Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक समरसता बनाये रखने पर सजग और सक्रिय रहने की जरूरत : RSS
    Breaking News Headlines बिहार

    सामाजिक समरसता बनाये रखने पर सजग और सक्रिय रहने की जरूरत : RSS

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने स्वयंसेवकों को सामाजिक समरसता जैसे विषय पर सजग और सक्रिय रहने का आह्वन करते हुए कहा कि हमारा समाज एक परिवार है इसलिए किसी के प्रति भेदभाव की भावना नहीं होनी चाहिए. आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के नेतृत्व में यहां पटना सिटी के केशव भारती विद्या मंदिर में संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के उत्तर-पूर्व क्षेत्र की रविवार को संपन्न हुई दो दिवसीय बैठक में स्वयंसेवकों को सामाजिक समरसता जैसे विषय पर सजग और सक्रिय रहने का आह्वन करते हुए कहा गया कि हमारा समाज एक परिवार है इसलिए किसी के प्रति भेदभाव की भावना नहीं होनी चाहिए.

    साथ ही यह भी कहा गया कि मंदिर, जल और श्मशान सबके लिए एक हो. बैठक में सामाजिक समरसता, कोरोना काल में संघ के स्वयंसेवकों के सेवा कार्यों, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण और जल संरक्षण विषय पर चर्चा की गई. बैठक में शाखा का विस्तार तथा उसे और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया. इस दौरान कहा गया कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए इनको प्रदूषण से बचाना अत्यंत आवश्यक है इसलिए प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने की जरूरत है.

    इस बैठक के दौरान परिवार में संस्कारमय परिवेश बनाने के उद्देश्य से कुटुंब प्रबोधन जैसे सामाजिक विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई. कहा गया कि आवश्यक है कि परिवार प्रबोधन के कार्य को गति दी जाए और प्रत्येक स्वयंसेवक अधिक सक्रियता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करे. सरसंघचालक भागवत ने विद्यालय परिसर में केशव सभागार का लोकार्पण भी किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्‍तर कोरिया में किम जोंग उन की सनक से क्वारंटीन कैंप में मारे गए 4180 सैनिक
    Next Article व्यापारियों ने दिल्ली-एनसीआर में दूध-सब्ज़ी की सप्लाई का निकाला यह तरीका

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.