
राष्ट्र संवाद संवादाता
बोकारो में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। लगातार बाइक सवार अपराधी महिलाएं पुरुष से गले से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
गोमिया से अपने बच्चों का इलाज कराने आई महिला के गले से सोने का चेन छीन कर बाइक सावरा अपराधी फरार हो गए।
ताजा मामला सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट में सामने आया है जहां गोमिया की रहने वाली कनकलता सिन्हा अपने बच्चे को इलाज कराने आई थी। जहां दो बाइक सवार अपराधियों ने उसके गले से सोने का चेन झपटकर फरार हो गये घटना के बाद कनक लता ने लोगों से मदद की अपील की लेकिन किसी ने भी अपराधियों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया इसके पूर्व में भी सिटी थाना क्षेत्र से अपने घर से रोड पर टहलने निकले एक व्यक्ति की बाइक सवार अपराधी चेन झपटकर फरार हो गए थे । घटना के पीड़ित महिला के पति संजय सिन्हा ने सेक्टर चार थाने में मामला दर्ज कर दिया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है जिस प्रकार से बोकारो में सपा के निर्देश पर बाइक चेकिंग अभियान चल रहा है ऐसे में हम कर सकते हैं कि पुलिस से अधिक अपराधी चुस्त हो चुके हैं।

