Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है करंट, दाम बढ़ाने की तैयारी में विद्युत कंपनियां
    Headlines

    मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है करंट, दाम बढ़ाने की तैयारी में विद्युत कंपनियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही महंगी बिजली का करंट लग सकता है. प्रदेश की बिजली कंपनियों ने दर बढ़ाने की तैयारी कर ली है. बिजली कंपनियां पहले ही दरें बढ़ाना चाहती थीं, लेकिन कोरोना काल के कारण उनका प्रस्ताव मंजूर नहीं हो पाया था. 9 प्रतिशत तक दाम बढ़ाने का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेज सकती हैं.

    आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली बिल जमा करना पड़ सकता है. इसकी वजह ये है कि विद्युत कंपनियां दरें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. कोरोना काल में बिजली कंपनियों की आर्थिक सेहत भी बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है. कंपनियों के पास राजस्व नहीं आ रहा है. यदि यही स्थिति रही तो आने वाले वक्त में निरंतर सप्लाई देना भी मुश्किल हो सकता है. ऐसे में बिजली के दाम बढ़ाने के सिवाय कोई और उपाय कंपनियों को नहीं दिख रहा है.

    बिजली कंपनियां घाटे से उबरने के लिए बिजली के दामों में वृद्धि करने का प्रस्ताव तैयार कर रही हैं. साल 2020-21 में बिजली कंपनियों ने औसत 5.25 प्रतिशत दाम बढ़ाने की अनुमति चाही थी, जिस पर मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को फैसला लेना था. कोरोना संक्रमण और उप चुनाव की वजह से यह फैसला नहीं लिया जा सका. ऐसे में अब नए सत्र 2021-22 के लिए नए टैरिफ बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    नये टैरिफ में बिजली कंपनियां बीते साल के घाटे से उबरने के आधार पर बिजली दाम बढ़ाने की योजना बना रही हैं. सूत्रों की मानें तो बिजली कंपनियां 9 प्रतिशत तक दाम बढ़ाने का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेज सकती हैं. बहरहाल 30 नवंबर तक विद्युत कम्पनियों को प्रस्ताव तैयार करना है और मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी इस काम मे जुट गई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान सरकार ने लगाया अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों पर बैन
    Next Article उत्तराखंड में पौड़ी और टिहरी को जोडऩे वाला जानकी सेतु तैयार, जल्द होगा लोकार्पण

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.