Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा पर जारी तनाव के बीच दोनों देशों के बीच कई बातचीत का दौर हो चुका है. लेकिन फिलहाल अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हो पाया है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सख्त लहजे में कहा है कि भारत अपनी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा का संकल्प रखता है. उन्होंने कहा कि भारत किसी भी कीमत पर इससे समझौता नहीं कर करता है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध के सात महीने होने पर कहा कि भारत अपनी…

Read More

कोलकाता. गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की शुरुआत हो चुकी है. खास बात है कि गृह मंत्री के इस दौरे को अगले साल होने वाले चुनावों की तैयारियों की शुरुआत माना जा रहा है. शाह ने पहले दिन बिरसा मुंडा की मुर्ति पर माल्यार्पण किया. इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर गरीबों तक योजनाओं का फायदा नहीं पहुंचाने के आरोप लगाए. इस दौरे के पहले दिन शाह चतुर्डिही गांव जाएंगे, जहां वे एक अदिवासी परिवार के यहां दोपहर का भोजन करेंगे. अगले दिन शुक्रवार को भी शाह एक मटुआ समुदाय के परिवार के साथ भोजन करेंगे. कोलकाता…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोनाकाल के समय लागू लॉकडाउन में खतरनाक जानवरों का दिखना काफी चर्चा में रहा. इसमें सबसे ज्यादा खौफ कबर बिज्जू नाम का जानवर का रहा. हाल ही में भिलाई-3 के विदयुत सब स्टेशन में भी कबर बिज्जू को देखा गया. जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. वहां मौजूद कर्मचारियों के जेहन में कबर बिज्जू की कब्र में से शवों को निकालकर खा जाने की कहानी घूमने लगी. यही वजह थी कि कबर बिज्जू दिखने की दहशत से कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया. अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई. जिसके…

Read More

भागलपुर. गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई. हादसा नवगछिया के गोपालपुर तीनटंगा जहाज घाट के समीप हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, नाव पर 50 से अधिक की संख्या में लोग सवार थे. हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से 30 लोगों को डूबने से बचा लिया गया है. इस बीच एक महिला का शव बरामद भी किया गया है. अभी भी 15 से 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं. स्थानीय मल्लाहों की मदद से लोगों की खोजबीन जारी है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीते रविवार को मुस्लिम कट्टरपंथियों की भीड़ ने सिंध प्रांत में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की. इस मंदिर के आस-पास रहने वाले करीब 300 हिंदू परिवारों के सदस्यों को न सिर्फ पीटा गया बल्कि वहां से चले जाने की धमकी भी दी गयी. हालांकि इस इलाके में रहने वाले मुस्लिम परिवारों के लोगों ने इन दंगाइयों कों भगा दिया. डॉन की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के सिंध प्रांत में उग्र भीड़ ने फि एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की है. कट्टरपंथियों की…

Read More

नई दिल्ली. भारत में सुप्रीम कोर्ट ने क्रिप्‍टोकरेंसी से बैन हटा दिया है. इसके बाद पूरे देशभर में Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेंसी का फिर से लेन-देन शुरू हो गया है. इसी बीच इंटरनेशनल मार्केट में एक Bitcoin की कीमत 14000 डॉलर (करीब 10.36 लाख रुपये) के पार पहुंच गई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीते छह महीने में ये करेंसी 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है. वहीं, उनका मानना है कि इसमें तेजी का दौर अगले छह महीने तक जारी रहेगी. आपको बता दें कि आरबीआई द्वारा 2018 में क्रिप्‍टोकरेंसी पर लगाए गए प्रतिबंध को मार्च, 2020 में सुप्रीम…

Read More

पटना. बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है. और परसों चुनाव है. यह मेरा अंतिम चुनाव है. अंत भला तो सब भला. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का तीसरा फेज बीजेपी के लिए अहम है. तीसरे चरण में बीजेपी 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. साल 2015 के चुनाव में पार्टी अपनी कुल 54 सीटों में से एक तिहाई से अधिक इन्हीं…

Read More

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महासचिव भदन्त डॉ धर्मप्रिय भिक्षु ने मुलाकात की। भदन्त डॉ धर्मप्रिय भिक्षु ने मुख्यमंत्री के समक्ष अनुरोध किया कि झारखंड में वर्ष 2021 में एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इस महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में राज्य सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण होगी। झारखंड में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के आयोजन पर पावन पवित्र श्री दलाई लामा जी को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विश्व के 40 से 50 बौद्धिक देश के प्रतिनिधि इस महोत्सव में…

Read More

सांसद विद्युत वरण महतो की आज एक बैठक टाटा स्टील के वीपी (सीएस )चाणक्य चौधरी के साथ हुआ। इस बैठक में सांसद श्री महतो ने शहर के कई प्रमुख मुद्दा को उठाया ।उन्होंने मुख्य रूप से मरीन ड्राइव सड़क की दुर्दशा की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया और कहा यह सड़क इस शहर की जीवन रेखा बन चुकी है ।लेकिन इसकी स्थिति अत्यंत दयनीय है। यह सड़क बार-बार टूट जाती है और सड़क के बीचो बीच काफी खतरनाक गड्ढे हो चुके हैं ।इसके सड़क के रखरखाव के लिए जो जिम्मेदार पदाधिकारी हैं उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए ।उन्होंने वीपी(सीएस)से…

Read More

भारतीय जनता मोर्चा, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के द्वारा एनएच 33 के स्थित बिग बाजार के समीप एकदिवसीय सांकेतिक धरना देकर एनएच 33 के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। भाजमो कार्यकर्ताओं के संकेतिक धरना पर जमशेदपूर पूर्वी के विधायक सरयू राय शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे खुद छठ के बाद दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर एनएच निर्माण के कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा एक टाइम लाइन निर्धारित करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस रफ्तार से सड़क का निर्माण हो रहा है लगता…

Read More