला विचार मन मे यही आता है कि क्या मैं कुछ अच्छा कर सकता हूँ। नमन के माध्यम से आनेवाले दिनों में आत्महत्या निवारण के क्षेत्र में कुछ काम करने की इच्छा है। इस दिशा में हमारी पहली कोशिश होगी कि अपने साथियों के बीच जागरूकता का प्रसार और इसके बाद एक टीम बनाकर लोगों को जागरूक कराना। बढ़ती सुसाइडल टैंडेंसी के यूं तो कई कारण है…
सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत भरत सिंह ने बांटा मास्क एवं सैनिटाइजर जमशेदपुर 15 सितंबर – भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर के समाजसेवी भरत सिंह ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आज अपने साकची कार्यालय में गरीबों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया! इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि 14 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक प्रकार के सामाजिक कार्य को किया जाना है इसी उपलक्ष्य में आज हमने मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया…
ग्राम रक्षा दल नें बिहार सरकार पर लगाया शोषण करने का आरोप राकेश यादव:- बछवाड़ा(बेगूसराय) प्रखंड मुख्यालय स्थित झमटिया ढ़ाला पर अपनी मांगो को लेकर ग्रामरक्षा दल के कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. ग्रामरक्षा दल के कार्यकर्ताओ ने अर्धनग्न अवस्था में अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वही मुख्यमंत्री का पुतला को झमटिया ढ़ाला होते हुए झमटिया घाट और फिर झमटिया ढ़ाला स्थित एनएच 28 पर पुतला दहन किया गया. पुतला दहन के दौरान ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के प्रदेश अध्यक्ष सिकंन्दर पासवान ने कहा कि हमलोग विगत 2012 से…
पीएम मोदी के जन्मदिन ‘सेवा सप्ताह’ के दूसरे दिन भाजपाइयों ने बांटे फल जमशेदपुर, मंगलवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निर्देशित सेवा सप्ताह के दूसरे दिन जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच फल सामग्री का वितरण किया। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नजदीकी अस्पताल, नर्सिंग होम समेत बस्तियों में फल सामग्री भेंट की। विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव शामिल हुए व सेवा कार्य में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की जनता की सेवा में समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निर्देशित सेवा सप्ताह…
जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की ई बुक ‘सहिया’ का हुआ लोकार्पण। ■ लॉक डाउन में भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा भावना को सबने सराहा: कुणाल षाड़ंगी ■ ई बुक में सेवा कार्यों को किया गया है समाहित, युवा पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा: गुंजन यादव जमशेदपुर, मंगलवार। कोरोना काल में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा विभिन्न स्तरों पर किये गए सेवा व राहत कार्यों पर आधारित ई-बुक सहिया का लोकार्पण मंगलवार को किया गया। भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ में भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी समेत महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने संयुक्त रूप से ई बुक…
छात्र युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु राजनितिक भागीदारी हीं एक मात्र रास्ता: विनय सिंह नवोदित छात्र लोजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित राकेश यादव:- बछवाड़ा, बेगूसराय:- छात्र लोजपा बेगूसराय ईकाई का संगठनिक विस्तार हेतु बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन विस्तार के कड़ी में मंगलवार को चिरंजीवीपुर पंचायत में नवोदित छात्र लोजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि उक्त पंचायत में कयी दिनों से संगठनिक विस्तार का काम चल रहा था। इस क्रम में समारोह के मुख्य अतिथि लोजपा पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह नें…
बिहार के हजारों आशा बहुओं से महज़ अर्दली करवा रही सरकार: सरिता राय आशा कार्यकर्ताओं नें फुंका बिगुल, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू राकेश यादव:- बछवाड़ा(बेगूसराय) प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में मंगलवार को अपनी मांगो को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दिया है.हड़ताल के दौरान आशाकर्यकर्ताओं ने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तालाबंदी करते हुए स्वास्थ्य विभाग के सभी काम काज को ठप करते हुए सरकार व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेवाजी की. आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार राज्य आशा संध के प्रदेश उपाध्यक्ष सरीता राय ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समीति आशाकर्मी को ठगने का…
