Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोलकाता में पोस्टर लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, वाहनों में भी की गई तोडफ़ोड़
    Breaking News Headlines

    कोलकाता में पोस्टर लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, वाहनों में भी की गई तोडफ़ोड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजारहाट इलाके में स्थित डिरेजियो मेमोरियल कॉलेज के पास पोस्टर लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया. भाजपा ने हमले का आरोप सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर आश्रित गुंडों पर लगा है. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस नेता तपन चटर्जी के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया.

    जानकारी के अनुसार रविवार को राजारहाट इलाके में भाजपा की तरफ से भारत माता की पूजा का आयोजन किया गया है. इसके प्रचार के लिए भाजपा कार्यकर्ता पोस्टर लगा रहे थे. उसी समय कुछ बदमाश वहां पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा, उनके लगाए पोस्टर फाड़ दिए और साथ ही उनके वाहनों में भी तोडफ़ोड़ की.

    हमले में भाजपा के कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए हैं. इस संबंध में जानकारी मिलने पर नारायणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. हमले के बाद बदमाश वहां से भाग खड़े हुए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. इस घटना को लेकर इलाके में तनाव है.

    गौरतलब है कि जैसे-जैसे बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक हमले व संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में सबसे ज्यादा टकराव देखने को मिल रहे हैं. हाल के दिनों में दोनों दलों में के कार्यकर्ताओं में संघर्ष की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में संघर्ष की घटनाएं और बढ़ सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के कटिहार में पीएफआई ने लगाये विवादित पोस्टर, प्रशासन कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था
    Next Article 11 राजनीतिक दलों एवं 10 ट्रेड यूनियनों ने किया किसानों के भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.