नई दिल्ली. कृषि कानून के मसले पर जारी आंदोलन के बीच बुधवार को मोदी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 60 लाख टन चीनी निर्यात करने का फैसला लिया है, इससे होने वाली कमाई, इसकी सब्सिडी को सीधे 5 करोड़ किसानों के खाते में डाला जाएगा. कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस साल सरकार ने 60 लाख टन चीनी निर्यात पर सब्सिडी देने का निर्णय किया है. किसानों के खाते में सीधे सब्सिडी जाएगी, इसमें 3500 करोड़ खर्च होंगे. इसके…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. मोदी कैबिनेट ने आज स्पेक्ट्रम को लेकर बड़ा फैसला किया है. अगले दौर की स्पेक्ट्रम नीलामी को मंजूरी मीली है. सरकार ने 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz and 2500 MHz बैंड के लिए बोली की मंजूरी दी है. यह 20 सालों के लिए होगी. सरकार ने कुल 2251.25 मेगा हर्ट्ज फ्रीक्वेंसी ऑफर की है जिसकी कुल कीमत 3 लाख 92 हजार 332 करोड़ होगी. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री स्पेक्ट्रम नीलामी को लेकर ऐप्लिकेशन को दिसंबर के महीने में ही इश्यू किया जाएगा. मार्च 2021 तक सरकार ने स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया शुरू…
गांधीनगर. औद्योगिक और कारोबारी रूप से अग्रणी राज्य गुजरात में अब जमीन का अवैध कब्जा करना महंगा पड़ेगा. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य की सरकारी ज़मीनों, साधारण किसानों, निजी व्यक्ति के स्वामित्व वाली और सार्वजनिक ट्रस्ट या धर्म स्थानों की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा करने वाले भूमाफिय़ाओं के विरुद्ध सख्त क़ानून लागू कर दिया है. पूरे राज्य में आज से गुजरात लैण्ड ग्रैबिंग प्रोहिबिशन एक्ट 2020 लागू हो गया है. अब ऐसा करने वालों को 10 से 14 साल तक की जेल की सजा हो सकती है. ऐतिहासिक बताया जा रहा है इस कानून को राज्य मंत्रिमंडल ने…
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा कि बहू से ससुराल के साझे घर में रहने का हक नहीं छीना जा सकता. अदालत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक कानून, 2007 के तहत त्वरित प्रक्रिया अपनाकर किसी महिला को घर से नहीं निकाला जा सकता. शीर्ष अदालत ने कहा कि घरेलू हिंसा से महिलाओं की रक्षा कानून, 2005 (पीडब्ल्यूडीवी) का उद्देश्य महिलाओं को ससुराल के घर या साझे घर में सुरक्षित आवास मुहैया कराना एवं उसे मान्यता देना है, भले ही साझा घर में उसका मालिकाना हक या अधिकार नहीं हो. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ…
पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषकों से जलवायु के अनुकूल कृषि अपनाने की अपील करते हुए आज कहा कि इससे न केवल उनकी लागत में कमी आती है बल्कि उन्हें लाभ भी होता है. कुमार ने यहां एक, अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल-जीवन-हरियाली / बिहार अभियान के तहत जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जिलों में प्रथम वर्ष एवं आठ जिले में द्वितीय वर्ष के कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए उनकी सरकार ने कई काम किए हैं. कृषि रोडमैप की…
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और पूरा शहर शीत लहर की चपेट में है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में दिन में ठंड रहने और शीत लहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है. आईएमडी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.6 डिग्री दर्ज किया गया. उसने बताया कि बुधवार को पालम में दृश्यता गिरकर 100 मीटर हो गई थी. आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता…
पटना. बिहार की सियासत से एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) गायब हैं. तेजस्वी ने घोषणा की थी कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर सड़कों पर आंदोलन करेंगे. लेकिन, वह आजकल कहां हैं, खुद उनकी पार्टी के नेताओं को भी पता नहीं है. हां तेजस्वी हमेशा की तरह सोशल मीडिया के प्लेटफार्म यानी फेसबुक, ट्विटर पर जरूर सक्रिय हैं. तेजस्वी के गायब होने पर उनके विरोधी भी चुटकी ले रहे हैं. जेडीयू ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव आकाश, पाताल जहां भी हैं, अपनी जानकारी साझा करें, क्योंकि पूरा कुनबा परेशान…
नई दिल्ली. हवाई यात्रा करने वाले बुजुर्ग यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. जी हां… केंद्र की मोदी सरकार ने हवाई यात्रा करने वाले बुजुर्ग यात्रियों को बड़ा तोहफा देने का काम किया है. देश में 60 साल से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को अब एयर इंडिया की टिकट आधे दाम में मिल जाएंगी. विमानन मंत्रालय द्वारा यह बात कही गई है. यह जानकारी एयर इंडिया के वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. इस नई स्कीम की मानें तो 60 साल से ऊपर वाले यात्री अब बेहद कम किराये में एयर इंडिया से सफर का मजा ले…
युवा मोर्चा ने 1971 के योद्धाओं को किया सम्मानित बुधवार, जमशेदपुर: भारत और पाकिस्तान के बीच सन 1971 के युद्ध में अपनी अहम भूमिका निभा चुके शहर के वीर योद्धाओं को ‘विजय दिवस’ के गौरवमयी अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा सम्मानित कर आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा ने किया। इस दौरान शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सिदगोड़ा निवासी सूबेदार मेजर श्री नीलकमल महतो एवं गोलमुरी निवासी हवलदार श्री शिवनाथ शाह को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो…
कारण, देश हुआ कमजोर ******************** बड़बोलापन और मुँह जोर। कारण, देश हुआ कमजोर।। देश है अपना कृषि प्रधान, मगर सड़क पे खड़े किसान। उनकी सुन ले मजबूरी, अगर बचा है कुछ ईमान।। नजरें उठीं हैं सब तेरी ओर। कारण, देश हुआ —– मिलकर हम सब जीते हैं, सुख अपना गम पीते हैं। बाँट दिया मजहब में वो, प्यार में लगे पलीते हैं।। तुम अच्छे, खुद करते शोर। कारण, देश हुआ —– तुमको जन से प्यार मिला, पर जन को दुत्कार मिला। फिर मत कहना सुमन से तू, हार मिली, न हार मिला।। हाथ में जन के शासन-डोर। कारण, देश हुआ…
