नई दिल्ली. भारत में सुप्रीम कोर्ट ने क्रिप्टोकरेंसी से बैन हटा दिया है. इसके बाद पूरे देशभर में Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेंसी का फिर से लेन-देन शुरू हो गया है. इसी बीच इंटरनेशनल मार्केट में एक Bitcoin की कीमत 14000 डॉलर (करीब 10.36 लाख रुपये) के पार पहुंच गई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीते छह महीने में ये करेंसी 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है. वहीं, उनका मानना है कि इसमें तेजी का दौर अगले छह महीने तक जारी रहेगी. आपको बता दें कि आरबीआई द्वारा 2018 में क्रिप्टोकरेंसी पर लगाए गए प्रतिबंध को मार्च, 2020 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हटा दिया गया था.
इंडियन बैंक यूनाइटेड मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी ने अब क्रिप्टोकरेंसी और क्रिप्टोकरेंसी उत्पादों के साथ अपनी बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की योजना बनाई है. इंडियन बैंक यूनाइटेड भारत में अपने ग्राहकों को ऑनलाइन क्रिप्टोकरेंसी बैंकिंग सर्विस उपलब्ध कराएगा.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स- CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में Bitcoin नई ऊंचाइयों को छू सकता है. आपको बता दें कि एक बार Bitcoin 20 हजार डॉलर के पार पहुंच चुका है. लेकिन इसके बाद तेज गिरावट देखने को मिली. ऐसे में इसमें निवेश करते वक्त सावधान रहना चाहिए.

