Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा: बैंक ऑफ बड़ौदा को चूना लगाने वाले बदमाश का पर्दाफाश, पांच ट्रक जब्त!
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लोन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा: बैंक ऑफ बड़ौदा को चूना लगाने वाले बदमाश का पर्दाफाश, पांच ट्रक जब्त!

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा: बैंक ऑफ बड़ौदा को चूना लगाने वाले बदमाश का पर्दाफाश, पांच ट्रक जब्त!

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    मिली जानकारी के अनुसार, हाथीदह स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा वर्ष 2025 में स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया था। बैंक का आरोप था कि गोपाल सिंह नामक व्यक्ति को लोन पर 6 ट्रक दिये थे। बैंक ने इन ट्रकों के लिए ट्रक एजेंसी को पूरी रकम 2 करोड़ 87 लाख का भुगतान कर दिया था। हालांकि, काफी समय बीतने के बाद भी जब लोन की किश्तें नहीं आईं, तो बैंक ने गोपाल सिंह से लोन की किश्त चुकाने की माँग की, जिस पर गोपाल सिंह ने कहा की उसे अबतक कोई ट्रक प्राप्त नहीं हुआ है, बैंक ने एजेंसी से पूछताछ की तो गोपाल सिंह ने 5 ट्रक ले लिया था जबकी बाकी एक ट्रक नहीं लिया था, गोपाल सिंह लखीसराय जिले के वलीपुर का निवासी है, जिसकी साख बेगूसराय स्थित एजेंसी ग्लोबल ऑटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड में अच्छी थी अतः एजेंसी ने उसे 5 ट्रक भरोसे पर बीना रिसिविंग ही दे दिया, गोपाल सिंह ने कहा था वो एक बाकी ट्रक लेने के बाद रिसिविंग दे देगा, लेकिन वो ट्रक लेने कभी आया ही नहीं, इस बीच बैंक द्वारा किश्त नहीं जमा होने पर हाथीदह थाना में कांड संख्या 45/25 दर्ज कराया गया जिसमें गोपाल सिंह को आरोपी बनाया गया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई, अतः पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।

    मामले की गंभीरता को देखते एसडीपीओ 1 रामकृष्ण द्वारा हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरु की गई । पुलिस ने झारखंड के धनबाद से दो, दुमका के जामा से दो और बिहार के खगड़िया से एक ट्रक बरामद करते हुये 3 ट्रकों को जब्त कर लिया और थाने ले आई, 2 ट्रक जामा थाना में पहले से अन्य मामले में जब्त है जिसे लाने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी है!

    ​ईधर पुलिसिया जाँच की खबर लगते ही गोपाल सिंह ने अग्रिम जमानत करवा लिया और आजादी से घूम रहा है, पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके जमानत को रद्द करवाने की कार्रवाई की जायेगी!

    फिलहाल, हाथीदह थाना पुलिस इस घोटाले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस धोखाधड़ी में एजेंसी या बैंक के किन-किन लोगों की संलिप्तता है, चूँकि गोपाल सिंह लखीसराय का निवासी है फिर उसे पटना जिले के हाथीदह से लोन कैसे मिला? जबकी आम आदमी ज़ब भी दूसरे जिले के शाखा में लोन माँगने जाता है तो बैंक लोन नहीं देती है, उसे अपने ही जिले के ब्रांच से लेने को कहती है, वहीं बेगूसराय के पपरौर स्थित एजेंसी ग्लोबल व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड ने कैसे बीना रिसिविंग ट्रक दे दिया ये भी संदेह के घेरे में है….
    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले के किंगपिन गोपाल सिंह पर भी शिकंजा कसा जायेगा!
    सोचने वाली बात यह भी है कि बैंक द्वारा इतनी बड़ी लोन दूसरे जिले के व्यक्ति को कैसे आवंटित कर दी गई है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली में एक ही रात दो घरों में चोरी, नकदी और जेवरात पर चोरों का हाथ साफ; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article श्रावणी मेला 2026: तैयारियां अंतिम चरण में, डीसी-एसपी ने किया कांवरिया पथ का संयुक्त निरीक्षण

    Related Posts

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, ‘मेक इन इंडिया’ की बड़ी उपलब्धि बताया

    July 17, 2026

    स्पा की आड़ में ‘जिस्मफरोशी’ का काला खेल: ठाणे क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से दलाल महिला गिरफ्तार!

    July 17, 2026

    प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत कोर्ट में गवाही रोकने के लिए प्रेमिका की सुपारी देकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, ‘मेक इन इंडिया’ की बड़ी उपलब्धि बताया

    स्पा की आड़ में ‘जिस्मफरोशी’ का काला खेल: ठाणे क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से दलाल महिला गिरफ्तार!

    प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत कोर्ट में गवाही रोकने के लिए प्रेमिका की सुपारी देकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

    जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम,

    जुगसलाई में टाइगर मोबाइल जवान पर छेड़खानी का आरोप, महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार;

    श्रावणी मेला 2026: तैयारियां अंतिम चरण में, डीसी-एसपी ने किया कांवरिया पथ का संयुक्त निरीक्षण

    लोन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा: बैंक ऑफ बड़ौदा को चूना लगाने वाले बदमाश का पर्दाफाश, पांच ट्रक जब्त!

    कपाली में एक ही रात दो घरों में चोरी, नकदी और जेवरात पर चोरों का हाथ साफ; पुलिस जांच में जुटी

    साकची बाजार में फल व्यापारी के कर्मचारी से मारपीट,

    डिमना डैम में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.