प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत कोर्ट में गवाही रोकने के लिए प्रेमिका की सुपारी देकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवादाता
चतरा पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव स्थित बंद पत्थर खदान से बरामद युवती दिव्या कुमारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग और कोर्ट में गवाही के डर ने इस हत्याकांड को जन्म दिया। मामले में एक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है चतरा के एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार के डोभी थाना क्षेत्र की रहने वाली दिव्या कुमारी का शेरघाटी निवासी राहुल यादव से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच विवाद होने के बाद दिव्या ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जो फिलहाल न्यायालय में लंबित है। पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल लगातार दिव्या पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब दिव्या नहीं मानी तो कोर्ट में गवाही से बचने के लिए उसने उसकी हत्या की साजिश रच डाली पुलिस के मुताबिक राहुल यादव ने गया जिले के बांकेबाजार निवासी नेपाली गंझू को दो लाख रुपये की सुपारी देकर दिव्या की हत्या कराई।
दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या की और शव को चतरा के जजलो गांव स्थित बंद पत्थर खदान में फेंक दिया ताकि पहचान और साक्ष्य मिटाए जा सकें तकनीकी एवं वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने नेपाली गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियां दी हैं। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सन्नी वर्धन एसडीपीओ चतरा*

