Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह ने कहा- बंगाल में दो-तिहाई से बनेगी BJP की सरकार
    Breaking News Headlines राजनीति

    अमित शाह ने कहा- बंगाल में दो-तिहाई से बनेगी BJP की सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की शुरुआत हो चुकी है. खास बात है कि गृह मंत्री के इस दौरे को अगले साल होने वाले चुनावों की तैयारियों की शुरुआत माना जा रहा है. शाह ने पहले दिन बिरसा मुंडा की मुर्ति पर माल्यार्पण किया. इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर गरीबों तक योजनाओं का फायदा नहीं पहुंचाने के आरोप लगाए. इस दौरे के पहले दिन शाह चतुर्डिही गांव जाएंगे, जहां वे एक अदिवासी परिवार के यहां दोपहर का भोजन करेंगे. अगले दिन शुक्रवार को भी शाह एक मटुआ समुदाय के परिवार के साथ भोजन करेंगे.

    कोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह पूर्व मिदनापुर के पटासपुर के बीजेपी बूथ उपाध्यक्ष मदन घोराई के परिजनों से मिले. गृह मंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है.

    बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के दौरान शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ लोगों में नराजगी है. जिस तरह का दमन चक्र बीजपी कार्यकर्ताओं के ऊपर ममता सरकार ने चलाया है. मैं निश्चित रूप से देख रहा हूं कि ममता सरकार का मृत्युघंट बज चुका है. आने वाले दिनों में यहां बीजेपी की दो-तिहाई बहुमत की सरकार बनने जा रही है.

    बांकुरा में अमित शाह ने ममता बनर्जी की सरकार पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा ‘मैं लोगों की आंखों में पश्चिम बंगाल में बदलाव की उम्मीद देख रहा हूं, यह सब केवल हमारे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है.’ उन्होंने कहा कि ममता सरकार गरीबों तक केंद्र सरकार की 80 से ज्यादा स्कीमों को पहुंचने नहीं दे रही है.

    अमित शाह बुधवार रात कोलकाता पहुंच चुके थे. यहां उनका कैलाश विजयवर्गीय समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से स्वागत किया. पुआबागान में बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद शाह बांकुरा स्थित रवींद्र भवन में बैठक में शामिल होंगे. बैठक के बाद गृह मंत्री चतुर्डिही गांव में आदिवासी परिवार के साथ खाना खाने के लिए पहुंचेंगे. इसके बाद रात उनकी कोलकाता वापसी होगी.

    अगले दिन यानी शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. दौरे के दूसरे दिन शाह सबसे पहले दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंचेंगे. इसके बाद वे एक बैठक में शामिल होंगे. बैठक के बाद गृह मंत्री दोपहर का खाना न्यूटन इलाके में मटुआ समुदाय के नबीन विस्वास के घर पर खाएंगे. नबीन के घर पर भी गृह मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जारी है. यहां खाने की लिस्ट तय हो चुकी है और पूरे परिवार की कोरोना जांच हो चुकी है. शाह इलाके में मौजूद मटुआ समुदाय के मंदिर भी जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़: कब्र में गड़े मुर्दे भी उखाड़ कर खा जाता है यह जानवर
    Next Article भारत अपनी संप्रभुता और अखंडता नहीं करेगा कभी भी समझौता: राजनाथ सिंह

    Related Posts

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.