Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन ने अंतरिक्ष में स्थापित किया गाओफेन-14 उपग्रह, पूरी दुनिया पर रखेगा नजर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन ने अंतरिक्ष में स्थापित किया गाओफेन-14 उपग्रह, पूरी दुनिया पर रखेगा नजर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. चीन ने अब ऐसा उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित किया है जो पूरी दुनिया पर निगरानी रख सकेगा. इस उपग्रह के माध्यम से पृथ्वी के किसी भी क्षेत्र की नजदीक से तस्वीर ली जा सकती हैं. इधर चीन के भेजे चांग-5 ने चंद्रमा से नमूने ले लिए हैं और अब वह पृथ्वी पर वापसी के लिए तैयार है.

    निगरानी उपग्रह गाओफेन-14 को शीचांग सेटेलाइट सेंटर से छोड़ा गया था. इसको मार्च-3बी राकेट के माध्यम से अंतरिक्ष में स्थापित किया गया है. गाओफेन सबसे उन्नत किस्म का उपग्रह है और यह पृथ्वी के किसी भी क्षेत्र की पूरी भौगोलिक जानकारी, उसकी सटीक तस्वीरें लेने में सक्षम है. चीन ने 24 नवंबर को चांग-5 नाम के बड़े राकेट को चंद्रमा पर भेजा था. इसका नाम चीन की चंद्रमा की देवी के नाम पर रखा गया है.

    चांग-5 को चंद्रमा की सतह से नमूने लेने थे, यह काम उसने पूरा कर लिया है. अब यह पृथ्वी पर वापस लौटने को तैयार है. इसने लगभग दो किग्रा वजन के नमूने एकत्रित किए हैं. अंतरिक्ष उपग्रह केन्द्र के उप-निदेशक ने बताया कि मानव रहित राकेट भेजने के लिए जटिल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. यह चीन का चुनौती भरा अभियान था, जिसे अब पूरा करने जा रहे हैं. यह चालीस साल के इतिहास में चंद्रमा से सैंपल लाने का पहला अभियान है.

    अभियान की सफलता के बाद चीन रूस और अमेरिका के बाद तीसरा देश हो जाएगा. पचास साल पहले यूएस अपोलो मिशन में चंद्रमा से सफलतापूर्वक सैंपल लाए गए थे. ये सैंपल मंगोलिया में इस माह के अंत तक लौटने की संभावना है. सैंपल के अध्ययन के बाद चंद्रमा की उत्पत्ति से संबंधित बहुत से रहस्यों को पता किया जा सकेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी विधान परिषद् के चुनावों में भाजपा ने जीती 11 में से 6 सीटें
    Next Article कोरोना की वजह से चुनाव हारे ट्रंप, पीएम मोदी ने लिये बुलंद फैसले: जेपी नड्डा

    Related Posts

    सदियों से जारी है धर्मस्थलों के चढ़ावे पर डाका: सोमनाथ से अयोध्या तक की कहानी

    June 27, 2026

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    June 27, 2026

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सदियों से जारी है धर्मस्थलों के चढ़ावे पर डाका: सोमनाथ से अयोध्या तक की कहानी

    संत कबीर: भारतीय चेतना के महासूर्य और अमर गायक की जयंती पर विशेष

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.