Author: Devanand Singh

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह अपने कार्यक्रम के दौरान बंकुरा के चतुर्थी गांव में आदिवासी परिवार से मुलाकात करने पहुंचे. आदिवासी परिवार के साथ मुलाकात के दौरान अमित शाह ने उन लोगों की समस्या के बारे में जाना. आदिवासी परिवार के साथ बातचीत करने के बाद शाह ने वहां पर खाना खाया. आदिवासी लोगों ने शाह को केले के पत्तों पर खाना परोसा. अमित शाह मटुआ समुदाय के एक परिवार के साथ भोजन कर ये जताना चाहते थे कि उनका उनकी चिंताओं की तरफ उनका ध्यान है और इसके साथ ही वो बंगाल के…

Read More

श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के पांपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. दोनों ओर से फायरिंग जारी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के पांपोर के मीज इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर दी. इसी दौरान एक जगह पर छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दी. इसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकवादियों के छिपे ठिकाने को पूरी तरह से घेर लिया है. सुरक्षाबलों ने…

Read More

नई दिल्ली. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच केजरीवाल सरकार ने सभी तरह की आतिशबाजी पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. सरकार ने ग्रीन पटाखों को भी बैन कर दिया है. इससे पहले ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई थी. जानकारी के अनुसार बढ़ते प्रदूषण और कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार ने आज बैठक बुलाई थी. इसमें, स्वास्थ्य अधिकारी और सभी डीएम भी थे. त्योहारों के कारण भीड़ और प्रदूषण के चलते कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है. दिल्ली के निजी अस्पतालों में कोविड-19 बेड रिजर्व रखने के आदेश को हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने…

Read More

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के दौर में जब देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गयी है यूजीसी ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं. इस निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि केंद्र से वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले उच्च शिक्षण संस्थान स्टूडेंट्स के लिए फिजिकल क्लास शुरू करने पर खुद फैसला लेंगे. यूजीसी ने अपने निर्देश में कहा है कि जहां भी कक्षाएं शुरू की जायेंगी वहां कोराना वायरस से बचाव के लिए जो प्रोटोकॉल तय किये गये हैं, उसका पालन करना होगा. संबंधित राज्यों की सरकारें भी कक्षाएं शुरू करवाने…

Read More

भुवनेश्वर. उड़ीसा के जंगलों में एक बेहद दुर्लभ बाघ देखा गया है. खास बात है कि इस बाघ के शरीर पर बहुत ही करीब काली धारियां हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में इस तरह के बाघों की संख्या केवल 7-8 ही बची है. गौरतलब है कि अकेले उड़ीसा में ही पूरी दुनिया के काले बाघों की 70 प्रतिशत आबादी रहती है. यहां पर पहली बार काली धारियों वाला बाघ 2007 में सिमिपाल टाइगर रिजर्व में पाया गया था. उड़ीसा में मिले इस बाघ का औपचारिक नाम मेलेनिस्टिक टाइगर है. बाघ के शरीर पर बनी यह काली धारियां जैनेटिक डिफेक्ट के…

Read More

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के सिटी थाना क्षेत्र में गोहाना रोड पर 3 कॉलोनियों में दो दिन में 20 से 25 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. इनमें से ज्यादातर के जहरीली शराब पीने से मरने की आशंका है. मृतकों ने कॉलोनी में सप्लाई होने वाली नकली शराब का सेवन किया था. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति इंडियन कॉलोनी में शराब बनाकर सस्ते में सप्लाई करता है. श्मशान स्थल पर एकाएक ज्यादा शव आने पर लोगों को शंका हुई, तो इस मामले में पूछताछ शुरू हुई. पुलिस ने भी जहरीली शराब से 20 लोगों के मरने…

Read More

ऋषिकेश. लक्ष्मण झूला बंद होने के बाद पौड़ी और टिहरी के निवासियों के लिये जानकी सेतु अब लगभग बनकर तैयार है, बस इंतजार है इसके लोकार्पण. सम्भवत: राज्य स्थापना दिवस पर डोबरा चांटी पुल के साथ ही इसका भी लोकार्पण किया जाएगा. स्थानीय निवासियों का कहना है कि सालों से इस पुल के इंतजार में स्वर्गाश्रम क्षेत्र और यमकेश्वर क्षेत्र के लोग बैठे हुए थे. यह पुल कई मायनों में इस क्षेत्र के लिए व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को नज़दीक लाएगा. इस पुल से कम समय में ऋषिकेश पहुंचा जा सकता है और चिकित्सा, शिक्षा और व्यापार की गतिविधियों…

Read More

मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही महंगी बिजली का करंट लग सकता है. प्रदेश की बिजली कंपनियों ने दर बढ़ाने की तैयारी कर ली है. बिजली कंपनियां पहले ही दरें बढ़ाना चाहती थीं, लेकिन कोरोना काल के कारण उनका प्रस्ताव मंजूर नहीं हो पाया था. 9 प्रतिशत तक दाम बढ़ाने का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेज सकती हैं. आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली बिल जमा करना पड़ सकता है. इसकी वजह ये है कि विद्युत कंपनियां दरें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. कोरोना काल में बिजली कंपनियों की आर्थिक…

Read More

जयपुर. राजस्थान सरकार ने एक बार फिर से अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर बैन लगा दिया है. तबादला करने की मियाद 31 अक्टूबर को समाप्त हो गई थी. इससे पहले राज्य सरकार ने प्रदेश में तबादलों पर लगे प्रतिबंध को 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक के लिये हटा लिया था. लेकिन अब 31 अक्टूबर को तबादला करने की अवधि समाप्त होने के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया. अब फिर से उन पर आगामी आदेश तक बैन लगा दिया गया है. राज्य के प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का…

Read More

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मासूम के साथ रेप और उसकी हत्या के आरोपी को लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी युवक लंबे समय से फरार चल रहा था और जब पब्लिक ने उसे खुलेआम घूमते देखा तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया और भीड़ ने उसे बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला. बरेली पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था. गौरतलब है कि आंवला थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी ग्रामीणों ने चोरी के शक में एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार…

Read More