बन्ना गुप्ता के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने किया वृक्षारोपण, दी शुभकामनाएं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह मानव अधिकार सहयोग संघ भारत के जिला प्रभारी अंसार खान एवं कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अशोक कुमार क्रांतिकारी ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचकर उनके जन्मदिन के अवसर पर फूलों की माला एवं गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद अंसार खान और अशोक कुमार क्रांतिकारी के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन पार्क (भाटिया बस्ती) तथा नाना-नानी पार्क (उलीडीह, कदमा) में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम, अमरूद और जामुन के पौधे लगाए गए।
अंसार खान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षेत्र में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है और जीव-जंतुओं के संरक्षण में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
वहीं अशोक कुमार क्रांतिकारी ने कहा कि जीव-जंतुओं की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

