मानगो में अपराध और नशे पर लगाम के लिए पुलिस सक्रिय, शांति समिति की बैठक आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के मानगो थाना परिसर में अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से शांति समिति एवं पुलिस समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, आपराधिक गतिविधियों और नशे के कारोबार को लेकर अपने सुझाव दिए। सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी ने कहा कि लोगों से मिली सूचनाओं के आधार पर अपराधियों और नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।

