नई दिल्ली. किसान आंदोलन को दिल्ली बॉर्डर पर 11 दिन पूरे हो चुके हैं. बेशक आंदोलन के चलते दूध-सब्जी की सप्लाई बंद नहीं हुई है, लेकिन उस पर असर दिखना शुरु हो गया है. बड़ी गाड़ियां ना के बराबर ही दिल्ली-एनसीआर में दाखिल हो रही हैं. ज़रूरी सामान की सप्लाई को छोड़ बाकी इंडस्ट्री ने दिल्ली का रुख करना फिलहाल रोक दिया है. इसकी एक वजह यह भी है कि बड़ी गाड़ियों को सड़क पर रास्ता नहीं मिल पा रहा है. इसी के चलते दूध और सब्ज़ी के व्यापारियों ने सप्लाई का अलग ही तरीका निकाला है. डिमांड के बराबर…
Author: Devanand Singh
पटना. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने स्वयंसेवकों को सामाजिक समरसता जैसे विषय पर सजग और सक्रिय रहने का आह्वन करते हुए कहा कि हमारा समाज एक परिवार है इसलिए किसी के प्रति भेदभाव की भावना नहीं होनी चाहिए. आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के नेतृत्व में यहां पटना सिटी के केशव भारती विद्या मंदिर में संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के उत्तर-पूर्व क्षेत्र की रविवार को संपन्न हुई दो दिवसीय बैठक में स्वयंसेवकों को सामाजिक समरसता जैसे विषय पर सजग और सक्रिय रहने का आह्वन करते हुए कहा गया कि हमारा समाज एक परिवार है इसलिए किसी के…
प्योंगयांग. कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की एक और सनक का खुलासा हुआ है जिसके शिकार देश के हजारों जवान हो गए. उत्तर कोरिया में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक कोरोना वायरस क्वारंटीन कैंप में हजारों की तादाद में सैनिक मारे गए हैं. दक्षिण कोरिया से आई एक चौंका देने वाली रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. उत्तर कोरिया ने आधिकारिक रूप से अभी तक स्वीकार नहीं किया है कि देश में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने आया है. उत्तर कोरिया ने चीन से लगी अपनी सीमा को…
पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) से निष्कासित किए गए नेता केशव सिंह ने चिराग पासवान पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. केशव सिंह एलजेपी को दो-फाड़ करने की अपनी कोशिशों के बीच वे पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान पर भी हमलावर हैं. उन्होंने चिराग पासवान के खिलाफ पटना के शास्त्रीनगर थाना में चिराग पासवान के खिलाफ हत्या की धमकी दिलाने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराई है. एजफआइआर में उन्होंने चिराग पासवान पर नक्सलियों से संबंध रखने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं. साथ ही सरकार से इसकी जांच कराने की मांग की है. चिराग के खिलाफ एफआइआर दर्ज मिली जानकारी…
चंडीगढ़. लॉकडाउन के चलते पहले ही बदहाली झेल रही हरियाणा की इंडस्ट्री किसान आंदोलन और दिल्ली बॉर्डर सील होने के चलते चरमरा गई है. कच्चे माल की कमी के चलते मुर्गीपालन से प्लाइवुड, होजरी से फार्मेसी तक सभी सेक्टर मरणासन्न स्थिति में पहुंच गए हैं. कच्चा माल लाने वाले कई ट्रक अलग-अलग बॉर्डर पॉइंट में फंसे हुए हैं और फैक्ट्रियां अपनी सप्लाई खत्म करने के कगार में हैं. केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के चलते दिल्ली पुलिस ने हरियाणा-दिल्ली के दो मुख्य बॉर्डर टिकरी और सिंघु भी बंद कर दिए हैं. परिणाम स्वरूप दिल्ली के नजदीक जिलों…
देहरादून. उत्तराखंड पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने अमेरिका और भारत में जारी कोरोना वायरस के हालात की तुलना कर डाली. नड्डा ने दावा किया है कि कोरोना के मुद्दे पर ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार का चुनाव हार गए हैं. इसके अलावा उन्होंने देश में लॉकडाउन को फैसले पर भी चर्चा की. रविवार को उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने अमेरिका में कोरोना वायरस के मैनेजमेंट पर बात की. उन्होंने कहा कि अमेरिका का चुनाव भी तो…
बीजिंग. चीन ने अब ऐसा उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित किया है जो पूरी दुनिया पर निगरानी रख सकेगा. इस उपग्रह के माध्यम से पृथ्वी के किसी भी क्षेत्र की नजदीक से तस्वीर ली जा सकती हैं. इधर चीन के भेजे चांग-5 ने चंद्रमा से नमूने ले लिए हैं और अब वह पृथ्वी पर वापसी के लिए तैयार है. निगरानी उपग्रह गाओफेन-14 को शीचांग सेटेलाइट सेंटर से छोड़ा गया था. इसको मार्च-3बी राकेट के माध्यम से अंतरिक्ष में स्थापित किया गया है. गाओफेन सबसे उन्नत किस्म का उपग्रह है और यह पृथ्वी के किसी भी क्षेत्र की पूरी भौगोलिक जानकारी, उसकी…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र का रविवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी 11 सीटों की तस्वीर साफ हो गई है जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा को छह सीटें मिली हैं. खंड शिक्षक और खंड स्नातक क्षेत्र की छह सीटें भाजपा के खाते में गई हैं. जबकि तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी और दो सीटों पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया है. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से भाजपा के अवनीश कुमार सिंह चुनाव जीत गये हैं. इसके पहले शनिवार को आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से…
नई दिल्ली. कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान 8 दिसंबर को भारत बंद पर अड़े हुए हैं. इस बंद को 11 राजनीतिक दलों और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने अपना समर्थन देने का ऐलान किया है. कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करेगी. पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इसे राहुल गांधी के किसानों को समर्थन को मजबूत करने वाला कदम करार दिया. इसके अलावा लेफ्ट पार्टियों ने भी एक संयुक्त बयान जारी कर भारत बंद का खुलकर समर्थन किया है. इसके साथ ही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस,…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजारहाट इलाके में स्थित डिरेजियो मेमोरियल कॉलेज के पास पोस्टर लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया. भाजपा ने हमले का आरोप सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर आश्रित गुंडों पर लगा है. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस नेता तपन चटर्जी के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया. जानकारी के अनुसार रविवार को राजारहाट इलाके में भाजपा की तरफ से भारत माता की पूजा का आयोजन किया गया है. इसके प्रचार के…
