पटना. तेजस्वी यादव ने आरजेडी के उम्मीदवारों को संदेश भेजा है. अपने संदेश में तेजस्वी यादव ने कहा है 10 तारीख को जब नतीजे सामने आएंगे तो राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार बेहद सरलता और सादगी का परिचय दें. तेजस्वी ने कहा है कि नतीजों के बाद उम्मीदवार अपने क्षेत्र में जीत का जुलूस नहीं निकालें. तेजस्वी ने कहा जीत का जश्न जनता मनाएगी. तेजस्वी ने कहा है कि उम्मीदवार नतीजों के दौरान अपने क्षेत्र में रहें और अपना सर्टिफिकेट लेने के बाद ही पटना का रुख करें. इस दौरान नेताओं को हिदायत दी गई है कि जीत का कोई…
Author: Devanand Singh
श्रीनगर. कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार व रविवार की दरमियानी रात पाकिस्तानी आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की. माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सीमा के पास आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए सेना ने ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया. मुठभेड़ में सेना के कैप्टन समेत 3 जवान भी शहीद हो गए. सेना के अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है. आतंकवादियों से मिली एके-47 और दो बैग रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने 7-8 नवंबर की रात को सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. मौके से एक एके-47 राइफल और…
होशंगाबाद. प्रदेश की 28 सीटों पर एग्जिट पोल में जहां भाजपा की सरकार बनती दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में एक बार फिर से सियासी हलचलें बढ़ गई हैं. सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में कोटा नगर निगम के कई भाजपा पार्षदों का एक दल शनिवार रात पचमढ़ी पहुंचा. 8 लग्जरी गाडिय़ों और 1 बस में पार्षद यहां पहुंचे. उधर कांग्रेस ने भी अपने पार्षदों की राजस्थान में बाड़ाबंदी की हुई है. पुलिस सुरक्षा में पहुंचे सूत्रों का कहना है कि राजस्थान के तीन दर्जन से अधिक भाजपा विधायक और करीब इतने ही पार्षद मध्यप्रदेश पुलिस की…
छत्तीसगढ़ में कोंडागांव के रहने वाले मृदा शिल्पकार अशोक चक्रधारी ने 40 घंटे तक लगातार जलने वाला मिट्टी का दीया बनाया है. इसके लिए उन्हें नेशनल मेरिट अवार्ड प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया है. बता दें कि अशोक चक्रधारी से मृदा शिल्पकार हैं और कई सालों से वो यही काम कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसा मिट्टी का दीया बनाया है, जो 24 से 40 घंटे तक लगातार जलता है. इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है. उनका कहना है कि उन्होंने 35 साल पहले एक ऐसा ही दीया देखा था और उसी को…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में रविवार को एक परिवार के पांच सदस्य उनके घर में मृत पाए गए हैं. मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. यह जानकारी पुलिस ने दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना जमालपुर गांव में घटित हुई. यह आशंका है कि उनकी हत्या कर दी गई हो. अधिकारी ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी हत्या कर दी गई. हमने घटना की जांच शुरू कर दी है. यह अभी प्रारंभिक अवस्था में है. एक शव लटकता हुआ मिला है जबकि अन्य के सिर में चोट के…
मुंबई. एक इंटीरियर डिजायनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गए रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को रविवार को महाराष्ट्र की तलोबा जेल में शिफ्ट कर दिया गया. इससे पहले, उन्हें अलीबाग के क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था. तलोबा जेल के एसपी कौस्तुभ कुरलेकर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, बैरक में शिफ्ट करने से पहले उन्हें कुछ दिनों तक जेल के अंदर बने क्वारंटीन केद्र में रखा जाएगा. गोस्वामी को चार नवंबर को दो अन्य आरोपियों- फिरोज शेख और नितेश सारदा के साथ…
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडन को बधाई देते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों में और बेहतरी की उम्मीद जताई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं आशान्वित हूं कि दोनों देश एक साथ काम करेंगे और भारत-अमेरिका रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. साथ ही उन्होंने उप-राष्ट्रपति चुनी गई कमला हैरिस को भी बधाई दी है. उन्होंने कमला हैरिस को टैग करते हुए लिखा कि आपकी कामयाबी नई राह दिखाने वाली है और सभी भारतीय-अमेरिकी नागरिकों को इस पर गर्व होगा. प्रधानमंत्री ने कहा, जो बाइडन, शानदार जीत के लिए आपको…
शिमला (हिमाचल प्रदेश). शिमला जिले में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक बलोग घाटी के पास एक गाड़ी एचपी 62ए- 0605 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 600 मीटर नीचे खाई में जा गिरी. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका चायल अस्पताल में उपचार चल रहा है. हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस स्टेशन ढली के एएसआई रामपाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं. पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू…
सूरत (गुजरात). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के सूरत और सौराष्ट्र के बीच रोपैक्स फेरी सेवाओं के उद्घाटन किया. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद भी रहे. इस फेरी सेवा के शुरू होने के बाद सौराष्ट्र में स्थित भावनगर के घोघा से सूरत के हजीरा के बीच लोग समुद्र मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे. घोघा और हजीरा के बीच सड़क मार्ग से दूरी 375 किलोमीटर है. लेकिन इस सेवा के शुरू होने के बाद यह दूरी कम होकर मात्र 90 किलोमीटर हो जाएगी. प्रधानमंत्री ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए…
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच में सामने आए ड्रग्स एंगल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी जारी है. जांच एजेंसी ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड के कुछ बड़े निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा मारा है. हालांकि, एनसीबी की तरफ से अभी तक किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. एनसीबी को छापेमारी के दौरान कुछ निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर से ड्रग्स और नकद भी बरामद हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, लोखंडवाला, मलाड, अंधेरी और नवी मुंबई में अभी भी छापेमारी जारी है. वहीं, एनसीबी…
